ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar News: बिहार में कौन होगा BJP का मुख्यमंत्री? होली के बाद सत्ता परिवर्तन की अटकलें तेज Bihar News : विधानसभा में जाने पर मीडिया को रोका गया...नहीं मिलेगी इंट्री, 5 मार्च के लिए जारी हुआ आदेश BREAKING: जेडीयू ने मानी राज्यसभा जाने की चर्चा, विजय चौधरी बोले – फैसला नीतीश कुमार ही लेंगे Nitish Kumar : CM नीतीश के कुर्सी छोड़ने की खबर से भूचाल! JDU के अंदर भारी आक्रोश...कल सुबह CM हाउस के बाहर समर्थकों का होगा बड़ा जुटान... Bihar politics : बिहार में राजनीतिक हलचल तेज, अमित शाह कल पहुंचेंगे पटना; नीतीश कुमार राज्यसभा के लिए कल भरेंगे नामांकन ! Bihar News : फाइनल मुहर: नीतीश कुमार कल राज्यसभा के लिए दाखिल करेंगे नामांकन, अगला मुख्यमंत्री BJP का, JDU से होंगे 2 डिप्टी सीएम Holi day accident : NH-31 पर होली के दिन दर्दनाक हादसा: एक की मौत, दो गंभीर घायल Bihar Politics : क्या नीतीश कुमार जाएंगे राज्यसभा? बिहार के अगले मुख्यमंत्री की रेस में सोशल मीडिया पर होने लगी इन नामों की चर्चा, आप भी जान लें ... अबीर-गुलाल के बीच गूंजी गोली की आवाज: बिहार में होली के दिन ट्रक चालक की हत्या, परिवार में मचा कोहराम Bihar News: हो गया ऐलान... निशांत अब JDU का काम देखेंगे, पार्टी में विधिवत कल होंगे शामिल

तो क्या जीतन राम मांझी को नहीं पंसद आ रहा अपना मंत्रालय : पढ़िए कैसे PM मोदी ने संभाल लिया है मोर्चा

16-Jun-2024 08:58 AM

By First Bihar

GAYA  : लोकसभा चुनाव को लेकर इसी महीने विगत 4 जून को चुनाव परिणाम जारी किया गया है। इसके ठीक पांच दिन बाद नई सरकार का गठन किया गया और उसके अगले ही दिन मंत्रियों ने 18वीं लोकसभा के चुनाव बाद शपथ ग्रहण भी कर लिया है साथ ही उन्हें उनके मंत्रालयों की जिम्मेदारी भी सौंप दी गई। इसके बाद अब जो जानकारी सामने आई है, उसको लेकर विपक्ष एक बार फिर से भाजपा पर हमलावर हो सकता है।


दरअसल, इस बार मोदी कैबिनेट में बिहार से कुल आठ सांसदों को मंत्री बनाया गया है। जिसमें एक नाम हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा के संरक्षक जीतनराम मांझी का भी है। इन्हें कैबिनेट मंत्री का दर्जा दिया गया है और उन्हें लघु, कुटीर एवं मध्यम उपक्रम मंत्रालय दिया गया है। अब इस मंत्रालय को लेकर जीतनराम मांझी ने बड़ा बयान दे दिया है।


जीतनराम मांझी ने कहा है कि जब नई सरकार में मंत्रालय का बंटवारा हो रहा था तो एक चिट्ठी मेरे पास भी पहुंची थी और उसके बाद जब मैंने चिट्ठी खोल कर देखा तो माथा पकड़ लिया कि मुझे कौन सा मंत्रालय दिया गया है। लिहाजा सब लोग मंत्रालय मिलने के बाद पीएम मोदी से मिलने जा रहे थे तो मैं भी उनसे मिलने चला गया और उनके सामने अपनी बातें रखी कि मुझे कौन सा मंत्रालय दिया गया है। 


मांझी बताते हैं कि उसके बाद पीएम मोदी ने उनसे कहा कि मैं अपनी कल्पना का विभाग आपको दिया हूं। यह मेरा सपना है और इस सपने को पूरा करने की जिम्मेदारी आप पर है। उसके बाद मेरी जो थोड़ी बहुत सवाल करने की इक्छा थी, वह शांत हो गई और मैंने कहा कि मैं आपके सपनो को जरूर साकार करूंगा। 


उधर, मांझी ने अपने मंत्रालय के बारे में कहा कि जिस मंत्रालय का मैं मंत्री बना हूं, उसमें छोटे उद्योग में रोजगार के अवसर मिलेंगे। बिहार समेत देश भर में छोटे-छोटे उद्योग बंद पड़े हैं, अब उन्हें शुरू कराया जाएगा और इससे रोजगार के अवसर बढ़ेंगे।