ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar News: सूबे के सभी CO आज से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर गए.. कर्मचारी पहले से ही स्ट्राइक पर हैं, सारा काम हुआ ठप कौन है ईशान किशन की गर्लफ्रेंड अदिति हुंडिया: टीम इंडिया की वर्ल्ड कप जीत के बाद वायरल हुई दोनों की रोमांटिक तस्वीरें NEET Student Case : मोबाइल की फॉरेंसिक जांच में देरी पर CBI सख्त, सस्पेंड थानेदार और SDPO से फिर होगी पूछताछ Bihar News : कोसी नदी में नहाने गए 5 दोस्तों में 3 किशोर डूबे, परिजनों में कोहराम Patna Crime News : पटना में बेखौफ हुए अपराधी ! दो बाइक से आए 4 नकाबपोश अपराधियों ने चाय दुकान के पास चलाई तीन गोलियां Bihar Police : अब आसमान से रहेगी अपराधियों पर नजर, बिहार पुलिस के लिए 50 हाई-टेक ड्रोन खरीदेगी सरकार; इतने करोड़ रुपए होंगे खर्च Bihar politics : बिहार को इस दिन मिल सकता है नया CM चेहरा, BJP प्रदेश अध्यक्ष ने कर दिया क्लियर; जानिए किसे मिल रही मुख्यमंत्री की कुर्सी Bihar Road News : पटना-पूर्णिया एक्सप्रेस-वे पर ब्रेक! बिहार की 3 सड़क परियोजनाएं अटकी, चेक करें आपके गांव का रूट Bihar Police : DSP और 12 पुलिसकर्मियों के खिलाफ कोर्ट ने जारी किया गैर जमानती गिरफ्तारी वारंट, जानें क्या है मामला Bihar News : बिहार में असिस्टेंट प्रोफेसर बहाली के नियम बदलेंगे, जान लीजिए क्या होगा एग्जाम पैटर्न और पात्रता से जुड़ी शर्तें

तो क्या ऑफिसर नहीं सुनते BJP विधयाकों की बात ? पूर्व मंत्री ने सम्राट के सामने किया बड़ा खुलासा, CM नीतीश के ख़ास अफसर की कर दी शिकायत

24-Jul-2024 09:23 AM

By First Bihar

PATNA : बिहार विधानसभा मानसून सत्र के बीच बिहार भाजपा के तरफ से पार्टी के विधायकों की एक रूटीन बैठक बुलाई गई। इस बैठक में सभी विधायकों को अपनी समस्या के बारे में बताने को कहा गया। उसके बाद एक -एक कर सभी विधायकों ने पार्टी के वरीय अधिकारियों के सामने अपनी शिकायतों को रखा। इस दौरान पार्टी के बिहार प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी समेत बिहार के प्रभारी और सह प्रभारी भी मौजूद थे। सबसे बड़ी बात यह रही कि इस बैठक में अमूमन विधायकों ने राज्य में अफसरशाही हावी होने का हवाला दिया। 


इस बैठक में राज्य सरकार में मंत्री रहे और  वर्तमान में भाजपा के विधायक जीवेश मिश्रा ने राज्य के पथ निर्माण विभाग के अपर मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत के विरुद्ध शिकायत की। उन्होंने कहा कि मैं अपनी बातों को लेकर उनके पास जाता हूं तो वो हमारी बातों को नहीं सुनते या फिर सुन कर भी अनसुना कर देते हैं। ऐसे में यदि कोई अफसर हमारी बातों को नहीं सुनेगा तो फिर हम जनता की समस्या का निवारण कैसे करेंगे। उसके बाद सम्राट ने उन्हें हरसंभव मदद करने की बात कही और इस बात को सीएम नीतीश कुमार के सामने भी रखने का भरोसा दिया। 


इसके साथ ही साहेबगंज के विधायक राजू सिंह ने कहा किमुजफ्फरपुर के एसएसपी राकेश कुमार हमारी बात नहीं सुनते। जब भी हमारी जनता उनके पास जाति है वो किसी न किसी काम में बीजी होने की बात कह वहां से निकल जाते हैं। लिहाजा वहां छोटे अधिकारियों की मनमानी बढ़ गई है। ऐसे में लोगों की समस्या बढ़ती जा रही है। उसके बाद सम्राट ने इस मामले में तुरंत एक्शन की बात कही है। इसके साथ ही  पातेपुर के विधायक लखेंद्र पासवान ने  वैशाली के एसपी हरकिशोर राय की शिकायत को सामने रखा।


वहीं,मोतिहारी के विधायक प्रमोद कुमार का कहना था कि प्रखंड विकास पदाधिकारी, अंचलाधिकारी और शिक्षा विभाग के अधिकारी मनमर्जी वाले हैं। जन-प्रतिनिधियों के आग्रह की वे अवहेलना करते हैं। हमलोगों यदि उनसे किसी काम को करने की बात कहते हैं तो उसे टाल -मटोल किया जाता है। किसी न किसी बात का बहाना बना दिया जाता है। ऐसे में लोगों के अंदर पार्टी को लेकर एक अलग तरह की छवि तैयार होगी  और इसका फिर नुकसान भी उठाना पड़ सकता है। 


उधर, अमूमन विधायकों ने यह कहा कि जब बिहार में महागठबंधन की सरकार थी तो लालू प्रसाद व तेजस्वी यादव ने अपने मनपसंद अफसरों को क्षेत्र में तैनात कराया। उसका राजद को लाभ भी मिला। कई जगह तो उनमें से कुछ अफसर आज भी तैनात हैं, जो भाजपा विधायकों की सुनते ही नहीं। उन अफसरों के स्थानांतरण के साथ क्षेत्र में चहेते और तेजतर्रार अफसरों की तैनाती का विधायकों ने आग्रह किया। जिसके बाद नेतृत्व ने अपेक्षित पहल के लिए उन्हें आश्वस्त किया।