ब्रेकिंग न्यूज़

पटना में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ फिर गरजेगा जिला प्रशासन का बुलडोजर, इस दिन से शुरू होगा विशेष अभियान पटना में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ फिर गरजेगा जिला प्रशासन का बुलडोजर, इस दिन से शुरू होगा विशेष अभियान ‘गुंडों के दम पर चल रही TMC’, गिरिराज सिंह का ममता बनर्जी पर बड़ा हमला हर्ष फायरिंग केस में बुरे फंसे जीतनराम मांझी के करीबी, HAM प्रवक्ता दानिश रिजवान के खिलाफ केस दर्ज हर्ष फायरिंग केस में बुरे फंसे जीतनराम मांझी के करीबी, HAM प्रवक्ता दानिश रिजवान के खिलाफ केस दर्ज अब पहले से भी अधिक महंगी और लग्जरी गाड़ियों से घूमेंगे बिहार के मंत्री और अधिकारी, सरकार ने जारी किया आदेश अब पहले से भी अधिक महंगी और लग्जरी गाड़ियों से घूमेंगे बिहार के मंत्री और अधिकारी, सरकार ने जारी किया आदेश ‘देश में दो ही खलनायक- पहला मुसलमान और दूसरा सवर्ण’, बृजभूषण शरण सिंह के बयान से गरमाई सियासत ‘देश में दो ही खलनायक- पहला मुसलमान और दूसरा सवर्ण’, बृजभूषण शरण सिंह के बयान से गरमाई सियासत चोरनिया कांड में बड़ा एक्शन: SHO समेत पूरी टीम सस्पेंड, लापरवाही बरतने पर SSP ने की कार्रवाई

Home / news / मोकामा में टला बड़ा रेल हादसा, स्टेशन पर टकराने से बची जयनगर इंटरसिटी...

मोकामा में टला बड़ा रेल हादसा, स्टेशन पर टकराने से बची जयनगर इंटरसिटी और गरीब रथ एक्सप्रेस

19-Jul-2019 08:22 PM

By 7

PATNA : इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है मोकामा से जहां ड्राइवर की समझदारी से एक बड़ा रेल हादसा टल गया है. मिली जानकारी के मुताबिक मोकामा स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर 3 पर इंटरसिटी एक्सप्रेस और गरीब रथ एक्सप्रेस एक दूसरे से टकराने से बच गई है. बाल-बाल हजारों यात्रियों की जान बच गई है. पूरी घटना मोकामा स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर 3 की है. जहां गरीब रथ एक्सप्रेस के चालक की सूझबूझ से यात्रियों की जान बच गई है. एक बड़ा रेल हादसा होते-होते टल गया है. मिली जानकारी के मुताबिक प्लेटफार्म नंबर 3 पर पहले से जयनगर इंटरसिटी एक्सप्रेस खड़ी थी तभी गरीब रथ एक्सप्रेस को भी तीन नंबर प्लेटफार्म पर ही ले जाया जा रहा था. इस दौरान गरीब रथ के लोको पायलट ने अचानक ब्रेक लगाकर ट्रेन रोक दी. घटना को लेकर रेल यात्रियों ने बताया कि इंटरसिटी पहले से 3 नंबर प्लेटफॉर्म पर लगी थी तभी पैनल गरीब रथ ट्रेन को मेन लाइन से निकालने लगे. लोगों ने बताया कि पैनल को लगा कि गरीब रथ मोकामा नहीं रूकती है. इस वजह से गरीब रथ एक्सप्रेस तीन नंबर रेल लाइन में घुसकर रुक गई. बाद में ड्राइवर ने वॉकी-टॉकी से बातकर गाड़ी को पीछे किया. हालांकि इस घटना पर कोई भी रेल अधिकारी कुछ भी नहीं बता रहे हैं. बाढ़ से संध्या पांडेय की रिपोर्ट