ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar News: बिहार में कौन होगा BJP का मुख्यमंत्री? होली के बाद सत्ता परिवर्तन की अटकलें तेज Bihar News : विधानसभा में जाने पर मीडिया को रोका गया...नहीं मिलेगी इंट्री, 5 मार्च के लिए जारी हुआ आदेश BREAKING: जेडीयू ने मानी राज्यसभा जाने की चर्चा, विजय चौधरी बोले – फैसला नीतीश कुमार ही लेंगे Nitish Kumar : CM नीतीश के कुर्सी छोड़ने की खबर से भूचाल! JDU के अंदर भारी आक्रोश...कल सुबह CM हाउस के बाहर समर्थकों का होगा बड़ा जुटान... Bihar politics : बिहार में राजनीतिक हलचल तेज, अमित शाह कल पहुंचेंगे पटना; नीतीश कुमार राज्यसभा के लिए कल भरेंगे नामांकन ! Bihar News : फाइनल मुहर: नीतीश कुमार कल राज्यसभा के लिए दाखिल करेंगे नामांकन, अगला मुख्यमंत्री BJP का, JDU से होंगे 2 डिप्टी सीएम Holi day accident : NH-31 पर होली के दिन दर्दनाक हादसा: एक की मौत, दो गंभीर घायल Bihar Politics : क्या नीतीश कुमार जाएंगे राज्यसभा? बिहार के अगले मुख्यमंत्री की रेस में सोशल मीडिया पर होने लगी इन नामों की चर्चा, आप भी जान लें ... अबीर-गुलाल के बीच गूंजी गोली की आवाज: बिहार में होली के दिन ट्रक चालक की हत्या, परिवार में मचा कोहराम Bihar News: हो गया ऐलान... निशांत अब JDU का काम देखेंगे, पार्टी में विधिवत कल होंगे शामिल

तिहाड़ में रची गई श्री नारायण सिंह की हत्या की साजिश, मारने के लिए आरजेडी कार्यालय तक किया गया था पीछा

26-Oct-2020 03:08 PM

By Manoj Singh

SHEOHAR : शिवहर में जनता दल राष्ट्रवादी के उम्मीदवार श्री नारायण सिंह हत्याकांड का खुलासा हो गया है. तिहाड़ जेल से श्री नारायण सिंह की हत्या की साजिश रची गई थी और ये मर्डर गैंगवार में हुई है.


श्री नारयण सिंह हत्याकांड का खुलासा करते हुए शिवहर एसपी संतोष कुमार ने बताया कि तिहाड़ जेल से हत्या की साजिश रची गई थी. नामांकन के दिन ही नारायण सिंह के हत्यी की जानी थी पर काफी संख्या में पुलिस बल के तैनात रहने के कारण नहीं हो पाई. जनता दल राष्ट्रवादी पार्टी के उम्मीदवार श्री नारायण सिंह की हत्या को लेकर तीन शूटरों को तैयार किया गया था। जिसमें सभी शूटर सीतामढ़ी जिले के रहने वाले थे .तीनों शूटरों की पहचान गौरी शंकर महाराज उर्फ किशन झा, नीरज पाठक उर्फ चाइनीज व बाबू साहेब झा के रूप में की गई.


गिरफ्तार शूटर नीरज पाठक ने पूरे मामले का खुलासा किया है. नीरज ने पूछताछ के दौरान पुलिस को बताया कि  गैंगस्टर संतोष झा के साथी  विकास झा उर्फ कालिया ने दिल्ली तिहाड़ जेल से हत्या की सुपारी दी थी. विकास झा को शक था कि संतोष झा की हत्या के पीछे नारायण सिंह का भी हाथ है. जिसके बाद उसने हत्या कि साजिश की थी.


विकास के आदेश के बाद नारायण सिंह के नामांकन कराने वाले दिन ही तीन शूटर शिवहर पहुंच गए थे. मर्डर की प्लानिंग उसी दिन की थी लेकिन पुलिस को देखकर शूटर वापस लौट गए. उसके बाद से शूटर नारायण सिंह को फॉलो कर रहे थे और मौका देखते ही हत्या कर दी.

श्री नारायण सिंह की हत्या के दौरान शूटरों को ग्रामीणों ने खदेड़ कर पकड़ा था जिसमें एक अपराधी गौरी शंकर महाराज उर्फ किशन झा को लोगों ने पीट-पीटकर हत्या कर दी गई थी वहीं एक अन्य अपराधी नीरज पाठक उर्फ चाइनीज को पीट -पीट कर घायल कर दिया गया था.  इलाज कराने के बाद पुलिस टीम के द्वारा जब पूछताछ की गई तो सारे मामलों का खुलासा किया गया. अपराधी नीरज पाठक उर्फ चाइनीज ने  बताया कि उम्मीदवार श्री नारायण सिंह को मारने के लिए पटना मे राजद ऑफिस तक पीछा किया गया था. लेकिन मारने के लिए उसे सही मौका नहीं मिला.  नामांकन के दिन ही जनता दल राष्ट्रवादी के प्रत्याशी श्री नारायण सिंह को  अनुमंडल कार्यालय में  मारने के लिए तीन शूटर आए थे. भारी संख्या में पुलिस बलों की तैनाती होने के कारण घटना को अंजाम नहीं दिया जा सका. शूटर नीरज पाठक उर्फ चाइनीज ने बताया कि उसने हत्या करने के लिए 3 महीनों तक रेकी की थी. अंत में जाकर उसने पुरनहिया  के हथसार गांव में जनसंपर्क के दौरान उम्मीदवार श्री नारायण सिंह को गोली मारकर हत्या कर दी.

शूटर नीरज पाठक उर्फ चाइनीज ने बताया कि काम करने से पहले उससे अग्रिम तौर पर 50 हज़ार की राशि दी गई थी. वहीं काम खत्म हो जाने के बाद मुंहमांगे पैसे दिए जाने थे. एसपी संतोष कुमार ने साफ तौर पर कहा है कि अपराधियों के बीच वर्चस्व एवं गैंगवार को लेकर यह हत्या की गई है . अपराधी के पास से लोडेड पिस्टल  बरामद किया गया है.