Bihar News: बिहार में कौन होगा BJP का मुख्यमंत्री? होली के बाद सत्ता परिवर्तन की अटकलें तेज Bihar News : विधानसभा में जाने पर मीडिया को रोका गया...नहीं मिलेगी इंट्री, 5 मार्च के लिए जारी हुआ आदेश BREAKING: जेडीयू ने मानी राज्यसभा जाने की चर्चा, विजय चौधरी बोले – फैसला नीतीश कुमार ही लेंगे Nitish Kumar : CM नीतीश के कुर्सी छोड़ने की खबर से भूचाल! JDU के अंदर भारी आक्रोश...कल सुबह CM हाउस के बाहर समर्थकों का होगा बड़ा जुटान... Bihar politics : बिहार में राजनीतिक हलचल तेज, अमित शाह कल पहुंचेंगे पटना; नीतीश कुमार राज्यसभा के लिए कल भरेंगे नामांकन ! Bihar News : फाइनल मुहर: नीतीश कुमार कल राज्यसभा के लिए दाखिल करेंगे नामांकन, अगला मुख्यमंत्री BJP का, JDU से होंगे 2 डिप्टी सीएम Holi day accident : NH-31 पर होली के दिन दर्दनाक हादसा: एक की मौत, दो गंभीर घायल Bihar Politics : क्या नीतीश कुमार जाएंगे राज्यसभा? बिहार के अगले मुख्यमंत्री की रेस में सोशल मीडिया पर होने लगी इन नामों की चर्चा, आप भी जान लें ... अबीर-गुलाल के बीच गूंजी गोली की आवाज: बिहार में होली के दिन ट्रक चालक की हत्या, परिवार में मचा कोहराम Bihar News: हो गया ऐलान... निशांत अब JDU का काम देखेंगे, पार्टी में विधिवत कल होंगे शामिल
12-Oct-2021 01:41 PM
GAYA : ट्रेन से कटकर बिहार के दो लोगों की मौत हो गई है. प्रयागराज के पूरामुफ्ती थाना इलाके में यह घटना हुई है. दोनों युवक शराब पीकर ट्रेन की पटरी पर टहल रहे थे तभी यह हादसा हुआ और दोनों की मौत हो गई. दोनों के शव को अपने कब्जे में लेकर जीआरपी ने पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.
पुलिस के मुताबिक मृतकों की पहचान गया जिले के महकार थाना क्षेत्र के आदमपुर गांव के रहने वाले मुक्खी मांझी के बेटे गौरा मांझी (28) और उसके पड़ोसी धर्मेंद्र मांझी (26) के रूप में की गई है. बताया जा रहा है कि रेलवे का कुछ काम हो रहा था. इसके लिए इन दोनों को ठेकेदार ने मजदूरी के लिए बुलाया था. कुछ दिन बाद काम बंद हो गया था, लेकिन ये दोनों वापस गया स्थित अपने घर नहीं आये और वहीं पर रहने लगे.
गौरा मांझी और धर्मेंद्र मांझी खाना खाने के बाद शराब का सेवन किये थे. भोजन के बाद दोनों टहलने के लिए रेलवे ट्रैक पर निकल गए. इस दौरान दोनों किसी ट्रेन की चपेट में आ गए, जिससे उनकी मौत हो गई. कुछ देर बाद जब दोनों का शव रेलवे ट्रैक पर देखा तो उन्होंने पुलिस को सूचना दी. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और उन्होंने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल में भेज दिया.