ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार पंचायत चुनाव 2026 की तैयारियां तेज, इस बार EVM और फेशियल रिकग्निशन से होगी वोटिंग बिहार पंचायत चुनाव 2026 की तैयारियां तेज, इस बार EVM और फेशियल रिकग्निशन से होगी वोटिंग बिहार में रफ्तार का कहर: मॉर्निंग वॉक के दौरान पुलिस अधिकारी की कार ने दंपति को रौंदा, दोनों की मौके पर हुई मौत पटना में JP गंगा पथ का विस्तार, सिर्फ आधे घंटे में दीघा से कोईलवर; जल्द बनकर तैयार होगी फोरलेन सड़क पटना में JP गंगा पथ का विस्तार, सिर्फ आधे घंटे में दीघा से कोईलवर; जल्द बनकर तैयार होगी फोरलेन सड़क केंद्रीय विद्यालय में नामांकन की प्रक्रिया शुरू, कक्षा 1 और बालवाटिका में ऐसे कराएं अपने बच्चों का एडमिशन केंद्रीय विद्यालय में नामांकन की प्रक्रिया शुरू, कक्षा 1 और बालवाटिका में ऐसे कराएं अपने बच्चों का एडमिशन बिहार के सरकारी स्कूलों में अप्रैल से कंप्यूटर की पढाई अनिवार्य, परीक्षाएं भी होंगी आयोजित; बच्चों को स्मार्ट बनाने की तैयारी बिहार के सरकारी स्कूलों में अप्रैल से कंप्यूटर की पढाई अनिवार्य, परीक्षाएं भी होंगी आयोजित; बच्चों को स्मार्ट बनाने की तैयारी चैती छठ को लेकर पटना में ट्रैफिक एडवाइजरी जारी, कई मार्गों पर डायवर्जन और प्रतिबंध लागू

Home / news / ट्रेन के आगे कूदकर वकील ने दे दी जान, सुसाइड नोट भी बरामद

ट्रेन के आगे कूदकर वकील ने दे दी जान, सुसाइड नोट भी बरामद

08-Nov-2022 03:40 PM

JAMUI: जमुई जिले से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां एक वकील ने ट्रेन के आगे छलांग लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। घटना किऊल-जसीडीह रेलखंड के टेलवा बाजार हाॅल्ट के पास की है, जहां वकील ने सुसाइड की घटना को अंजाम दिया है। उनके पॉकेट से एक सुसाइट नोट भी बरामद किया गया है। मृतक की पहचान जमुई कोर्ट के वकील टुनटुन सिंह के रूप में हुई है। 




घटना से जुड़ी जो जानकारी सामने आई है उसके मुताबिक़ मृतक अधिवक्ता टुनटुन सिंह जमुई व्यवहार न्यायालय के वरिष्ठ वकील थे। सुसाइड के पीछे पारिवारिक विवाद को कारण बताया जा रहा है। घटना कल यानी सोमवार देर रात की है। मंगलवार की सुबह जब मृतक की लाश मिली तो इलाके में सनसनी फ़ैल गई। आरपीएफ सिमुलतला और सिमुलतला थाना में पदस्थापित एसआई पोतन राम चौधरी ने परिजनों को इसकी सूचना दी। 




शव को देखते ही परिजनों में चीख-पुकार मच गई। रेल पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जमुई भेज दिया है। बताया जा रहा है कि रात में वकील घर से निकले थे। उन्होंने पहले एक सुसाइड नोट लिखा और फिर अपनी जान दे दी। उन्होंने लिखा है, 'मेरी मौत का कारण कोई और नहीं मैं खुद हूं।' मौके पर पहुंची पुलिस जांच में जुट गई है।