ब्रेकिंग न्यूज़

पटना में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ फिर गरजेगा जिला प्रशासन का बुलडोजर, इस दिन से शुरू होगा विशेष अभियान पटना में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ फिर गरजेगा जिला प्रशासन का बुलडोजर, इस दिन से शुरू होगा विशेष अभियान ‘गुंडों के दम पर चल रही TMC’, गिरिराज सिंह का ममता बनर्जी पर बड़ा हमला हर्ष फायरिंग केस में बुरे फंसे जीतनराम मांझी के करीबी, HAM प्रवक्ता दानिश रिजवान के खिलाफ केस दर्ज हर्ष फायरिंग केस में बुरे फंसे जीतनराम मांझी के करीबी, HAM प्रवक्ता दानिश रिजवान के खिलाफ केस दर्ज अब पहले से भी अधिक महंगी और लग्जरी गाड़ियों से घूमेंगे बिहार के मंत्री और अधिकारी, सरकार ने जारी किया आदेश अब पहले से भी अधिक महंगी और लग्जरी गाड़ियों से घूमेंगे बिहार के मंत्री और अधिकारी, सरकार ने जारी किया आदेश ‘देश में दो ही खलनायक- पहला मुसलमान और दूसरा सवर्ण’, बृजभूषण शरण सिंह के बयान से गरमाई सियासत ‘देश में दो ही खलनायक- पहला मुसलमान और दूसरा सवर्ण’, बृजभूषण शरण सिंह के बयान से गरमाई सियासत चोरनिया कांड में बड़ा एक्शन: SHO समेत पूरी टीम सस्पेंड, लापरवाही बरतने पर SSP ने की कार्रवाई

Home / news / सीवान कोर्ट में चोरी, 3 हफ्ते पहले जज के घर को चोरों ने...

सीवान कोर्ट में चोरी, 3 हफ्ते पहले जज के घर को चोरों ने बनाया था निशाना

01-Aug-2019 03:53 PM

By 7

SIWAN : सूबे में बिगड़ते लॉ एंड ऑर्डर के बीच अब जज भी सुरक्षित नही हैं. सीवान में पुलिस को चुनौती देते हुए चोरों ने इसबार कोर्ट को अपना निशाना बनाया है. चोरों ने कोर्ट में एक बड़ी चोरी की घटना को अंजाम दिया है. व्यवहार न्यायालय स्थित मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी अरविंद कुमार के किशोर न्याय बोर्ड में चोरी की गई है. बता दें कि इससे पहले 12 जुलाई को चोरों ने ऑफिसर कॉलोनी स्थित जज के सरकारी घर का ताला तोड़कर लाखों की संपत्ति चुरा ली थी. उस वक्त जज का पूरा परिवार शादी के सिलसिले में गांव गया हुआ था. तब चोरों ने लाखों रुपये के जेवरात और कैश की चोरी की थी. मामले की जांच में जुटे एसपी साहब चोरों ने दिनदहाड़े न्यायाधीश अरविंद कुमार के किशोर न्याय बोर्ड में चोरी कर पुलिस को खुलेआम चुनौती दे दी है. इस घटना के बाद मौके पर पहुंचे जिले के एसपी नवीन चंद्र झा ने मामले की खुद से जांच शुरु कर दी है. पुलिस की ओर से अब तक कुछ भी नहीं कहा गया है लेकिन पहले घर और अब कोर्ट में हुई चोरी की तार को पुलिस एक दूसरे से जोड़ कर देख रही है. सीवान से चंदन कुमार की रिपोर्ट