गोपालगंज में दर्दनाक हादसा: तालाब में डूबने से दो स्कूली छात्रों की मौत मुजफ्फरपुर: केंद्रीय कारागार के विचाराधीन बंदी की SKMCH में मौत, गंभीर बीमारी और ड्रग एडिक्शन से था ग्रसित मुजफ्फरपुर कोर्ट का बड़ा फैसला: अपहरण और बाल विवाह मामले में मुकेश सहनी को 3 साल की सजा Bihar News: हड़ताली अंचल अधिकारियों पर बड़ा प्रहार...एक साथ कई CO को किया गया सस्पेंड, डिप्टी CM विजय सिन्हा का चला हथौड़ा WhatsApp कॉलिंग में बड़ा बदलाव: अब मिलेगी पूरी तरह शोर-मुक्त बातचीत की सुविधा, जानिए कैसे? बिहटा के NSMCH में CME का आयोजन: "BIHAR में हीमोग्लोबिनोपैथी निदान को सुदृढ़ बनाना स्क्रीनिंग से मॉलिक्यूलर टेस्टिंग तक” सवारी बिठाने के लिए टोटो चालकों के बीच जमकर मारपीट, चाकू से किया हमला Bihar News: रेस्टोरेंट की आड़ में चल रहा गंदा काम, पुलिस ने किया पर्दाफाश, तीन गिरफ्तार पटना हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: मस्जिद-कब्रिस्तान विवाद सुलझा, आमस-दरभंगा एक्सप्रेसवे का रास्ता हुआ साफ बिहार में तेज रफ्तार का कहर: हाईवा की टक्कर से बाइक सवार की मौके पर मौत, गुस्साए ग्रामीणों ने NH किया जाम
07-Sep-2020 08:48 AM
PATNA : पारिवारिक कलह से परेशान महिला ने 3 बच्चों के साथ नदी में कूदकर खुदकुशी कर ली. मामला बाढ़ के भदौरा थाना इलाके की डभामा पंचायत के घटोरा पर गांव की है.
बताया जा रहा कि घटोरा गांव निवासी नरेश यादव की पत्नी अपने तीन बच्चों के साथ रविवार को म्हाने नदी में कूद गई. शाम 4 बजे चारों का शव बरामद कर लिया गया है. हालांकि कुछ लोगों का कहना है कि स्नान के दौरान महिला समेत तीन बच्चों की डूबने से मौत हो गई, लेकिन वहीं कुछ लोगों का कहना है कि नरेश और उसकी पत्नी में शनिवार को पारिवारिक कलह हुई थी जिसके बाद से ही वह परेशान चल रही थी.
मृतका की पहचान 35 साल की विभा देवी, 7 साल का दिलशान, 4 साल का गुलशन कुमार और 1 साल की अनुष्का कुमारी के रूप में हुई है. बताया जा रहा है कि महिला सुबह घर से निकली और म्हाने नदी में छलांग लगा दी. इसी बीच घरवाले उसकी खोजबीन करते रहे, लेकिन उसका कहीं पता नहीं चल सका. शाम करीब 4 बजे एक ग्रामीण नदी की तरफ गया और पानी में शव देखकर गांव वालों को सूचना दी. जिसके बाद वहां भीड़ इकट्ठी हो गई. ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस को दी. मौके पर पहुंची पुलिस ने चारों के शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.
वहीं महिला के परिजनों ने आत्महत्या के लिए मजबूर करने का आरोप लगाते हुए इसे हत्या बताया है, लेकिन इस बारे में अभी तक कोई लिखित शिकायत नहीं दी गई है. मृतका कि बहन ने बताया कि विवाह के बाद पति और उसके ससुर उसकी बहन के साथ मारपीट करते थे इसके चलते हाल के महीने में वह अपने बहन के यहां ही रहती थी. बहुत समझा बुझाकर उसे ससुराल भेजा गया था. वहीं पुलिस आत्महत्या या दुर्घटना के बीच उलझी हुई है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने का इंतजार किया जा रहा है. परिजनों के लिखित आवेदन आने के बाद ही मामले का खुलासा हो पाएगा.