ममता बनर्जी ने आदिवासी समुदाय और राष्ट्र के सर्वोच्च पद का किया अपमान, सम्राट चौधरी ने इसे बताया बेहद शर्मनाक! किसान के बेटे शिवराज ने UPSC में हासिल की सफलता, चौथे प्रयास में 496वीं रैंक, बनमनखी के सौरभ रंजन को 567वां स्थान नेपाल चुनाव में बालेन शाह की शानदार जीत, भारत विरोधी केपी ओली शर्मा की हार बिहार में ओवैसी के विधायक को धमकी, बदमाशों ने मांगी 5 लाख की रंगदारी; कनाडा से आया व्हाट्सएप कॉल बिहार में ओवैसी के विधायक को धमकी, बदमाशों ने मांगी 5 लाख की रंगदारी; कनाडा से आया व्हाट्सएप कॉल नीतीश कुमार की मीटिंग में गए पूर्व विधायक, पीछे से चोरों ने घर कर दिया साफ; कैश-गहने और जरूरी कागजात गायब बिहार के ‘सिल्क सिटी’ पर अमेरिका-ईरान तनाव का व्यापक असर, 25 करोड़ का ऑर्डर रद्द; बुनकरों के सामने गहराया संकट बिहार के ‘सिल्क सिटी’ पर अमेरिका-ईरान तनाव का व्यापक असर, 25 करोड़ का ऑर्डर रद्द; बुनकरों के सामने गहराया संकट बिहार में करोड़ों की ठगी का भंडाफोड़: इन्वेस्टमेंट के नाम पर 20 करोड़ ऐंठे, गिरोह का सरगना गिरफ्तार यहां बनेगा बिहार का दूसरा चिड़ियाघर, परियोजना को मिली सैद्धांतिक मंजूरी; जल्द शुरू होगा काम
16-Sep-2024 10:02 PM
By First Bihar
ROHTAS: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय बिहार में बेहतर स्वास्थ्य व्यवस्था का दावा करते हैं। लेकिन इसकी जमीनी हकीकत कुछ और ही नजर आती है। हम बात सासाराम सदर अस्पताल की कर रहे हैं जहां टॉर्च की रोशनी में मरीज का इलाज करने की तस्वीर सामने आई है। यह नजारा यहां के लिए आम बात हो गयी है।
आए दिन किसी ना किसी कारण से अस्पताल में बिजली गुल रहती है। आज अचानक शार्ट सर्किट की वजह से सासाराम सदर अस्पताल में अंधेरा छा गया। यहां के डॉक्टर अंधेरे में ही टॉर्च जलाकर मरीजों का इलाज करते देखे गये। मेंटेनेंस के अभाव में इस तरह की समस्याएं आए दिन सामने आती है।
अस्पताल के उपाधीक्षक डा. बीके पुष्कर का कहना है कि शॉर्ट सर्किट होने के कारण बिजली गुल हुई है। जिसे ठीक करने के दौरान एक कर्मचारी भी झुलस गया जिसके बाद मैकेनिक को बुलाया गया है। जल्द ही विद्युत आपूर्ति बहाल की जाएगी। बता दें कि इस तरह की तस्वीरें आए दिन इस अस्पताल में सामने आते रहती है।
बिजली गुल होने के कारण टॉर्च की रोशनी में ही मरीजों का इलाज होता है। यह तस्वीर सासाराम के ओपीडी की है। आज मौसम खराब होने के कारण दिन में ही अंधेरा छाया हुआ था और उस पर से बिजली फिर गुल हो गई थी। ऐसे में समझ सकते हैं कि यहां कि क्या स्थिति रही होगी? बिजली नहीं रहने के कारण मरीज से लेकर इलाज करने वाले डॉक्टर भी परेशान रहे।