गर्लफ्रेंड को लेकर भाग रहा था बॉयफ्रेंड, गांव वालों ने पकड़कर की कुटाई होली को लेकर बिहार के इस जिले में सभी अधिकारियों और कर्मचारियों की छुट्टियां रद्द, डीएम ने जारी किया आदेश होली को लेकर बिहार के इस जिले में सभी अधिकारियों और कर्मचारियों की छुट्टियां रद्द, डीएम ने जारी किया आदेश MUZAFFARPUR: होली मनाने बुआ के घर आई नाबालिग बच्ची के साथ गांव के युवक ने किया गंदा काम, आरोपी को पुलिस ने दबोचा बिहार में बागमती नदी पर बनेगा 3.35 किमी लंबा एलिवेटेड पुल, भूमि अधिग्रहण को मिली मंजूरी बिहार में बागमती नदी पर बनेगा 3.35 किमी लंबा एलिवेटेड पुल, भूमि अधिग्रहण को मिली मंजूरी खाड़ी देशों में फंसे बिहारियों के लिए बड़ी पहल! नीतीश सरकार ने जारी किया हेल्पलाइन नंबर ‘ईरान में फंसे भारतीयों को सकुशल स्वदेश वापसी के लिए ठोस कदम उठाए सरकार’, केंद्र से मुकेश सहनी की मांग ‘ईरान में फंसे भारतीयों को सकुशल स्वदेश वापसी के लिए ठोस कदम उठाए सरकार’, केंद्र से मुकेश सहनी की मांग बिहार में भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ा एक और पुल? ढलाई के दौरान भरभराकर गिरा ढांचा, बाल-बाल बचे मजदूर
19-Jan-2021 09:06 AM
BUXAR : इस वक़्त की बड़ी खबर बक्सर जिले से सामने आ रही है जहां ट्रेन की चपेट में आने से दो युवतियों की मौके पर मौत हो गयी. रेलवे ट्रैक पर दो युवतियों की डेड बॉडी मिलने से सनसनी मच गयी है. पहली युवती की पहचान धनसोई थाने के उधोपुर गांव निवासी रघुबर कुमार सिंह की 19 वर्षीय पुत्री जूही कुमारी और वीरेन्द्र सिंह की शादीशुदा 20 वर्षीय पुत्री प्रियांशु देवी के रूप में की गई है.
जानकारी के अनुसार बक्सर आरा रेल खंड पर बक्सर डुमरांव के बीच नदांव हाल्ट के आसपास दो युवतियों के शव होने की सूचना रेल पुलिस को मिली. सूचना पर पहुंची जीआरपी घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की जांच में जुट गई है. शव के पास से एक एंड्राइड मोबाइल और एक लॉकेट भी मिला है. दोनों युवतियों के गांव की रहने वाली एक महिला ने दोनों के शवों की पहचान की.
थानाध्यक्ष ने बताया कि दोनों गांव से बाजार गई थी, तभी लाइन क्रॉस करने के दौरान ट्रेन की चपेट में आ गईं. थानाध्यक्ष ने बताया कि दोनों मृत युवतियों के शरीर पर उभरे जख्म इस बात के सबूत हैं कि ट्रेन के झटके से दोनों की मौत हुई है. जीआरपी ने दोनों शवों को जब्त कर पोस्टमार्टम के लिए बक्सर सदर अस्पताल भेज दिया है. इधर दोनों युवतियों की मौत की खबर मिलते ही गांव में कोहराम मच गया.