ब्रेकिंग न्यूज़

पटना में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ फिर गरजेगा जिला प्रशासन का बुलडोजर, इस दिन से शुरू होगा विशेष अभियान पटना में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ फिर गरजेगा जिला प्रशासन का बुलडोजर, इस दिन से शुरू होगा विशेष अभियान ‘गुंडों के दम पर चल रही TMC’, गिरिराज सिंह का ममता बनर्जी पर बड़ा हमला हर्ष फायरिंग केस में बुरे फंसे जीतनराम मांझी के करीबी, HAM प्रवक्ता दानिश रिजवान के खिलाफ केस दर्ज हर्ष फायरिंग केस में बुरे फंसे जीतनराम मांझी के करीबी, HAM प्रवक्ता दानिश रिजवान के खिलाफ केस दर्ज अब पहले से भी अधिक महंगी और लग्जरी गाड़ियों से घूमेंगे बिहार के मंत्री और अधिकारी, सरकार ने जारी किया आदेश अब पहले से भी अधिक महंगी और लग्जरी गाड़ियों से घूमेंगे बिहार के मंत्री और अधिकारी, सरकार ने जारी किया आदेश ‘देश में दो ही खलनायक- पहला मुसलमान और दूसरा सवर्ण’, बृजभूषण शरण सिंह के बयान से गरमाई सियासत ‘देश में दो ही खलनायक- पहला मुसलमान और दूसरा सवर्ण’, बृजभूषण शरण सिंह के बयान से गरमाई सियासत चोरनिया कांड में बड़ा एक्शन: SHO समेत पूरी टीम सस्पेंड, लापरवाही बरतने पर SSP ने की कार्रवाई

Home / news / बाढ़ कोर्ट में पेशी तक अनंत सिंह के साथ रहेगी दिल्ली पुलिस, विधायक...

बाढ़ कोर्ट में पेशी तक अनंत सिंह के साथ रहेगी दिल्ली पुलिस, विधायक की गुहार पर साकेत कोर्ट का आदेश, पढ़िये सरेंडर के बाद कोर्ट में कैसे कैसे चली सुनवाई

25-Aug-2019 12:06 PM

By 9

DELHI: बिहार के बाहुबली विधायक अनंत सिंह के दिल्ली कोर्ट में आज सरेंडर के बाद हाई वोल्टेज ड्रामा हुआ. साकेत कोर्ट में तीन दफे इस मामले पर सुनवाई हुई और तब जाकर कोर्ट ने उन्हें बिहार भेजने का निर्देश दिया. लेकिन उससे पहले अनंत सिंह बिहार पुलिस पर अपनी हत्या की साजिश रचने का आरोप लगाया. साकेत कोर्ट ने उनकी सुरक्षा का पुख्ता इंजताम करने का निर्देश दिया है. साकेत कोर्ट में क्या सब हुआ देखिये उसकी सिलसिलेवार रिपोर्ट दिन के 12 बजकर 17 मिनट-अनंत सिंह ने साकेत कोर्ट में सरेंडर किया दिन से 12 बजकर 17 मिनट पर सफेद पैंट-शर्ट और काला चश्मा पहने अनंत सिंह साकेत कोर्ट पहुंच गये. वे अपने वकीलों के साथ साकेत के मेट्रोपोलिटन मजिस्ट्रेट की कोर्ट में पहुंचे. उनके साथ तीन सीनियर वकील थे. अरूण गर्ग, सुशील कुमार शर्मा, ज्ञानेंद्र मिश्रा. कई जूनियर वकील भी उनके साथ कोर्ट रूम में पहुंचे और सरेंडर की याचिका दायर कर दी. अनंत ने कोर्ट से कहा-बिहार जाऊंगा तो मेरा मर्डर हो जायेगा विधायक अनंत सिंह ने कहा कि वे फिलहाल ग्रेटर कैलाश-2 के गुरूद्वारा रोड में मकान संख्या-S -24 की दूसरी मंजिल पर रह रहे हैं. बिहार पुलिस ने उन्हें आर्म्स एक्ट के झूठे मुकदमें में फंसाया है.  अगर वे बिहार के किसी कोर्ट में सरेंडर करने गये तो उनकी हत्या हो जायेगी. चूंकि वे दिल्ली में रह रहे हैं इसलिए दिल्ली की कोर्ट में सरेंडर करने आये हैं. कोर्ट उन्हें सुरक्षा दे. अनंत सिंह की अर्जी के बाद साकेत कोर्ट ने दिल्ली पुलिस के APP रजत बंसल को मामले की जानकारी दी. सनवाई के लिए 2 बजे का वक्त मुकर्रर किया गया. अनंत सिंह के वकीलों और दिल्ली पुलिस को 2 बजे कोर्ट में हाजिर होने को कहा गया. पहली सुनवाई में दिल्ली पुलिस नहीं दे पायी जानकारी 2 बजे हुई पहली सुनवाई में दिल्ली पुलिस अनंत सिंह के खिलाफ जारी वारंट की कोई जानकारी नहीं दे पायी. कोर्ट ने नाराजगी जतायी. पुलिस ने बताया कि अब तक वो सिर्फ ये  जानकारी जुटा पायी है कि अनंत सिंह ने दिल्ली का जो पता दिया है वो सही है. जज ने नाराजगी जतायी-पूछा कि क्या अभियुक्त के रसूखदार होने के कारण दिल्ली पुलिस जानकारी नहीं दे रही है. कोर्ट की नाराजगी के बाद दिल्ली पुलिस ने अनंत सिंह से आधे घंटे तक पूछताछ का वक्त मांगा. दिल्ली की सी आर थाना पुलिस को कोर्ट रूम में ही अनंत सिंह से आधे घंटे पूछताछ की इजाजत मिल गयी. भागते हुए पहुंचे बिहार सरकार के सीनियर वकील तब तक बिहार सरकार हरकत में आयी. सुप्रीम कोर्ट में बिहार का पक्ष रखने वाले स्टैंडिंग काउंसिल गोपाल सिंह को साकेत कोर्ट भेजा गया. अनंत सिंह से दिल्ली पुलिस की पूछताछ के बाद जब फिर से कार्रवाई शुरू हुई तो गोपाल सिंह भी कोर्ट पहुंच चुके थे. बिहार सरकार के वकील ने कोर्ट में अनंत सिंह के खिलाफ दर्ज मुकदमें और कोर्ट द्वारा जारी वारंट की जानकारी दी. इसके बाद कोर्ट ने माना कि अनंत सिंह अभियुक्त हैं और उनके सरेंडर को स्वीकार किया. क्या रहा साकेत कोर्ट का आखिरी फैसला साकेत कोर्ट में बिहार सरकार के स्टैंडिंग काउंसिल, दिल्ली पुलिस और अनंत सिंह के वकीलों की दलीलें सुनने के बाद मेट्रोपोलिटन मजिस्ट्रेट हारूण प्रताप ने अनंत सिंह के सरेंडर को स्वीकारा और उन्हें बिहार भेजने का निर्देश दिया. हालांकि जज ने ये भी कहा कि उन्हें अनंत सिंह को बिहार भेजने के लिए ट्रांजिट रिमांड जारी करने देने का अधिकार नहीं है. उन्हें बिहार के कोर्ट में भेजने के लिए पुलिस को अनंत सिंह को तत्काल मुख्य मेट्रोपोलिटन मजिस्ट्रेट या ड्यूटी मजिस्ट्रेट के पास पेश करना चाहिये. वहां से ही आदेश लेकर ही अनंत सिंह को बिहार भेजा जाना चाहिये. https://youtu.be/M9bgpswpcYM कोर्ट ने दिया पर्याप्त सुरक्षा का आदेश साकेत कोर्ट ने अनंत सिंह को पर्याप्त सुरक्षा मुहैया कराने का आदेश दिया है. मेट्रोपोलिटन मजिस्ट्रेट ने कहा कि बाढ़ कोर्ट में पेशी तक दिल्ली पुलिस अनंत सिंह को पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था उपलब्ध कराये ताकि उन्हें कोई खतरा नहीं हो. साकेत कोर्ट से आदेश के बाद ये माना जा रहा है कि दिल्ली पुलिस बाढ़ कोर्ट में पेशी तक अनंत सिंह की सुरक्षा में तैनात रहेगी.