मामूली विवाद ने लिया हिंसक रूप: बिहार में 15 दिन के मासूम की तकिये से मुंह दबाकर हत्या, इलाके में हड़कंप Bihar News : बिहार में 4 आईपीएस अधिकारियों का तबादला, दो DSP भी बदले गए; देखें पूरी लिस्ट अब इंतजार हुआ खत्म! बिहार के किसानों को बिना झंझट सिर्फ 15 मिनट में मिलेगा लाखों रुपये, जानें आसान तरीका Bihar Politics : चाह कर भी बागी विधायक को खुद से दूर नहीं कर सकते तेजस्वी ! JDU नेता का चैलेंज, बोले - हिम्मत हैं तो करें RJD से निष्काषित Patna LPG News : पटना में गैस पर सख्ती का बड़ा असर! अब इन लोगों को नहीं मिलेगा LPG सिलेंडर; गैस एजेंसियों से कम हुई भीड़ EV बनी मौत की सौदागर: अचानक घर में लगी आग, फिर फटने लगे LPG सिलेंडर, 7 लोग जिंदा जले Airline Rules : अब फ्लाइट में पसंदीदा सीट चुनने के लिए नहीं देना होगा पैसा! सरकार का बड़ा फैसला, यात्रियों को मिली राहत BIHAR NEWS : 'तेजस्वी ने जानबूझकर भूमिहार को बलि का बकरा बना दिया ...', बोले BJP विधायक - हार तय थी तो परिवार से नहीं उतारा कैंडिडेट Road Project : पटना में ट्रैफिक से राहत! इस इलाके में बनेगी फोरलेन सड़क, 5 लाख लोगों को बड़ा फायदा BIHAR News : एलपीजी पर सख्ती: बिना e-KYC नहीं मिलेगा गैस सिलिंडर, कालाबाजारी पर सरकार का बड़ा एक्शन
02-Jan-2021 04:07 PM
PATNA : बिहार के पुलिसकर्मियों को अब सतर्क होने की जरूरत है. राज्य के डीजीपी एसके सिंघल ने सभी जिलों के एसपी और एसएसपी को सख्त निर्देश दिया है कि वैसे पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई की जाएगी, जो तबादले के बावजूद पुराने स्थान पर जमे हुए हैं. डीजीपी ने ऐसे पुलिसकर्मियों के खिलाफ कड़ा रुख अख्तियार करने को कहा है.
बिहार के डीजीपी एसके सिंघल ने ट्रांसफर हुए पुलिसकर्मियों को कार्रवाई करने का आदेश देने के साथ-साथ उन पर कार्रवाई की रिपोर्ट की भी मांग की है. ट्रांसफर के बावजूद भी ऐसे पुलिस अधिकारी और जवान को हर हाल में उन्हें ट्रांसफर वाले स्थान पर योगदान देना होगा, नहीं तो उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी.
डीजीपी सिंघल ने स्थानांतरित पुलिसकर्मियों को विरमित करने के आदेश देने के साथ इस पर की गई कार्रवाई की रिपोर्ट भी तबल की है. 10 दिनों के अंदर सभी एसएसपी, एसपी और कार्यालय प्रधान से इसकी जानकारी भेजने को कहा गया है.
डीजीपी एसके सिंघल की ओर से जारी आदेश के मुताबिक स्थानांतरित पुलिस कर्मियों को 1 जनवरी 2021 के प्रभाव से निश्चित रूप से विरमित करना है. ऐसे कर्मियों के जनवरी का वेतन नए स्थान से ही जारी करने का आदेश भी उन्होंने दिया है. बावजूद इसके यदि पुलिसकर्मी नए स्थान पर योगदान नहीं देते हैं तो उन पर कार्रवाई होगी.
बिहार के डीजीपी ने साफ किया है कि नियंत्री पदाधिकारी यदि ससमय विरमित नहीं करते हैं और जनवरी का वेतन भुगतान उसी जिला या इकाई से होता है तो नियंत्री पदाधिकारी को दोषी माना जाएगा. उनके विरुद्ध इस आदेश के उल्लंघन के लिए कार्रवाई होगी.