Bihar Assembly : बिहार विधानसभा में नीतीश-तेजस्वी का मजेदार संवाद, सीएम ने कहा- “बैठो न यार”, हल्की-फुल्की नोक-झोंक बनी चर्चा Budget Session : विधानसभा में विजय सिन्हा और भाई वीरेंद्र के बीच भिडंत, स्पीकर ने संभाली स्थिति Bihar Budget Session : बिहार विधानसभा में गरमाई सियासत: तेजस्वी यादव ने सरकार पर लगाए आरोप, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा - तुमलोग कुछ काम किए हो जी Budget Session : सेंट्रल हॉल में क्या हुआ था CM नीतीश कुमार और तेजस्वी यादव के बीच बातचीत, सदन में नेता विपक्ष ने बताई पूरी कहानी Bihar Assembly : महिलाएं बिकती हैं..! तेजस्वी के बयान पर विधानसभा में बवाल..सत्ता पक्ष की महिला सदस्यों का भारी विरोध Bihar Assembly : अन्याय के साथ पूरे बिहार में हो रहा विनाश, सदन में बोलें तेजस्वी यादव - 11 साल से बिहार के लोगों को सुनाई जा रही घिसी-पिटी बातें Google से मोबाइल नंबर निकालते हैं तो हो जाएं सावधान! बिहार में फर्जी कॉल सेंटर से चल रहा बड़ा खेल; अबतक पांच सौ लोगों से साइबर ठगी Google से मोबाइल नंबर निकालते हैं तो हो जाएं सावधान! बिहार में फर्जी कॉल सेंटर से चल रहा बड़ा खेल; अबतक पांच सौ लोगों से साइबर ठगी Bihar Crime News: ग्रामीणों के हत्थे चढ़ा कोढ़ा गैंग का शातिर बदमाश, लूटपाट के बाद भाग रहे अपराधी को लोगों ने दबोचा; पिस्टल-गोली बरामद Bihar Crime News: ग्रामीणों के हत्थे चढ़ा कोढ़ा गैंग का शातिर बदमाश, लूटपाट के बाद भाग रहे अपराधी को लोगों ने दबोचा; पिस्टल-गोली बरामद
19-Oct-2024 09:13 PM
By First Bihar
RANCHI: झारखंड की सियासी गलियारें से इस वक्त की बड़ी खबर आ रही है। बीजेपी की पहली लिस्ट जारी किए जाने के बाद पूर्व विधायक मेनका सरदार ने इस्तीफा दे दिया है। पोटका विधानसभा की पूर्व विधायक बीजेपी की इस लिस्ट से नाराज हैं।
क्योंकि पोटका से उनकी जगह पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा की पत्नी मीरा मुंडा को बीजेपी ने उम्मीदवार बनाया है। बीजेपी ने आज उम्मीदवारों की जो पहली लिस्ट जारी की उसमें मेनका सरकार का टिकट कट गया है। इसी बात से नाराज होकर उन्होंने बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष बाबू लाल मरांडी को अपना इस्तीफा भेजा है। मेनका सरदार ने लिखा कि मैं भारतीय जनता पार्टी की प्राथमिक सदस्यता के साथ ही तमाम पदों से तत्काल प्रभाव से इस्तिफा देती हूं। कृपया स्वीकार करने का कष्ट करेंगे।
झारखंड विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा ने शनिवार को कैंडिडेट की पहली लिस्ट जारी की है। इस लिस्ट में 66 उम्मीदवारों के नाम घोषित किए गए हैं। 66 उम्मीदवारों की सूची में बीजेपी ने 12 महिलाओं को टिकट दिया है।
बीजेपी ने जिन 12 महिला उम्मीदवारों को विधानसभा चुनाव लड़ने के लिए टिकट दिया है उनमें सीता सोरेन-जामताड़ा, नीरा यादव-कोडरमा, डॉ. मंजू देवी-जमुआ (अजा), मुनिया देवी- गाण्डे, तारा देवी-सिंदरी, अर्पना सेनगुप्ता-निरसा, रागिनी सिंह-झरिया, मीरा मुंडा-पोटका (अजजा), पूर्णिमा दास साहू-जमशेदपुर पूर्व, गीता बलमुचू-चाईबासा, गीता कोड़ा-जगन्नाथपुर (अजजा), पुष्पा देवी भुइयां- छतरपुर (अजा) शामिल हैं।
बता दें कि झारखंड में भाजपा कुल 68 सीटों पर चुनाव लड़ेगी। शनिवार को बीजेपी ने जो लिस्ट जारी किया है उसमें 66 उम्मीदवारों का ही नाम है जबकि दो सीट के नामों की घोषणा अभी बाकी है। कुछ दिनों के अंदर दूसरी लिस्ट जारी किया जाएगा। इन दो सीटों पर भी उम्मीदवारों के नाम का ऐलान बहुत जल्द किया जाएगा।
भाजपा ने पार्टी के राज्य प्रमुख बाबूलाल मरांडी को धनवार से टिकट दिया है। वही लोबिन हेम्ब्रोम को बोरियो से उम्मीदवार बनाया है। सीता सोरेन को जामताड़ा, पूर्व सीएम चंपई सोरेन को सरायकेला, गीता बालमुचू को चाईबासा, गीता कोड़ा को जगनाथपुर और मीरा मुंडा को पोटका से बीजेपी ने अपना उम्मीदवार बनाया है। बीजेपी की पहली लिस्ट में कुल 66 उम्मीदवारों का नाम है।
