ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार के नए गवर्नर सैयद अता हसनैन पटना पहुंचे, इस दिन लेंगे शपथ बिहार के नए गवर्नर सैयद अता हसनैन पटना पहुंचे, इस दिन लेंगे शपथ बिहार से झारखंड भेजी जा रही 1400 किलो नकली पनीर और 90 किलो घी जब्त, यहां खपाने की थी तैयारी ‘बाबू.. शाम होने के बाद मंदिर के पीछे आ जाना’, नाबालिग गर्लफ्रेंड से मिलने पहुंचा था लड़का, गांव के लोगों ने जबरन करा दी शादी पटना NEET छात्रा मौत मामला: हॉस्टल मालिक मनीष रंजन को नहीं मिली राहत, कोर्ट के बाहर बेहोश हुई मृतका की मां पटना NEET छात्रा मौत मामला: हॉस्टल मालिक मनीष रंजन को नहीं मिली राहत, कोर्ट के बाहर बेहोश हुई मृतका की मां BEO साहब तो बड़े चालबाज निकले! फर्जी ज्वाइनिंग लेटर थमा युवक से ठग लिए 8 लाख रुपए, अब सच आया सामने तो... Bihar Road Project: सूबे के इस फोरलेन सड़क निर्माण के लिए मिला NOC...910 दिनों में 82 KM सड़क बनेगी शादी का भोज खाने से एक साथ 150 से ज्यादा लोग बीमार, मची अफरा-तफरी RRB NTPC Admit Card 2026 जारी: 16 मार्च से शुरू होगी परीक्षा, ऐसे डाउनलोड करें प्रवेश पत्र

ट्रेन में फंदे से झूलती मिली डेड बॉडी, यात्रियों में मची अफरा-तफरी

28-Feb-2021 08:35 AM

MADHUBANI : इस वक़्त की बड़ी खबर मधुबनी जिले से सामने आ रही है जहां ट्रेन में फंदे से झूलता युवक का शव मिलने से सनसनी मच गई है. घटना अमृतसर-जयनगर शहीद एक्सप्रेस की बताई जा रही है. 


मामले का खुलासा तब हुआ जब ट्रेन जयनगर रेलवे स्टेशन पर रुकी. दूसरे यात्री जैसे ही ट्रेन पर चढ़े तो फंदे से शव झूलता देखकर हक्का-बक्का रह गए. इधर शव मिलने से रेल क्षेत्र में सनसनी मच गई है. 


मामले की सूचना रेल प्रशासन को दी गई जिसके बाद शव को फंदे से उतारा गया. शव की पहचान फिलहाल नहीं की जा सकी है. शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया है. पोस्टमार्टम के बाद ही इस बात का खुलासा हो पाएगा कि युवक ने हत्या की है या आत्महत्या.  मामले की जांच की जा रही है.