ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar Politics : चाह कर भी बागी विधायक को खुद से दूर नहीं कर सकते तेजस्वी ! JDU नेता का चैलेंज, बोले - हिम्मत हैं तो करें RJD से निष्काषित Patna LPG News : पटना में गैस पर सख्ती का बड़ा असर! अब इन लोगों को नहीं मिलेगा LPG सिलेंडर; गैस एजेंसियों से कम हुई भीड़ EV बनी मौत की सौदागर: अचानक घर में लगी आग, फिर फटने लगे LPG सिलेंडर, 7 लोग जिंदा जले Airline Rules : अब फ्लाइट में पसंदीदा सीट चुनने के लिए नहीं देना होगा पैसा! सरकार का बड़ा फैसला, यात्रियों को मिली राहत BIHAR NEWS : 'तेजस्वी ने जानबूझकर भूमिहार को बलि का बकरा बना दिया ...', बोले BJP विधायक - हार तय थी तो परिवार से नहीं उतारा कैंडिडेट Road Project : पटना में ट्रैफिक से राहत! इस इलाके में बनेगी फोरलेन सड़क, 5 लाख लोगों को बड़ा फायदा BIHAR News : एलपीजी पर सख्ती: बिना e-KYC नहीं मिलेगा गैस सिलिंडर, कालाबाजारी पर सरकार का बड़ा एक्शन Bihar News : नीतीश कुमार फिर बनेंगे जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष! 19 मार्च को भरेंगे नामांकन, पार्टी में एकजुटता का बड़ा संदेश Bihar Teacher News : बिहार में शिक्षकों के लिए खुशखबरी; मॉडल स्कूलों के लिए ट्रांसफर शुरू; शिक्षा व्यवस्था में बड़ा बदलाव Bihar News : बिजली बिल पर बड़ा फैसला आज! इस दिन से बदलेंगी दरें, 125 यूनिट फ्री रहेगा या बढ़ेगा झटका?

Home / news / ट्रेनों के ठहराव को लेकर बड़हिया में जन आंदोलन, दिल्ली-हावड़ा रेल लाइन पर...

ट्रेनों के ठहराव को लेकर बड़हिया में जन आंदोलन, दिल्ली-हावड़ा रेल लाइन पर यातायात प्रभावित

25-Jul-2021 03:57 PM

 LAKHISARAI: लखीसराय जिले के बड़हिया स्टेशन पर ट्रेनों का ठहराव नहीं होना अब जन आंदोलन का रुप लेता जा रहा है। पिछले कुछ सालों में बड़हिया स्टेशन पर कई ट्रेनों का ठहराव बंद हो गया है। धीरे-धीरे ट्रेनों की घटती संख्या को लेकर बड़हिया और उसके आस-पास के लोग लंबे समय से आक्रोशित हैं। आज स्थानीय लोगों ने बड़हिया स्टेशन पर आंदोलन की शुरुआत कर दी है। इस आंदोलन के कारण रेल यातायात प्रभावित हुआ है। दिल्ली हावड़ा लाइन पर ट्रेनों के परिचालन पर इसका असर पड़ा है।


news image


इस वक्त बड़हिया से जो ताजा खबर आ रही है उसके मुताबिक हजारों की तादाद में लोग स्टेशन पर मौजूद हैं। उन्होंने रेलवे केबिन में ताला जड़ दिया है। यातायात प्रभावित होने की सूचना के बाद जिले के डीएम और अन्य अधिकारी मौके पर पहुंचे हैं। लोगों को समझाने बुझाने का काम चल रहा है।


news image


आपको बता दें कि लगभग 6 महीने पहले भी बड़हिया के लोगों ने ट्रेनों के ठहराव को लेकर आंदोलन किया था। लेकिन तमाम आश्वासनों के बावजूद रेलवे की तरफ से कई ट्रेनों का ठहराव शुरू नहीं किया गया। हैरत की बात यह है कि पहले जो ट्रेन में बड़हिया स्टेशन पर रूकती थी। धीरे-धीरे उनका स्टॉपेज भी खत्म कर दिया गया है। ट्रेनों का ठहराव नहीं होने से स्थानीय लोगों को काफी परेशानी उठानी पड़ रही है।