Bihar News: बिहार में कौन होगा BJP का मुख्यमंत्री? होली के बाद सत्ता परिवर्तन की अटकलें तेज Bihar News : विधानसभा में जाने पर मीडिया को रोका गया...नहीं मिलेगी इंट्री, 5 मार्च के लिए जारी हुआ आदेश BREAKING: जेडीयू ने मानी राज्यसभा जाने की चर्चा, विजय चौधरी बोले – फैसला नीतीश कुमार ही लेंगे Nitish Kumar : CM नीतीश के कुर्सी छोड़ने की खबर से भूचाल! JDU के अंदर भारी आक्रोश...कल सुबह CM हाउस के बाहर समर्थकों का होगा बड़ा जुटान... Bihar politics : बिहार में राजनीतिक हलचल तेज, अमित शाह कल पहुंचेंगे पटना; नीतीश कुमार राज्यसभा के लिए कल भरेंगे नामांकन ! Bihar News : फाइनल मुहर: नीतीश कुमार कल राज्यसभा के लिए दाखिल करेंगे नामांकन, अगला मुख्यमंत्री BJP का, JDU से होंगे 2 डिप्टी सीएम Holi day accident : NH-31 पर होली के दिन दर्दनाक हादसा: एक की मौत, दो गंभीर घायल Bihar Politics : क्या नीतीश कुमार जाएंगे राज्यसभा? बिहार के अगले मुख्यमंत्री की रेस में सोशल मीडिया पर होने लगी इन नामों की चर्चा, आप भी जान लें ... अबीर-गुलाल के बीच गूंजी गोली की आवाज: बिहार में होली के दिन ट्रक चालक की हत्या, परिवार में मचा कोहराम Bihar News: हो गया ऐलान... निशांत अब JDU का काम देखेंगे, पार्टी में विधिवत कल होंगे शामिल
07-Feb-2021 11:11 AM
GAYA : गया पुलिस को उस वक़्त बड़ी सफलता हासिल हुई जब पुलिस ने अपराधियों की टॉप-10 लिस्ट में शामिल कुख्यात अपराधी रामप्रवेश यादव उर्फ प्रवेश यादव उर्फ परमेश्वर को गिरफ्तार कर लिया. जानकारी के अनुसार पिछले रामप्रवेश यादव पर कई संगीन आरोप थे जिस वजह से वह फरार चल रहा था. कई सालों से पुलिस को उसकी तलाश थी.
बताया जा रहा है कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि अपराधी रामप्रवेश यादव जो झारखंड के चतरा का रहने वाला है, वह गया के डोभी थाना क्षेत्र आया हुआ है. गुप्त सूचना मिलने के बाद गया एसएसपी आदित्य कुमार के निर्देश पर शेरघाटी डीएसपी, डोभी थाना पुलिस, टेक्निकल टीम और जिला सूचना इकाई की एक टीम गठित कर छापेमारी की गई और कुख्यात अपराधी रामप्रवेश यादव को दबोचा लिया गया. गिरफ्तारी के बाद पुलिस द्वारा पूछताछ के दौरान उसने कई घटनाओं में अपनी संलिप्तता स्वीकार की है.
रामप्रवेश यादव ने जिन कांडों में अपनी संलिप्तता स्वीकार की है उनमें 3 जुलाई, 2020 को औरंगाबाद के दाउदनगर में 64 लाख रुपये से अधिक की बैंक लूट, गया जिले के डोभी थाना क्षेत्र के करमौनी पेट्रोलपंप कर्मी से पैसा ले जाने के दौरान फायरिंग कर करीब 7.5 लाख रुपये की लूट, साल 2020 में पिपर्घट्टी में सीएसपी संचालक को गोली मारकर 2 लाख रुपये लूट, पटना के दानापुर थाना कांड संख्या 113/20 में नाम बदलकर जमानत लेने जैसे अपराध शामिल हैं.
इतना ही नहीं कुख्यात के फिरौती के लिए अपहरण, लूट, आर्म्स एक्ट, रंगदारी, नक्सली कांडों में शामिल होने की वजह से गया, औरंगाबाद, चतरा सहित कई जिलों की पुलिस को उसकी तलाश थी. पूछताछ में यह भी सामने आई है कि वह पीएलएफआई नक्सली संगठन के सक्रिय सदस्य है और वर्ष 2019 में झारखंड पुलिस से मुठभेड़ में उसके पास से एके-47 रायफल बरामद हुआ था. लेकिन वह भागने में सफल रहा था.