ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar Topper Success Story: नाना के निधन से टूटा मन, फिर भी नहीं हारी हिम्मत, गया की निशु बनी बिहार टॉपर बिहार में अपराधियों का तांडव: बाइक सवार बदमाशों ने कारोबारी को मारी गोली, दिनदहाड़े फायरिंग से हड़कंप बिहार में अवैध खनन पर बड़ी कार्रवाई: पंचमहला से हथियारबंद दो अपराधी गिरफ्तार, सोनू-मोनू गैंग से जुड़े तार मुजफ्फरपुर की पलक ने इंटर साइंस में 5वां रैंक किया हासिल, जिले और स्कूल का नाम किया रोशन निशांत कुमार का बड़ा बयान: 2005 से पहले बिहार में था दंगा और हिंसा का दौर, पिताजी ने बदली तस्वीर ट्रेनों में तत्काल टिकट के लिए नया सिस्टम लागू, लंबी लाइनों और धोखाधड़ी से मिलेगी राहत ट्रेनों में तत्काल टिकट के लिए नया सिस्टम लागू, लंबी लाइनों और धोखाधड़ी से मिलेगी राहत उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने चाणक्य, अशोक और जरासंध से CM नीतीश की तुलना, कहा–दिल्ली से बिहार को करेंगे गाइड चिराग पासवान ने किया बड़ा खुलासा, मुख्यमंत्री की दौड़ से खुद को बताया बाहर, जानिए… नए सीएम पर क्या बोले? Bihar Transport News: परिवहन विभाग के MVI की गाड़ी और 'भतीजा' के अवैध वसूली का खेल, शिकायत पर गाड़ी जब्त...दो हिरासत में

Home / news / ठिठुरती रात में पटना के दीघा पहुंचे लालू के लाल, लोगों के बीच...

ठिठुरती रात में पटना के दीघा पहुंचे लालू के लाल, लोगों के बीच CAA-NRC के खिलाफ जगाई अलख

25-Jan-2020 09:53 PM

PATNA : सीएए-एनआरसी और एनपीआर के खिलाफ लालू के बड़े लाल तेजप्रताप यादव ने बिगुल फूंक दिया है। वे भी विरोध में सड़क पर उतर आए हैं। तेजप्रताप यादव ने ट्वीट कर अपने अभिय़ान की जानकारी दी है। उन्होनें कहा कि देश का बच्चा, बूढ़ा, जवान सभी मेरे साथ हैं। सरकार के खिलाफ आंदोलन  अब गांव-कस्बे तक पहुंच चुका है।


तेजप्रताप यादव ने कहा कि CAA_NRC_NPR के विरुद्ध आंदोलन धीरे-धीरे आज लगभग देश के हर गांव, कस्बा, तक पंहुच चुका है। लेकिन तथाकथित रूप से लोकतंत्र को परिभाषित कर रही ये सामंती सरकार बहरेपन का नाटक कर लोकतंत्र का माखौल उड़ा रही है। वहीं उन्होनें फोटो ट्वीट करते हुए कहा है कि  ठिठुरती रात में महिलाएं, बच्चे, बूढ़े, जवानों के साथ पटना के दीघा में हूं।


तेजप्रताप बिल्कुल अलग तरीके से ही पॉलिटिक्स करते हैं । कुछ दिनों पहले की ही बात है कि वे अचानक पटना के सब्जीबाग पहुंच गए थे। जहां उन्होनें धरना पर बैठे मुस्लिम समाज के लोगों की खूब हौसला अफजायी की थी।यहां पर वे बिल्कुल लालू स्टाइल में नजर आ रहे थे। दीघा की बस्तियों में उनका कुछ यहीं अंदाज दिखा।