ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar Crime News: बिहार का इनामी बदमाश दिल्ली से अरेस्ट, पुलिस को लंबे समय से दे रहा था चकमा Bihar Politics: ‘राहुल गांधी पर चले देशद्रोह का मुकदमा’, बिहार के बीजेपी नेता ने कर दी बड़ी मांग Bihar Politics: ‘राहुल गांधी पर चले देशद्रोह का मुकदमा’, बिहार के बीजेपी नेता ने कर दी बड़ी मांग Bihar News: बिहार में दुर्दांत अपराधियों के लिए सरकार बना रही हाई सिक्योरिटी जेल, बाहरी दुनिया से नहीं होगा कोई कनेक्शन Bihar News: बिहार में दुर्दांत अपराधियों के लिए सरकार बना रही हाई सिक्योरिटी जेल, बाहरी दुनिया से नहीं होगा कोई कनेक्शन Bihar Police News: पटना में बिहार सिपाही भर्ती परीक्षा में बड़ा फर्जीवाड़ा, सात अभ्यर्थी गिरफ्तार; सॉल्वर बैठाकर पास की थी लिखित परीक्षा Bihar Police News: पटना में बिहार सिपाही भर्ती परीक्षा में बड़ा फर्जीवाड़ा, सात अभ्यर्थी गिरफ्तार; सॉल्वर बैठाकर पास की थी लिखित परीक्षा Bihar News: बिहार की बंद पड़ी इन दो चीनी मिलों को चालू करने की कवायद तेज, सरकार ने बनाया बड़ा मास्टर प्लान; मुख्य सचिव ने की अहम बैठक Bihar News: बिहार की बंद पड़ी इन दो चीनी मिलों को चालू करने की कवायद तेज, सरकार ने बनाया बड़ा मास्टर प्लान; मुख्य सचिव ने की अहम बैठक Bihar News: बिहार की कोर्ट ने कलेक्ट्रेट की कुर्की जब्ती का दिया सख्त आदेश, जिला प्रशासन में मचा हड़कंप; सामने आई यह बड़ी वजह

ट्रेनिंग पर जायेंगे बिहार के 8 SP, राज्य के 13 IPS पुलिस एकेडमी में लेंगे प्रशिक्षण

ट्रेनिंग पर जायेंगे बिहार के 8 SP, राज्य के 13 IPS पुलिस एकेडमी में लेंगे प्रशिक्षण

11-Jun-2021 06:35 PM

PATNA : राज्य के 13 आईपीएस अधिकारी ट्रेनिंग के लिए हैदराबाद जाएंगे. हैदराबाद स्थित सरदार वल्लभभाई पटेल राष्ट्रीय पुलिस अकादमी में 14 जून से 19 जुलाई तक आयोजित होने वाली मिड कैरियर ट्रेनिंग प्रोग्राम के लिए 13 आईपीएस अधिकारियों को जाना है. जिनकी जगह आतंरिक व्यवस्था से अधिकारियों को अतिरिक्त प्रभार दिया जायेगा.


बिहार गृह विभाग की ओर से आदेश जारी कर दिया गया है. विभाग की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक आठ एसपी, एक डीआईजी और पटना एवं जमुई के बिहार विशेष सशस्त्र पुलिस के कमांडेंट, एसडीआरएफ और सीटीएस समादेष्टा मिड कैरियर ट्रेनिंग प्रोग्राम के लिए हैदराबाद जायेंगे. ये अधिकारी हैदराबाद स्थित सरदार वल्लभभाई पटेल राष्ट्रीय पुलिस अकादमी में 14 जून से 19 जुलाई तक आयोजित होने वाली मिड कैरियर ट्रेनिंग प्रोग्राम में हिस्सा लेंगे. 


नेशनल क्राइम रिकार्ड ब्यूरो के डीआईजी राजीव रंजन, पटना स्थित बिहार विशेष सशस्त्र पुलिस की कमांडेंट हरप्रीत कौर, एसडीआरएफ के कमांडेंट मोहम्मद फरोगुद्दीन, जमुई स्थित बिहार विशेष सशस्त्र पुलिस के कमांडेंट बिनोद कुमार, निगरानी की एसपी मीनू कुमारी, स्पेशल ब्रांच के एसपी दीपक वर्णवाल, एसटीएफ के एसपी (ट्रेनिंग) निलेश कुमार, सिमुलतला सीटीएस के कमांडेंट मृत्युंजय कुमार चौधरी, अपराध अनुसंधान विभाग के एसपी तौहीद परवेज, लोकायुक्त कार्यालय के पुलिस अधीक्षक अजय कुमार लाल, विशेष शाखा के एसपी राशिद जमां, वितंतु के पुलिस अधीक्षक अनिल कुमार और निगरानी विभाग के एसपी सुबोध कुमार विश्वास ट्रेनिंग पर जाने वाले हैं.