Nitish Kumar Yojana : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने 25 लाख महिलाओं के खाते में भेजे 10-10 हजार रुपये, लिस्ट में आपका नाम भी है शामिल Crime News Bihar : सिगरेट पीने से रोका तो युवक को दौड़ाकर मारी गोली, भीड़ ने आरोपी को जमकर पीटा Bihar crime news : आजमगढ़ की डांसर के साथ बिहार में गंदा काम, पुलिस ने तीन लोगों को पकड़ा,बहला-फुसलाकर दिया घटना को अंजाम viral video : ममता हुई शर्मसार: स्कूल बैग में 7 ईंटें भरकर मां ने बच्ची को पीटा, वीडियो वायरल Patna smart bus stop : अब बस का इंतजार होगा आसान, पटना में शुरू होगी स्मार्ट ग्रीन बस स्टॉप योजना; यात्रियों को मिलेगी यह सुविधा Bihar Assembly News : बिहार विधानमंडल का 10वां दिन आज, लॉ एंड ऑर्डर पर सरकार को घेरने की तैयारी में विपक्ष Land for Job Scam : लैंड फॉर जॉब केस में आज सुनवाई, लालू प्रसाद यादव परिवार समेत 41 आरोपियों पर चलेगा ट्रायल Bihar Budget 2026 : इतने हज़ार करोड़ रुपए सिर्फ सैलरी में बाटेंगी नीतीश सरकार , ताबड़तोड़ भर्तियों से बढ़ा खर्च Bihar Teacher Rules : बिहार में टीईटी खत्म, अब प्राइमरी टीचर बनने के लिए बस करना होगा यह काम; सीधे मिलेगी नौकरी Katihar fire incident : कटिहार में 500 दुकानें जली, 10 करोड़ से ज्यादा का नुकसान; सिलेंडर ब्लास्ट से भीषण आग
30-Aug-2021 06:02 PM
KHAGARIA: बड़ी खबर खगड़िया से है जहां अचानक ट्रैक्टर का टायर फटने से दंपती की मौत हो गयी। वही इस दौरान पास खड़े एक व्यक्ति बुरी तरह घायल हो गया। जिसे इलाज के लिए निजी क्लिनिक ले जाया गया है। जहां उसकी स्थिति गंभीर हैं। चौथम थाना क्षेत्र के पटेल नगर के पास हुई इस घटना में पटेल नगर निवासी दंपती की दर्दनाक मौत हो गयी। मृतक की पहचान 55 वर्षीय शंभू साह और 52 वर्षीय फुदा देवी के रूप में हुई है।
घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने मुआवजे की मांग को लेकर NH-107 को जाम कर दिया। जिससे यातायात पूरी तरह से बाधित हो गया। घटना की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस लोगों को शांत कराने की कोशिश की लेकिन मुआवजे की मांग को लेकर लोग सड़क पर घंटों डटे रहे।
घटना के संबंध में बताया जाता है कि सीमेंट लदा एक ट्रैक्टर सोनवर्षा घाट की ओर जा रहा था तभी अचानक पटेल नगर गांव के पास ट्रैक्टर की ट्राली का चक्का फट गया। जिससे चक्का का रिम उड़कर घर के दरवाजे पर बैठे शंभु साह और उनकी पत्नी को जा लगी। सिर पर लगी चोट के कारण दोनों की मौके पर ही मौत हो गयी। जबकि पास खड़ा एक युवक घायल हो गया। आनन फानन में उसे इलाज के लिए निजी क्लिनिक ले जाया गया। इस दौरान ट्रैक्टर का ड्राइवर मौके से फरार हो गया।