ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar Crime News: झोपड़ी में सो रहे युवक की गोली मारकर हत्या, पुराने विवाद में मर्डर की आशंका Bihar Crime News: झोपड़ी में सो रहे युवक की गोली मारकर हत्या, पुराने विवाद में मर्डर की आशंका गैस किल्लत की चर्चा के बीच मुंगेर में बढ़ी इंडक्शन चूल्हों की मांग, दुकानों पर उमड़ रहे ग्राहक गर्मी बढ़ने के साथ बिहार में अगलगी की घटनाएं बढ़ीं, ट्रांसफार्मर में लगी भीषण आग; ऐसे टला बड़ा हादसा गर्मी बढ़ने के साथ बिहार में अगलगी की घटनाएं बढ़ीं, ट्रांसफार्मर में लगी भीषण आग; ऐसे टला बड़ा हादसा बिहार में बेखौफ हुए अपराधी! घर से गायब युवक का सड़क किनारे मिला शव, परिजनों ने लगाया यह आरोप ‘ये मेरा 7 साल पुराना प्रेमी’, शादी के मंडप में पहुंच गई दूल्हे की प्रेमिका, हो गया बड़ा बवाल ‘ये मेरा 7 साल पुराना प्रेमी’, शादी के मंडप में पहुंच गई दूल्हे की प्रेमिका, हो गया बड़ा बवाल BIHAR NEWS : विदेशी ऋण से बन रहे दो मेगा प्रोजेक्ट जल्द होंगे पूरे, एनएच-82 और कच्ची दरगाह-बिदुपुर पुल से बदलेगी बिहार की कनेक्टिविटी Instagram पर अब सुरक्षित नहीं रहेंगे चैट? Meta ने एंड-टू-एंड एन्क्रिप्शन हटाने का किया ऐलान, जानिए

ट्रिपल मर्डर से दहला बेगूसराय, एक ही परिवार के 3 सदस्यों की गोली मारकर हत्या

17-Feb-2024 09:55 PM

By HARERAM DAS

BEGUSARAI: इस वक्त की बड़ी खबर बिहार के बेगूसराय जिले से आ रही है जहां ट्रिपल मर्डर से सनसनी फैल गयी है। एक ही परिवार के 3 सदस्यों की गोली मारकर हत्या कर दी गयी है। घटना साहेबपुर कमाल थाना क्षेत्र के गोविंदपुर वार्ड संख्या 9 की है जहां देर शाम आए हथियारबंद अपराधियों ने ताबड़तोड़ गोलीबारी कर दी। एक ही परिवार के तीनों लोगों की गोली मारकर मौत के घात उतार दिया। मृतकों की पहचान साहेबपुर कमाल थाना क्षेत्र के रघुनाथपुर श्रीनगर निवासी 60 वर्षीय उमेश यादव , 25 वर्षीय राजेश यादव और बेटी 21 वर्षीय नीलू कुमारी के रुप में हुई है।



घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि साहेबपुर कमाल थाना क्षेत्र के श्रीनगर छर्रापट्टी निवासी उमेश यादव के पुत्री लूसी कुमारी की शादी गोविंदपुर वार्ड 9 निवासी संजय यादव के बेटे ललन यादव के साथ से हुई थी। इस दौरान संजय यादव के परिवार के लोग अपने रिश्तेदार के यहां बराबर श्रीनगर छर्रापट्टी आती थीं और नीलू भी बराबर अपनी बहन लूसी के घर गोविंदपुर जाती थी। इसी दौरान लूसी के देवर हिमांशु से नजदीकी जान पहचान हो गई।


जिसमें कुछ दिन पहले नीलू की शादी हिमांशु यादव के साथ हुई थी। लेकिन वह लोग लड़की को रखना नहीं चाहता था। उसी के परिवार में किसी अन्य की शादी होनी थी। इसकी जानकारी मिलने के बाद आज उमेश यादव अपने पुत्र राजेश कुमार एवं पुत्री नीलू के साथ गोविंदपुर पहुंच गए और घर में रखने का दबाव बनाने लगे। इसी बात को लेकर दोनों के बीच कहा सुनी हुई। तभी तीनों की गोली मारकर हत्या कर दी गयी। घटना के बाद पूरे इलाके में कोहराम मचा हुआ है। एसपी मनीष भी घटनास्थल के लिए रवाना हो गए हैं।


बताया जाता है कि पिता-पुत्र मिलकर बेटी को गोविंदपुर पहुंचाने गये थे। तभी पहले बेटी की गोली मारकर हत्या कर दिया गया। उसके बाद पिता उमेश यादव और बेटे राजेश यादव को भी गोली मारकर हत्या कर दिया गया। जानकारी के मुताबिक पहले नीलू कुमारी को विदाई कराके ले जाने के लिए बराबर कहा जाता था लेकिन बिदागिरी करा नीलू को नहीं ले जाता था। इसी को लेकर आज बाप बेटे अपनी बेटी नीलू कुमारी के पहुंचाने गये थे।