Bihar Crime News: फायरिंग मामले में पुलिस का बड़ा एक्शन, छह लोगों को किया गिरफ्तार; पिस्टल और गोलियां बरामद Bihar Crime News: फायरिंग मामले में पुलिस का बड़ा एक्शन, छह लोगों को किया गिरफ्तार; पिस्टल और गोलियां बरामद Bihar News: राज्यसभा की पांचों सीट पर NDA प्रत्याशी जीते, जेडीयू महासचिव बोले– नीतीश कुमार के नेतृत्व की जीत सरकारी भवनों की गुणवत्ता सुनिश्चित करने राज्य में 10 उड़नदस्ता टीमें गठित, विशेष जांच अभियान ‘राज्यसभा चुनाव में BJP ने की विधायकों की खरीद-फरोख्त’, मुकेश सहनी का बड़ा आरोप ‘राज्यसभा चुनाव में BJP ने की विधायकों की खरीद-फरोख्त’, मुकेश सहनी का बड़ा आरोप Bihar Ips Officer: बिहार के 2 आईपीएस अधिकारियों की CBI में हुई नियुक्ति...बनाए गए SP, सरकार ने किया विरमित बिहार में पैक्स और एफपीओ को उद्यमी के रूप में किया जाएगा विकसित, ग्रामीण क्षेत्रों में बढ़ेंगे रोजगार के अवसर बिहार में पैक्स और एफपीओ को उद्यमी के रूप में किया जाएगा विकसित, ग्रामीण क्षेत्रों में बढ़ेंगे रोजगार के अवसर चिराग पासवान की इफ्तार पार्टी में शामिल हुए CM नीतीश, राज्यसभा चुनाव जीतने के बाद पहुंचे पार्टी कार्यालय
06-Aug-2021 01:52 PM
PATNA: टोक्यो ओलंपिक में भारतीय महिला हॉकी टीम का प्रदर्शन हर तरफ चर्चा का विषय बना हुआ है। भारत की बेटियों का यह शानदार प्रदर्शन इतिहास के पन्नों में दर्ज हो गया। इस टीम ने पहली बार भारतीय महिला टीम को टोक्यो ओलंपिक हॉकी सेमीफाइनल में पहुंचाया। यह भारत का महिला हॉकी में अब तक का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है।
टोक्यो ओलंपिक में भारतीय महिला हॉकी टीम भले ही कांस्य पदक जीतकर इतिहास बनाने से भले रह गई हो लेकिन टीम के प्रदर्शन की हर ओर प्रशंसा हो रही है। सोशल मीडिया के जरिये महिला हॉकी टीम की हौसला अफजाई की जा रही है। इसी क्रम में बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी ने देश की बेटियों के प्रति सम्मान जताया और टीम के खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाया।
महिला हॉकी टीम के प्रदर्शन पर पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी ने अपने ट्वीट में लिखा है कि 'गिरते हैं शहसवार ही मैदान-ए-जंग में, वो तिफ्ल क्या गिरे जो घुटनों के बल चले…, देश की बेटियों को सलाम, आज के रोमांचक मैच में आपने बता दिया कि हॉकी में हमारी बेटियां किसी से कम नहीं. ‘भारत माता की जय’
भारतीय महिला हॉकी टीम ग्रेट ब्रिटेन के खिलाफ कांस्य पदक मुकाबले में खेलने उतरी थी। पहली बार ओलंपिक मेडल जीतने के करीब पहुंची भारतीय टीम ने अपने पूरे दमखम से मैच खेला लेकिन आखिरी वक्त टीम जीत के करीब पहुंचकर भी इसे हासिल करने से चूक गए।
गौरतलब है कि इससे पूर्व 1980 में भारत ने ओलंपिक में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया था। जब महिला टीम चौथे स्थान पर रही थी। उस समय सेमीफाइनल नहीं होते थे और छह टीमों ने राउंड रॉबिन आधार पर खेला था। जिनमें से दो फाइनल में पहुंची थी। टोक्यो ओलंपिक 2021 में भारतीय महिला हॉकी टीम का प्रदर्शन हर तरफ चर्चा का विषय बना हुआ है। भारत की बेटियों का यह शानदार प्रदर्शन इतिहास के पन्नों में दर्ज हो गया है।