एकतरफा प्यार में युवक की हत्या, लड़की के भाई और दोस्त को पुलिस ने दबोचा राबड़ी आवास में लौंडा डांस का आयोजन, लालू -तेजस्वी समेत कई कार्यकर्ता रहे मौजूद बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तार बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तार गोपालगंज पुलिस ने पशु तस्कर गिरोह का किया भंडाफोड़, सात गिरफ्तार Bihar Board Matric Result 2026: आंगनबाड़ी सेविका और किसान का बेटा बना स्टेट टॉपर, मैट्रिक परीक्षा में 8वां रैंक किया हासिल पनोरमा स्टार 2026 : बॉलीवुड एक्टर चंकी पांडेय ने बांधा समा, कलाकारों के साथ झूमा छातापुर पनोरमा स्टार 2026 : बॉलीवुड एक्टर चंकी पांडेय ने बांधा समा, कलाकारों के साथ झूमा छातापुर अरवल की बेटियों ने रचा इतिहास, सुप्रिया आठवें और नंदनी दसवें रैंक लाकर बनीं मैट्रिक टॉपर बिहार से आई हैरान करने वाली तस्वीर: गैस के लिए रातभर सड़कों पर सोने को मजबूर लोग, फिर भी नहीं मिल रहा LPG सिलेंडर
03-May-2021 12:24 PM
DESK: पांच राज्यों के विधानसभा चुनावों के रिजल्ट घोषित हो चुके हैं। चार राज्यों और एक केंद्रशासित प्रदेश के नतीजे सामने आ चुके हैं। पश्चिम बंगाल में TMC की शानदार वापसी हुई है। पश्चिम बंगाल में जीत के बाद तृणमूल कांग्रेस की अध्यक्ष और मुख्यमंत्री ममता बनर्जी आज पार्टी के विधायकों के साथ शाम 4 बजे टीएमसी मुख्यालय में बैठक करेंगी। जिसके बाद आज शाम 7 बजे राज्यपाल जगदीप धनखड़ से मुलाकात कर सकती हैं।
बताया यह भी जा रहा है कि ममता बनर्जी की ओर से राज्यपाल के समक्ष सरकार बनाने का दावा पेश किया जाएगा। इसके बाद ममता बनर्जी को तीसरी बार मुख्यमंत्री पद की शपथ दिलाई जाएगी। पश्चिम बंगाल में ममता बनर्जी ने जीत की हैट्रिक लगाई है। विधानसभा चुनाव के नतीजों में TMC ने 213 सीटें हासिल कीं वहीं BJP ने 77 सीटों पर जीत मिला। विधानसभा चुनाव में शानदार जीत के लिए ममता बनर्जी ने पश्चिम बंगाल की जनता को धन्यवाद दिया है। ममता बनर्जी ने कहा कि वो बंगाल के विकास के लिए आगे भी काम जारी रखेंगी। ममता बनर्जी ने कहा कि उनकी सबसे पहली प्राथमिकता राज्य में कोरोना संक्रमण को रोकना है जिसके लिए उन्होंने केंद्र सरकार से मदद भी मांगी है।