ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार में चार लोगों की संदिग्ध मौत, कई की आंखों की रोशनी गई; जहरीली शराब पीने से जान जाने की आशंका घर में कितने गैस सिलेंडर रखना सही? जरूरत से ज्यादा जमा करने पर हो सकती है सख्त कार्रवाई, जानिए पटना के सभी गैस एजेंसियों पर मजिस्ट्रेट की तैनाती, गड़बड़ी करने वालों की खैर नहीं; DM की अपील- LPG सिलेंडर की कोई कमी नहीं, अफवाहों से बचें पटना के सभी गैस एजेंसियों पर मजिस्ट्रेट की तैनाती, गड़बड़ी करने वालों की खैर नहीं; DM की अपील- LPG सिलेंडर की कोई कमी नहीं, अफवाहों से बचें BIHAR RAID : पशुपालन विभाग का फील्ड ऑफिसर 30 हजार रिश्वत लेते गिरफ्तार, निगरानी विभाग की बड़ी कार्रवाई बिहार में फर्जी प्रमाणपत्र वाले टीचर्स के खिलाफ कार्रवाई तेज, तीन शिक्षकों पर केस दर्ज बिहार में फर्जी प्रमाणपत्र वाले टीचर्स के खिलाफ कार्रवाई तेज, तीन शिक्षकों पर केस दर्ज बिहार में कलियुगी बेटा बना हैवान, संपत्ति के लालच में मां के मुंह में पिस्टल डालकर मारी गोली BIHAR NEWS : स्कूल से लौट रहे शिक्षक के साथ जंगल में क्या हुआ? हथियारबंद बदमाशों ने रोकी बाइक, साथ बैठी महिला को ... बिहार में हत्या की सनसनीखेज वारदात: पार्टी के बहाने बुलाकर युवक को मौत के घाट उतारा, सिर काट कर साथ ले गए बदमाश

त्रिवेणीगंज अस्पताल के प्रभारी उपाधीक्षक पर 13 साल की नाबालिग ने लगाया गंभीर आरोप, डीएम से की शिकायत

07-Oct-2023 08:20 PM

By SANT SAROJ

SUPAUL: सुपौल जिले का त्रिवेणीगंज अनुमंडलीय अस्पताल अपने कारनामों को लेकर अक्सर सुर्खियों में बना रहता है। एक बार फिर यह अस्पताल चर्चा में आ गया है। इस अस्पताल के प्रभारी उपाधीक्षक डॉ. इन्द्रदेव यादव पर एक 13 साल की नाबालिग लड़की ने गंभीर आरोप लगाया है। इलाज के दौरान छेड़छाड़ करने का आरोप लगाते हुए पीड़िता ने सुपौल डीएम को लिखित शिकायत की। पीड़िता की शिकायत के बाद डीएम ने सुपौल एसपी और सिविल सर्जन को कार्रवाई करने का निर्देश दिया। 


पीड़िता ने अपने लिखित शिकायत में त्रिवेणीगंज अनुमंडलीय अस्पताल के प्रभारी उपाधीक्षक डॉ. इंद्रदेव यादव पर गंभीर आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की है। पीड़िता ने बताया कि मामला 15 सितंबर 2023 का है जब उसके पेट में अचानक दर्द होने लगा। जिसके बाद वो इलाज के लिए त्रिवेणीगंज अनुमंडलीय अस्पताल पहुंची जहां ड्यूटी पर तैनात डॉक्टर इंद्रदेव यादव ने चेकअप के लिए बेड पर लिटाया और छेड़छाड़ करने लगा। 


पीड़िता ने बताया कि डॉक्टर उसके साथ गलत हरकत करने लगा जिसके बाद वो वहां से किसी तरह भागी। पीड़िता ने अपने लिखित आवेदन में अस्पताल के प्रभारी उपाधीक्षक डॉ. इंद्रदेव यादव पर कई संगीन आरोप लगाया और सुपौल डीएम से उचित कार्रवाई किये जाने की अपील की। जिसके बाद अस्पताल के प्रभारी उपाधीक्षक डॉक्टर इंद्रदेव यादव से जब बात की गई तो उन्होंने बताया कि इस तरह के किसी भी मामले की जानकारी उन्हें नहीं है। 


बता दें कि अस्पताल के प्रभारी उपाधीक्षक पर इस तरह के आरोप कोई नया नहीं है। इससे पहले भी सोशल मीडिया पर इनके अश्लील हरकत का एक वीडियो वायरल हो चुका है और अब नाबालिग ने उन पर गंभीर आरोप लगाया है। पीड़िता ने इस बात की लिखित शिकायत खुद डीएम से की है। पीड़िता के आवेदन देने के बाद स्वास्थ्य विभाग ने इसकी जांच के लिए टीम का गठन किया है। हालांकि अभी तक मामले की जांच शुरू नहीं हो पाई है। ऐसे में यह देखने वाली बात होगी कि गठित जांच टीम कब तक जांच कर पाती है और आरोपी डॉक्टर पर क्या कार्रवाई कर पाती है।