ब्रेकिंग न्यूज़

धू धू कर जली टाटा नेक्सॉन: चलती कार में अचानक लगी भीषण आग, गाड़ी पर सवार लोगों ने कूद कर बचाई जान बिहार में निर्माणाधीन पुल गिरने के मामले में बड़ा एक्शन, तीन इंजीनियर सस्पेंड; कंपनी पर भी कसा शिकंजा बिहार में निर्माणाधीन पुल गिरने के मामले में बड़ा एक्शन, तीन इंजीनियर सस्पेंड; कंपनी पर भी कसा शिकंजा होली पर ट्रेनों-फ्लाइट में टिकट फुल, पटना के बैरिया बस स्टैंड से 100 अतिरिक्त बसें रवाना; कुल 830 बसों का परिचालन होली पर ट्रेनों-फ्लाइट में टिकट फुल, पटना के बैरिया बस स्टैंड से 100 अतिरिक्त बसें रवाना; कुल 830 बसों का परिचालन बिहार में इस दिन मनाया जाएगा ‘महिला रोजगार दिवस’, जिला मुख्यालयों पर होगा उत्सव; नीतीश सरकार का बड़ा प्लान बिहार में इस दिन मनाया जाएगा ‘महिला रोजगार दिवस’, जिला मुख्यालयों पर होगा उत्सव; नीतीश सरकार का बड़ा प्लान Bihar Weather Update: मौसम विभाग का अलर्ट, होली के बाद बिहार में चढ़ेगा पारा; तापमान 40 डिग्री पार जाने के संकेत Bihar Weather Update: मौसम विभाग का अलर्ट, होली के बाद बिहार में चढ़ेगा पारा; तापमान 40 डिग्री पार जाने के संकेत सिस्टम से हारकर महिला दारोगा ने दिया इस्तीफा: बीजेपी विधायक पर प्रताड़ना का आरोप

ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की मौत, विरोध में सड़क जाम

24-Aug-2024 02:47 PM

By First Bihar

BETTIAH : बिहार में सड़क हादसों के मामले में लगातार बढ़ोतरी देखने को मिल रही है। राज्य के अंदर आए दिन लोगों की सड़क हादसे में लोगों की जान जा रही है। इसी कड़ी में ताजा मामला बेतिया से निकल कर सामने आ रहा है। जहां एक दर्दनाक हादसा हुआ जिसमें एक युवक की मौत हो गई। हवाई अड्डा हनुमान मंदिर के पास बालू लदे ट्रक ने बाइक सवार को टक्कर मार दी थी। मृतक की पहचान रुपेश कुमार के रूप में हुई है। इस घटना के बाद लोगों में आक्रोश फैल गया और उन्होंने बेतिया-अरेराज पथ को जाम कर दिया।


मिली जानकारी के अनुसार, मुफस्सिल थाना क्षेत्र के हवाई अड्डा हनुमान मंदिर के पास शुक्रवार शाम करीब सात बजे बालू लदे ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान छोटा बरवत निवासी चंद्रिका साह के पुत्र रूपेश कुमार (28) के रूप में हुई है। घटना के बाद चालक ट्रक लेकर फरार हो गया। रूपेश कुमार पहले चेक पोस्ट पर होटल चलाता था।


वहीं, मृतक के साले राजेश कुमार ने बताया कि उसका साला बाइक से घर जा रहा था। इसी दौरान ट्रक की चपेट में आने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई।घटना की सूचना मिलने पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर राजकीय मेडिकल कॉलेज अस्पताल में पोस्टमार्टम की व्यवस्था की। पोस्टमार्टम के बाद शनिवार को जब शव गांव पहुंचा तो लोग भड़क गए।


उधर, शव को हवाई अड्डा के पास सड़क पर रख दिया गया, जिससे बेतिया-अरेराज मार्ग जाम हो गया। इस दौरान आक्रोशित ग्रामीणों ने आगजनी भी की। जाम के कारण मुख्य मार्ग पर काफी जाम लग गया। यह जाम करीब एक घंटे तक लगा रहा। सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी लाइन लग गई। सड़क जाम की सूचना मिलने पर सदर एसडीपीओ विवेक दीप मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों ने उनसे अपनी शिकायत की और मुआवजे की मांग की।