मधुबनी की शांभवी प्रिया ने बिहार में लहराया परचम, मैट्रिक में 7वां रैंक हासिल बिजली मिस्त्री की बेटी बनीं जिला टॉपर, 478 अंक लाकर राखी ने रचा सफलता का नया इतिहास दवा व्यवसायी को बदमाशों ने बनाया निशाना, बाइक की डिक्की तोड़कर 65 हजार रुपये ले भागे एकतरफा प्यार में युवक की हत्या, लड़की के भाई और दोस्त को पुलिस ने दबोचा राबड़ी आवास में लौंडा डांस का आयोजन, लालू -तेजस्वी समेत कई कार्यकर्ता रहे मौजूद बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तार बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तार गोपालगंज पुलिस ने पशु तस्कर गिरोह का किया भंडाफोड़, सात गिरफ्तार Bihar Board Matric Result 2026: आंगनबाड़ी सेविका और किसान का बेटा बना स्टेट टॉपर, मैट्रिक परीक्षा में 8वां रैंक किया हासिल पनोरमा स्टार 2026 : बॉलीवुड एक्टर चंकी पांडेय ने बांधा समा, कलाकारों के साथ झूमा छातापुर
03-Jun-2023 10:04 AM
By First Bihar
ARA : बिहार में शादी समारोह हो या कोई भी ख़ुशी का मौका हर्ष फायरिंग करना रसूख की बात कही जाती है। लेकिन, ज्यादातर मौके पर यह रसूख की बात ही जानलेवा साबित हो जाती है। लेकिन, इसके बाबजूद लोग फायरिंग करने से पीछे नहीं हटते हैं। इसी कड़ी में अब एक ताजा मामला भोजपुर जिले से निकल कर सामने आ रहा है। जहां एक शादी समारोह में हुई हर्ष फायरिंग के दौरान एक युवक की गोली लगने से मौत हो गई।
मिली जानकारी के अनुसार, जिले के संदेश थाना क्षेत्र के चेता टोला गांव में एक शादी समारोह के दौरान हर्ष फायरिंग के दौरान एक युवक की गोली लगने से मौत हो गई। इस घटना में युवक के सिर में गोली लगी, जिससे उसकी मौत हो गई। मृतक का पहचान संदेश थाना क्षेत्र के क्षेत्र चेता टोला गांव निवासी बिंदेश्वरी यादव का 27 वर्षीय पुत्र दिनेश कुमार है। वहीं, घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंची. पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
वहीं, इस घटना को लेकर मृतक के भाई रंजीत कुमार यादव ने बताया कि, गांव में उनके पड़ोसी बिन्दा यादव की बेटी आशा देवी की बारात नारायणपुर थाना क्षेत्र के बघुई गांव से आई थी, जिसमें डांस प्रोग्राम का भी आयोजन किया गया था। इसी में उसका भाई दिनेश कुमार शामिल होने गए थे। खाना खाने के बाद जब उसका भाई दिनेश कुमार समियाने में बैठकर नाच देख रहा था. इस दौरान आरोपी युवक के द्वारा तबातोड़ हर्ष फायरिंग कर दी गई, जिसमें उसके भाई को गोली लग गई। आनन-फानन में इलाज के लिए आरा सदर अस्पताल लाया जा रहा था, लेकिन उसने रास्ते में ही दम तोड़ दिया।
इधर, इस घटना की सूचना पाकर पहुंची पुलिस और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के भेज दिया। वहीं मृतक के भाई रंजीत यादव ने गांव के ही भोला यादव के भाई, मुनी, भुलावन, दीपक और अन्य लोगों पर बारात में नाच के दौरान समियाने में छह राउंड फायरिंग करने और फायरिंग के दौरान गोली लगने से उसके भाई की मौत होने का आरोप लगाया है।