Bihar News : बिहार में दिनदहाड़े मर्डर! बाइक मैकेनिक को मारी 2 गोलियां, इलाके में फैली दहशत Bihar School Timing : अलर्ट! 6 अप्रैल से देर तक सोना भूल जाएं छात्र, सुबह 6:30 बजे से चलेगी स्कूल; नया टाइमटेबल जारी Bihar weather update : 5 अप्रैल से बदलेगा मौसम, तेज आंधी-बारिश की चेतावनी; तब तक 40°C के पार जाएगा पारा! मुजफ्फरपुर में हजरत दाता कंबल शाह का 144वां उर्स: पुलिस की चादर जुलूस, अमन-चैन की मांगी दुआ आरा में बाइक मैकेनिक की गोली मारकर हत्या, इलाके में सनसनी जन सुराज को फिर से खड़ा करने में जुटे प्रशांत किशोर, 15 नए प्रदेश महासचिव की लिस्ट जारी छपरा पहुंचे उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा, बोले..जन समस्याओं का होगा त्वरित समाधान बिहार में 6 अप्रैल से स्कूल का नया टाइमटेबल: 7 बजे से पहले बजेगी घंटी चंडीगढ़ में भाजपा कार्यालय के बाहर ब्लास्ट से हड़कंप, जांच में जुटीं पुलिस करप्शन किंग SDPO को हटाया गया: PHQ ने वापस बुलाया, EOU की रेड में करीब 80 करोड़ की संपत्ति का खुलासा
21-Mar-2021 04:59 PM
By SONU KUMAR
NAWADA: अप्रैल 2016 से बिहार में शराबबंदी कानून लागू है बावजूद इसके शराब माफिया अपनी आदतों से बाज नहीं आ रहे हैं। यही कारण है कि आज भी बड़ी मात्रा में शराब बरामद की जा रही है। शराब माफिया द्वारा दूसरे प्रदेश से शराब को बिहार में मंगवाया जा रहा है। इसे लेकर शराब तस्कर कई तरह के हथकंडे भी अपना रहे हैं। ताजा मामला नवादा का है जहां एक बार फिर पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। ट्रक में तहखाना बनाकर 225 कार्टन शराब की बड़ी खेप झारखंड से नवादा लाई जा रही थी तभी इसकी सूचना पुलिस को किसी ने दे दी। सूचना मिलते ही पुलिस ने एनएच-31 पर जांच अभियान तेज किया और ट्रक को धड़ दबोचा। वही एक शख्स को भी गिरफ्तार किया गया है। ट्रक से कुल 225 कार्टन शराब बरामद किया गया जिसकी कीमत 27 लाख रुपये बताई जा रही है।
गौरतलब है कि रजौली समेकित जांच चौकी पर स्थित उत्पाद विभाग के चेक पोस्ट पर सघन वाहन जांच के बावजूद शराब माफिया जांच चौकी पर तैनात जांच टीम की आंखों में धूल झोंककर शराब की खेप को बेखौफ बिहार में प्रवेश कर लेते है और इसकी भनक पुलिस को भी नहीं हो पाती। लेकिन इस मामले में पुलिस को समय रहते किसी ने सूचना दे दी जिसके बाद पुलिस ने त्वरीत कार्रवाई की और झारखंड से नवादा लाई गई शराब की खेप को जब्त कर कर लिया। होली को लेकर शराब की खेप को नवादा में खपाने के लिए झारखंड से इसे मंगवाया गया था लेकिन पुलिस ने शराब माफिया के मंसूबे पर पानी फेर दिया।