केंद्रीय विद्यालय में नामांकन की प्रक्रिया शुरू, कक्षा 1 और बालवाटिका में ऐसे कराएं अपने बच्चों का एडमिशन केंद्रीय विद्यालय में नामांकन की प्रक्रिया शुरू, कक्षा 1 और बालवाटिका में ऐसे कराएं अपने बच्चों का एडमिशन बिहार के सरकारी स्कूलों में अप्रैल से कंप्यूटर की पढाई अनिवार्य, परीक्षाएं भी होंगी आयोजित; बच्चों को स्मार्ट बनाने की तैयारी बिहार के सरकारी स्कूलों में अप्रैल से कंप्यूटर की पढाई अनिवार्य, परीक्षाएं भी होंगी आयोजित; बच्चों को स्मार्ट बनाने की तैयारी चैती छठ को लेकर पटना में ट्रैफिक एडवाइजरी जारी, कई मार्गों पर डायवर्जन और प्रतिबंध लागू चैती छठ को लेकर पटना में ट्रैफिक एडवाइजरी जारी, कई मार्गों पर डायवर्जन और प्रतिबंध लागू मनीष कश्यप पर 10 लाख की रंगदारी मांगने का आरोप, यूट्यूबर समेत 7 लोगों के खिलाफ केस दर्ज मनीष कश्यप पर 10 लाख की रंगदारी मांगने का आरोप, यूट्यूबर समेत 7 लोगों के खिलाफ केस दर्ज बिहार दिवस समारोह के स्टॉल में लगे पुराने फूल को देख मंत्री ने लगाई फटकार, कहा..बेटी की शादी में फ्रेश फूल लगाएंगे और सरकारी काम में बासी खेत में काम कर रही महिला पर भालू ने किया हमला, इलाके में दहशत का माहौल
08-Mar-2020 12:17 PM
GOPALGANJ : अपने पैतृक गांव फुलवरिया के दौरे पर पहुंचे तेज प्रताप यादव ने आज सुबह सवेरे थावे मंदिर पहुंचकर देवी की आराधना की है। तेज प्रताप यादव ने थावे मंदिर में विधिवत देवी की पूजा की है। थावे मंदिर के पुजारी ने तेज प्रताप यादव को माता की चुनरी पहनाकर आशीर्वाद दिया है।
तेज प्रताप यादव आज फुलवरिया में एक बार फिर से लोगों के साथ वक्त बिताएंगे और वापसी में वैशाली शांति स्तूप भी जाएंगे। तेज प्रताप यादव के साथ आकाश यादव और उनके अन्य करीबी भी थावे मंदिर में पूजा पाठ करने पहुंचे थे।आज तेजप्रताप गांव में लोगों से मुलाकात करेंगे और लोगों को कोरोना के प्रति जागरूक भी करेंगे। तेजप्रताप गांव वालों के साथ होली भी खेलेंगे।
तेजप्रताप यादव शनिवार को अपने पैतृक गांव फुलवरिया पहुंचे थे। इसी कड़ी में राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के बेटे तेजप्रताप यादव आज अचानक अपने पिता के गांव के पीएचसी अस्पताल पहुंचे। जहां उन्होंने डॉक्टर और जीएनएम से से कोरोना के बारे में जानकारी ली।तेजप्रताप ने कहा कि कुछ व्यवस्था यहां नहीं है। अगर किसी को सांप, कुत्ता या कोई विषैला जीव-जंतु काट ले तो यहां से सीधे रेफर कर दिया जाता है। ऐसे में तो बीच रास्ते में ही मरीज दम तोड़ देता है। उन्होनें मौके पर अस्पताल में मौजूद डॉक्टरों और कर्मियों की क्लास ली। इस दौरान उनका अंदाज बिल्कल ऐसा था कि जैसे वे खुद ही सूबे के स्वास्थ्य मंत्री हों।