ब्रेकिंग न्यूज़

पटना में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ फिर गरजेगा जिला प्रशासन का बुलडोजर, इस दिन से शुरू होगा विशेष अभियान पटना में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ फिर गरजेगा जिला प्रशासन का बुलडोजर, इस दिन से शुरू होगा विशेष अभियान ‘गुंडों के दम पर चल रही TMC’, गिरिराज सिंह का ममता बनर्जी पर बड़ा हमला हर्ष फायरिंग केस में बुरे फंसे जीतनराम मांझी के करीबी, HAM प्रवक्ता दानिश रिजवान के खिलाफ केस दर्ज हर्ष फायरिंग केस में बुरे फंसे जीतनराम मांझी के करीबी, HAM प्रवक्ता दानिश रिजवान के खिलाफ केस दर्ज अब पहले से भी अधिक महंगी और लग्जरी गाड़ियों से घूमेंगे बिहार के मंत्री और अधिकारी, सरकार ने जारी किया आदेश अब पहले से भी अधिक महंगी और लग्जरी गाड़ियों से घूमेंगे बिहार के मंत्री और अधिकारी, सरकार ने जारी किया आदेश ‘देश में दो ही खलनायक- पहला मुसलमान और दूसरा सवर्ण’, बृजभूषण शरण सिंह के बयान से गरमाई सियासत ‘देश में दो ही खलनायक- पहला मुसलमान और दूसरा सवर्ण’, बृजभूषण शरण सिंह के बयान से गरमाई सियासत चोरनिया कांड में बड़ा एक्शन: SHO समेत पूरी टीम सस्पेंड, लापरवाही बरतने पर SSP ने की कार्रवाई

Home / news / ट्रेनी सिपाही को भा गई ASI की बेटी, लेकर हो गया फरार

ट्रेनी सिपाही को भा गई ASI की बेटी, लेकर हो गया फरार

03-Jul-2019 10:22 AM

By 7

ARA : प्यार पर किसी का पहरा नहीं होता. बिहार के भोजपुर जिले से एक ऐसी खबर सामने आई है जिसने सबको हैरान कर दिया है. दरअसल एक लव स्टोरी की ऐसी हैप्पी इंडिंग हुई है कि हर कोई खबर सुनकर दांतों तले उंगलियां दबा रहा है. पूरी घटना भोजपुर जिले के आरा की है. जहां एक ट्रेनी सिपाही को ASI की बेटी से प्यार हो गया था. आरोपी सिपाही आरा रेल थाना में ट्रेनिंग कर रहा था. ट्रेनी सिपाही पटना में अपनी प्रेमिका का इलाज कराने के बहाने कुछ ही दिन पहले उसे लेकर फरार हो गया था. इस पुरे प्रकरण की शिकायत जब एसपी से की गई तो एसपी ने ड्यूटी से गायब रहने को लेकर उसे सस्पेंड कर दिया. सस्पेंशन की खबर मिलते ही आज अचानक सस्पेंड सिपाही अपनी प्रेमिका को लेकर एसपी के सामने आ धमका. दोनों ही परिवारों के लोग एसपी कार्यालय पहुंचे. उसके बाद दोनों पक्ष ट्रेनी सिपाही और ASI की बेटी की शादी के लिए राजी हो गए. लड़की के पिता बिहार पुलिस में ASI हैं. वहीं, लड़के के पिता पेशे से किसान हैं. बताया जाता है कि दोनों की पहले कोर्ट मैरिज होगी. बताया जाता है कि लड़की वाले बोकारो के रहने वाले हैं. हाल ही में लड़की अपनी चाची के यहाँ रोहतास आई थी.