ब्रेकिंग न्यूज़

गोपालगंज में दर्दनाक हादसा: तालाब में डूबने से दो स्कूली छात्रों की मौत मुजफ्फरपुर: केंद्रीय कारागार के विचाराधीन बंदी की SKMCH में मौत, गंभीर बीमारी और ड्रग एडिक्शन से था ग्रसित मुजफ्फरपुर कोर्ट का बड़ा फैसला: अपहरण और बाल विवाह मामले में मुकेश सहनी को 3 साल की सजा Bihar News: हड़ताली अंचल अधिकारियों पर बड़ा प्रहार...एक साथ कई CO को किया गया सस्पेंड, डिप्टी CM विजय सिन्हा का चला हथौड़ा WhatsApp कॉलिंग में बड़ा बदलाव: अब मिलेगी पूरी तरह शोर-मुक्त बातचीत की सुविधा, जानिए कैसे? बिहटा के NSMCH में CME का आयोजन: "BIHAR में हीमोग्लोबिनोपैथी निदान को सुदृढ़ बनाना स्क्रीनिंग से मॉलिक्यूलर टेस्टिंग तक” सवारी बिठाने के लिए टोटो चालकों के बीच जमकर मारपीट, चाकू से किया हमला Bihar News: रेस्टोरेंट की आड़ में चल रहा गंदा काम, पुलिस ने किया पर्दाफाश, तीन गिरफ्तार पटना हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: मस्जिद-कब्रिस्तान विवाद सुलझा, आमस-दरभंगा एक्सप्रेसवे का रास्ता हुआ साफ बिहार में तेज रफ्तार का कहर: हाईवा की टक्कर से बाइक सवार की मौके पर मौत, गुस्साए ग्रामीणों ने NH किया जाम

Home / news / थानेदार के वेतन पर लगी रोक, काम में लापरवाही बरतने पर कड़ी कार्रवाई...

थानेदार के वेतन पर लगी रोक, काम में लापरवाही बरतने पर कड़ी कार्रवाई

16-Sep-2020 06:08 PM

PATNA :  इस वक्त एक ताजा खबर सारण जिले से सामने आ रही है. जहां किशोर न्याय बोर्ड के प्रधान दंडाधिकारी प्रमोद रंजन ने पानापुर थानाध्यक्ष का वेतन रोकने का निर्देश दिया है. थानेदार के ऊपर काम में लापरवाही बरतने को लेकर कड़ी करवाई की गई है. कोर्ट ने एसपी को तत्काल कार्रवाई करने का आदेश दिया है.


किशोर न्याय बोर्ड के प्रधान दंडाधिकारी प्रमोद रंजन ने पानापुर थाना कांड संख्या 74/ 17 के मामले में थानेदार पर कार्रवाई की है. थानाध्यक्ष से केस डायरी और चार्जशीट की मांग की गई थी. जिसे उसने नहीं भेजा. इस मामले में सारण एसपी को थानाध्यक्ष का वेतन रोकने और इसकी सूचना न्यायालय को देने का आदेश दिया है. आदेश की एक प्रति जिला कोषागार पदाधिकारी को भी भेज दिया है.


न्यायालय की ओर से पहले भी थानाध्यक्ष को नोटिस भेजा गया था, लेकिन उन्होंने केस डायरी और चार्जशीट नहीं भेजी.  इसके बाद तीन बार रिमाइंडर और शो कॉज भी पुलिस अधीक्षक के माध्यम से भेजा गया, लेकिन थानाध्यक्ष द्वारा केस डायरी एवं चार्जशीट नहीं भेजी गई. तब जाकर किशोर न्याय बोर्ड के प्रधान दंडाधिकारी ने कड़ा रुख अपनाते हुए वेतन रोकने का आदेश दिया.