NSMCH बिहटा में तीन दिवसीय बीसीएमई कार्यशाला सम्पन्न, वर्कशॉप में 30 डॉक्टरों ने लिया हिस्सा NSMCH बिहटा में तीन दिवसीय बीसीएमई कार्यशाला सम्पन्न, वर्कशॉप में 30 डॉक्टरों ने लिया हिस्सा 1 करोड़ का इनामी नक्सली प्रशांत बोस उर्फ किशन दा का निधन, 15 जवानों की हत्या का था आरोपी, सैकड़ों वारदातों को दे चुका अंजाम अजब प्रेम की गजब कहानी: बिहार राज्य महिला आयोग में हाई वोल्टेज ड्रामा, प्रेमी ने भारी विरोध के बीच प्रेमिका की भरी मांग अजब प्रेम की गजब कहानी: बिहार राज्य महिला आयोग में हाई वोल्टेज ड्रामा, प्रेमी ने भारी विरोध के बीच प्रेमिका की भरी मांग सड़क किनारे खड़ी तीन कारों में अचानक लगी भीषण आग, दो गाड़ियां जलकर राख; लोगों ने जताई यह आशंका बिहार बना फिल्म इंडस्ट्री का नया सुपरहिट सेट! 45 फिल्मों को मिली मंजूरी, हर तरफ गूंज रहा ‘लाइट, कैमरा, एक्शन’ ईरानी तेल लेकर भारत आ रहे जहाज ने अचानक बदल दिया रास्ता, चीन की ओर क्यों बढ़ रहा ‘पिंग शुन’? ईरानी तेल लेकर भारत आ रहे जहाज ने अचानक बदल दिया रास्ता, चीन की ओर क्यों बढ़ रहा ‘पिंग शुन’? INDIAN RAILWAY : रेलवे का बड़ा धमाका! अब ट्रेन छूटने से 30 मिनट पहले तक बदल सकेंगे बोर्डिंग स्टेशन, यात्रियों को मिलेगी सुपर सुविधा
13-Dec-2021 04:12 PM
PATNA : सुबह से ही नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव के पटना आने की चर्चा जोर शोर से चल रही है. पहले तो यह खबर आई कि तेजस्वी यादव रात में ही पटना आ गये हैं. पर अब खबर मिली है कि तेजस्वी यादव सपरिवार विस्तारा की प्लेन से शाम में दिल्ली से पटना एयरपोर्ट पर पहुंचेंगे. शादी के बाद पहली बार तेजस्वी और रेचल पटना आ रहे हैं. राबड़ी आवास पर उनके स्वागत की तैयारी चल रही है. सभी विधायकों को भी राबड़ी आवास बुलाया गया है.
राबड़ी आवास में फूलों से लदी एक वैन पहुंचने के बाद तेजस्वी के आने की बात स्पष्ट हो गयी है. राबड़ी आवास को फूलों से सजाया जा रहा है. तेजस्वी यादव और रेचल के स्वागत के लिए यह सारी तैयारियां की जा रही है. दोपहर में कई महिलाएं भी राबड़ी आवास जाते दिखी थी. पटना में राबड़ी देवी के आवास पर बेटे और बहू के स्वागत के लिए जोरदार तैयारियां की जा रही हैं.
आज शाम तेजस्वी यादव पत्नी रेचल के साथ पटना पहुंचने की संभावना जतायी जा रही है. रविवार की रात से ही लोग इंतजार कर रहे हैं कि कब तेजस्वी यादव पटना पहुंचेंगे. कई बैनर पोस्टर लगाए गये हैं जिसमें लिखा हुआ है भईया और भाभी का स्वागत है.
तेजस्वी की सगाई शादी सब सीक्रेट रहा. तेजस्वी की शादी को लेकर भी आखिरी वक्त तक सस्पेंस बना रहा था. अब उनके पटना आगमन को लेकर भी पिछले तीन-चार दिनों में कई तरह की अफवाहें उड़ती रहीं हैं. इसके पहले तेजस्वी के रात एक से दो बजे के बीच पटना स्थित अपने आवास पर पहुंचने की खबर फैली, जिसकी पुष्टि नहीं हो सकी. इसके दो दिन पहले राबड़ी देवी पटना आ चुकीं हैं. चर्चा है कि तेजस्वी यादव के साथ बहन मीसा भारती एवं पिता लालू प्रसाद यादव भी आ रहे हैं.