ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार पंचायत चुनाव 2026 की तैयारियां तेज, इस बार EVM और फेशियल रिकग्निशन से होगी वोटिंग बिहार पंचायत चुनाव 2026 की तैयारियां तेज, इस बार EVM और फेशियल रिकग्निशन से होगी वोटिंग बिहार में रफ्तार का कहर: मॉर्निंग वॉक के दौरान पुलिस अधिकारी की कार ने दंपति को रौंदा, दोनों की मौके पर हुई मौत पटना में JP गंगा पथ का विस्तार, सिर्फ आधे घंटे में दीघा से कोईलवर; जल्द बनकर तैयार होगी फोरलेन सड़क पटना में JP गंगा पथ का विस्तार, सिर्फ आधे घंटे में दीघा से कोईलवर; जल्द बनकर तैयार होगी फोरलेन सड़क केंद्रीय विद्यालय में नामांकन की प्रक्रिया शुरू, कक्षा 1 और बालवाटिका में ऐसे कराएं अपने बच्चों का एडमिशन केंद्रीय विद्यालय में नामांकन की प्रक्रिया शुरू, कक्षा 1 और बालवाटिका में ऐसे कराएं अपने बच्चों का एडमिशन बिहार के सरकारी स्कूलों में अप्रैल से कंप्यूटर की पढाई अनिवार्य, परीक्षाएं भी होंगी आयोजित; बच्चों को स्मार्ट बनाने की तैयारी बिहार के सरकारी स्कूलों में अप्रैल से कंप्यूटर की पढाई अनिवार्य, परीक्षाएं भी होंगी आयोजित; बच्चों को स्मार्ट बनाने की तैयारी चैती छठ को लेकर पटना में ट्रैफिक एडवाइजरी जारी, कई मार्गों पर डायवर्जन और प्रतिबंध लागू

Home / news / थानेदार पर गुस्साए SP साहब, बात नहीं सुनने पर किया सस्पेंड

थानेदार पर गुस्साए SP साहब, बात नहीं सुनने पर किया सस्पेंड

03-Mar-2020 03:00 PM

By Jitendra Kumar

BEGUSARAI : बिहार में इन दिनों अपराधियों ने पुलिस की नाक में दम कर रखा है. पुलिस की कार्यशैली पर लगातार सवाल खड़ा हो रहे हैं. इसी कड़ी में बेगूसराय से इस वक्त एक बड़ी खबर निकल कर सामने आ रही है. जहां एसपी ने एक थानेदार को सस्पेंड कर दिया है. पुलिस अधीक्षक की बात नहीं सुनने पर यह कड़ा कदम उठाया गया है. 


घटना बेगूसराय जिले के चेरिया बरियारपुर थाना की है. जहां थानेदार के ऊपर गाज गिरी है. बेगूसराय पुलिस अधीक्षक अवकाश कुमार ने थानाध्यक्ष को सस्पेंड कर दिया है. मिली जानकारी के मुताबिक थानेदार बार-बार एक चौकीदार को थाने पर ड्यूटी दे रहा था. इस बात को लेकर एसपी ने पहले चेताया था. लेकिन फिर भी थानाध्यक्ष की ओर से एसपी की बात को अनसुना किया गया.


बेगूसराय एसपी अवकाश कुमार की माने तो थानाध्यक्ष की ओर से वरीय अधिकारी के निर्देश को अनुसना किया गया. जिसको लेकर उन्हें फिलहाल निलंबित कर दिया गया है. एसपी की इस कार्रवाई से पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है.