ब्रेकिंग न्यूज़

चिराग पासवान ने किया बड़ा खुलासा, मुख्यमंत्री की दौड़ से खुद को बताया बाहर, जानिए… नए सीएम पर क्या बोले? Bihar Transport News: परिवहन विभाग के MVI की गाड़ी और 'भतीजा' के अवैध वसूली का खेल, शिकायत पर गाड़ी जब्त...दो हिरासत में पटना जंक्शन पर रेल पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 7 लाख के गहनों के साथ तीन शातिर गिरफ्तार पटना जंक्शन पर रेल पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 7 लाख के गहनों के साथ तीन शातिर गिरफ्तार बिहार में पैक्स चुनाव में बड़ा बदलाव: अब आम लोग भी बन सकेंगे सदस्य… जानिए कैसे बदल गई पूरी प्रक्रिया Bihar Bhumi: बिहार में जमीन सर्वे और भूमि रिकॉर्ड डिजिटलाइजेशन की रफ्तार हुई धीमी, 4.6 करोड़ आवेदन लंबित; फेल होगी डेडलाइन? Bihar Bhumi: बिहार में जमीन सर्वे और भूमि रिकॉर्ड डिजिटलाइजेशन की रफ्तार हुई धीमी, 4.6 करोड़ आवेदन लंबित; फेल होगी डेडलाइन? रामनवमी से पहले घर में लाएं ये 5 शुभ चीजें, दूर होंगे वास्तु दोष; आएगी सुख-समृद्धि रामनवमी से पहले घर में लाएं ये 5 शुभ चीजें, दूर होंगे वास्तु दोष; आएगी सुख-समृद्धि ‘पटना के गर्ल्स हॉस्टल में रहने वाली लड़कियों को देंगे मुफ्त LPG सिलेंडर’, पप्पू यादव का बड़ा एलान

Home / news / ट्रैक्टर ने दीवार में मारी टक्कर ; तीन बच्चे दबे मलबे में, एक...

ट्रैक्टर ने दीवार में मारी टक्कर ; तीन बच्चे दबे मलबे में, एक की मौत

14-Feb-2020 08:28 PM

By Jitendra Kumar

BEGUSARAI: बेगूसराय से बड़ी खबर सामने आ रही है।बालू से लदे ट्रैक्टर ने एक घर में टक्कर मार दी जिसमें एक बच्चे की मौत और दो बच्चों की  घायल होने की ख़बर है।हादसे के बाद पूरे इलाके में चीख पुकार मची हुई है।


बलिया थाना क्षेत्र के बड़ी बलिया दक्षिणी पंचायत के वार्ड-04 निवासी मो.तौकीर के घर में बालू लदा ट्रैक्टर आया था, जहां ट्रैक्टर बैक करने के दौरान घर के दीवार में टक्कर मार दी।जिसमें दीवार गिर जाने दबकर  एक बच्चे की मौत और दो बच्चे घायल हो गए। मृत बच्चे की पहचान मो.इरशाद के 4 वर्षीय पुत्र व मास्टर शमीम के पोते मो.अब्दाल और घायल दो बच्चे में एक मो.तौकीर के 5 वर्षीय पुत्र मो.फ़ैज़ और रंजीत यादव के पुत्र 2 वर्षीय बच्चे के रूप में हुई है।मो.अब्दाल और मो. फ़ैज़ दोनों एक ही परिवार के  सदस्य हैं।इस हादसे पूरे बड़ी बलिया में मातम का महौल कायम है।


मौके पर बलिया थानाध्यक्ष राजेश कुमार राय पहुंचकर मामले की जांच कर रहे हैं।ग्रामीणों ने बताया कि  ट्रैक्टर चालक को आगाह किया गया था कि दीवार कमज़ोर बैक में गाड़ी मत लीजिए लेकिन चालक ने बदमाशी करते हुए जबर्दस्ती गाड़ी को बैक कर लिया और अनियंत्रित होकर दीवार में टक्कर मार दी।ट्रैक्टर चालक और मालिक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।वहीं ट्रैक्टर को पुलिस ने जब्त कर लिया है।मृत बच्चे को पोस्टमार्टम के लिए बेगूसराय भेज दिया गया है।घायल दो बच्चों का इलाज अस्पताल में चल रहा है।जिसमें एक बच्चे मो.फ़ैज़ की हालत गंभीर बतायी जा रही है।जिसे सर में गंभीर चोटें आयीं हैं।