बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तार बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तार गोपालगंज पुलिस ने पशु तस्कर गिरोह का किया भंडाफोड़, सात गिरफ्तार Bihar Board Matric Result 2026: आंगनबाड़ी सेविका और किसान का बेटा बना स्टेट टॉपर, मैट्रिक परीक्षा में 8वां रैंक किया हासिल पनोरमा स्टार 2026 : बॉलीवुड एक्टर चंकी पांडेय ने बांधा समा, कलाकारों के साथ झूमा छातापुर पनोरमा स्टार 2026 : बॉलीवुड एक्टर चंकी पांडेय ने बांधा समा, कलाकारों के साथ झूमा छातापुर अरवल की बेटियों ने रचा इतिहास, सुप्रिया आठवें और नंदनी दसवें रैंक लाकर बनीं मैट्रिक टॉपर बिहार से आई हैरान करने वाली तस्वीर: गैस के लिए रातभर सड़कों पर सोने को मजबूर लोग, फिर भी नहीं मिल रहा LPG सिलेंडर बिहार से आई हैरान करने वाली तस्वीर: गैस के लिए रातभर सड़कों पर सोने को मजबूर लोग, फिर भी नहीं मिल रहा LPG सिलेंडर बिहार में मेले के मंच पर भारी हंगामा, पूर्व मंत्री के सामने आर्केस्ट्रा डांसर्स के बीच जमकर मारपीट; वीडियो हुआ वायरल
05-Aug-2024 01:38 PM
By HARERAM DAS
BEGUSARAI : बिहार में सड़क हादसे के मामले में लगातार इजाफा देखने को मिल रहा है। राज्य के अंदर आए दिन सड़क हादसों की वजह से लोगों की जान जा रही है। ऐसे में अब एक ताजा मामला बेगूसराय से निकल कर सामने आ रहा है। जहां एक बार फिर ट्रैक्टर की चपेट में आने से किसान की मौत हो गई। जिसके बाद घटनास्थल पर सैंकड़ों लोगों की भीड़ जमा हो गई।
वहीं, आक्रोशित ग्रामीणों ने सिहमा रोड को जामकर पुलिस प्रशासन के खिलाफ जमकर विरोध जताया। यह घटना मटिहानी थाना क्षेत्र के गुप्ता बांध के सिहमा गांव स्थित दो खुट के रविदास टोला के पास की है। इस घटना में मृतक युवक की पहचान मटिहानी थाना अंतर्गत दो खूंट सीहमा गांव स्वर्गीय लखन सिंह का 55 वर्षीया देवकी की रुप में हुई।
इसके अलावा परिजनों ने बताया कि वह अपने मवेशी का चारा लाने के लिए दियारा खेत जा रहे थे। तभी एक तेज रफ्तार बालू लदे ट्रेक्टर ने उसे कुचल दिया है। जिससे किसान की मौत घटनास्थल पर ही हो गई। उसके बाद ट्रेक्टर चालक ट्रैक्टर लेकर वहां से फरार हो गया। वही घटना से आक्रोशित स्थानीय जनप्रतिनिधि ने कहा कि यह मौत होने की कोई पहली घटना नहीं है। यहां बालू माफिया का राज चलता है, जिसका सत्ता और थाना का संरक्षण प्राप्त है। इस तरह का दुर्घटना लगातार होते रहता है और जब ग्रामीण हंगामा करते हैं तो दो चार दिन बंद रहता है और फिर सब कुछ जस की तस हो जाती है।
उधर, समाजसेवी अंकित कुमार ने दुर्घटना में हुए मौत को खनन माफियाओं द्वारा की गई हत्या बताया है। फिलहाल मौत की सूचना मिलते ही मटिहानी थाना की पुलिस, मटिहानी अंचलाधिकारी एवं प्रखण्ड विकास पदाधिकारी दल बल के साथ घटना स्थल पहुंच कर आक्रोशित लोगों को समझा बुझाकर शांत कराया और खनन माफियाओं पर अंकुश लगाने का भरोसा दिलाया है। तब जाकर लोगों का गुस्सा शांत हुआ। थाने की पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आगे की जांच पड़ताल शुरू कर दी है । इस घटना के बाद परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।