गोपालगंज में दर्दनाक हादसा: तालाब में डूबने से दो स्कूली छात्रों की मौत मुजफ्फरपुर: केंद्रीय कारागार के विचाराधीन बंदी की SKMCH में मौत, गंभीर बीमारी और ड्रग एडिक्शन से था ग्रसित मुजफ्फरपुर कोर्ट का बड़ा फैसला: अपहरण और बाल विवाह मामले में मुकेश सहनी को 3 साल की सजा Bihar News: हड़ताली अंचल अधिकारियों पर बड़ा प्रहार...एक साथ कई CO को किया गया सस्पेंड, डिप्टी CM विजय सिन्हा का चला हथौड़ा WhatsApp कॉलिंग में बड़ा बदलाव: अब मिलेगी पूरी तरह शोर-मुक्त बातचीत की सुविधा, जानिए कैसे? बिहटा के NSMCH में CME का आयोजन: "BIHAR में हीमोग्लोबिनोपैथी निदान को सुदृढ़ बनाना स्क्रीनिंग से मॉलिक्यूलर टेस्टिंग तक” सवारी बिठाने के लिए टोटो चालकों के बीच जमकर मारपीट, चाकू से किया हमला Bihar News: रेस्टोरेंट की आड़ में चल रहा गंदा काम, पुलिस ने किया पर्दाफाश, तीन गिरफ्तार पटना हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: मस्जिद-कब्रिस्तान विवाद सुलझा, आमस-दरभंगा एक्सप्रेसवे का रास्ता हुआ साफ बिहार में तेज रफ्तार का कहर: हाईवा की टक्कर से बाइक सवार की मौके पर मौत, गुस्साए ग्रामीणों ने NH किया जाम
10-Dec-2022 07:24 AM
LAKHISARAI: लखीसराय से है, जहां सड़क हादसे में दो लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। घटना शुक्रवार देर रात की कवैया थाना क्षेत्र के पचना रोड बायपास की है। यहां ट्रक और स्कॉर्पियो की जोरदार टक्कर हो गई। घटना के बाद स्कॉर्पियो का ड्राइवर मौके से भाग निकला। घटना के बाद स्कॉर्पियो के परखच्चे उड़ गए। वहीं ट्रक भी बायपास पुल पर बनी रेलिंग से टकराकर दूसरी तरफ पलट गया। हादसे के बाद ट्रक के इंजन में आग लग गई जिससे उसका अगला हिस्सा पूरी तरह जलकर राख हो गया।
घटना से जुड़ी जो जानकारी सामने आई है उसके मुताबिक शुक्रवार रात करीब 12 बजे नया बाजार के रास्ते पचना रोड होते हुए बायपास की तरफ जा रही स्कार्पियो की टक्कर बायपास से गुजर रहे एक ट्रक से हो गई। मृतकों की पहचान अमहरा थाना क्षेत्र के दीघा के राजू केवट के 25 साल के धीरज कुमार और स्व डोमन मांझी के 35 साल के बेटे युगल के रूप में की गई है। धीरज कुमार की सदर अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हुई है।
घटना की जानकारी के बाद अग्निशमन वाहन मौके पर पहुंचकर धूं-धूं कर जल रहे ट्रक और स्कॉर्पियो में लगी आग पर काबू पाया। मौके पर पहुंचे एएसपी सैयद इमरान मसूद ने लोगों से पूछताछ की और पूरी स्थिति से मीडिया कर्मियों को भी अवगत कराया। मौके पर कबैया थाना और टाउन थाना की पुलिस भी मौजूद रही।