ब्रेकिंग न्यूज़

सीतामढ़ी की सिद्धी और साक्षी ने कर दिया कमाल, इंटर परीक्षा टॉपर में दोनों का नाम, जिले का नाम किया रोशन चोरों का नया टारगेट: घर से गैस सिलिंडर चुरा लिया, लेकिन गहना को छुआ तक नहीं मुंगेर की खुशी पांडेय बनी इंटरमीडिएट 2026 जिला टॉपर, हासिल किए 93.60% अंक समस्तीपुर के आदित्य प्रकाश अमन बने बिहार टॉपर, विज्ञान संकाय में हासिल किए 96.2% अंक सीतामढ़ी में करंट से लाइनमैन की मौत, आक्रोशित लोगों ने JE की कर दी पिटाई छपरा की रौशनी बनी बिहार टॉपर, इंटर में 95% अंक के साथ पांचवा रैंक किया हासिल अंशु कुमारी बनीं अरवल जिला टॉपर, इंटरमीडिएट परीक्षा में लहराया सफलता का परचम मधुबनी की सृष्टि ने इंटर कॉमर्स में चौथा रैंक किया हासिल, घर में जश्न का माहौल पटना में लूट की बड़ी वारदात: कैश कलेक्शन एजेंट से 20 लाख रुपये लूटकर भागे अपराधी मुंगेर में 47 लाख रुपये की ठगी: शेयर मार्केट में दोगुना मुनाफा के लालच में बुरे फंसे रेलवे इंजीनियर

Home / news / थाने पहुंचे जेडीयू के विधायक से मुंशी ने पूछा-किस पार्टी के नेता हैं...

थाने पहुंचे जेडीयू के विधायक से मुंशी ने पूछा-किस पार्टी के नेता हैं आप, चीख-चिल्ला कर भी मुंशी का कुछ नहीं बिगाड़ पाये MLA

15-May-2022 06:55 AM

BEGUSARAI : नीतीश के सुशासन वाली पुलिस के मामूली कारिंदे भी अब सत्ताधारी विधायकों को सरेआम हैसियत बताने लगे हैं. जेडीयू के एक विधायक आम लोगों की शिकायतों को सुनकर थाने पहुंच गये. थाने में मुंशी ने विधायक जी की हैसियत बतायी. मुंशी ने भरे लोगों के बीच स्थानीय विधायक से पूछा-आप किस पार्टी के नेता हैं. अपनी इज्जत जाते देख विधायक थाने में चीखे-चिल्लाये लेकिन मुंशी का कुछ नहीं बिगडा. विधायक जी अब मुंशी की शिकायत लेकर उपर जायेंगे.

बेगूसराय में हुआ वाकया

ये वाकया बेगूसराय के मटिहानी का है. मटिहानी से जेडीयू के विधायक राजकुमार सिंह हैं. उनसे लोगों ने शिकायत की थी कि जब वे थाने में अपनी शिकायत लेकर जाते हैं तो मुंशी आवेदन रख लेता है लेकिन उसकी रिसीविंग नहीं देता है. उसके बाद विधायक जी सीधे मटिहानी थाने पहुंच गये. जहां थानेदार तो गायब थे लेकिन मुंशी मौजूद था.


मुंशी ने विधायक से पार्टी पूछी

विधायक सीधे मुंशी जितेंद्र सिंह के पास पहुंचे. थाने में फरियाद लेकर आये लोगों का समूह साथ में था. विधायक जी ने मुंशी जितेंद्र सिंह से पूछा-मुंशी जी, आप इस तरह का व्यवहार करेंगे तो पीड़ित लोग कैसे थाने में शिकायत लेकर आयेंगे. मुंशी जितेंद्र सिंह ने ऐसे हाव भाव दिखाया जैसे विधायक भी थाने में फरियाद लेकर आने वाले लोगों में से एक हैं. मुंशी ने विधायक राजकुमार सिंह से पूछा-आप किस पार्टी से हैं. 

भड़क गये विधायक लेकिन मुंशी अड़ा रहा

लोगों के बीच मुंशी ने जब विधायक जी से उनकी पार्टी पूछ कर इज्जत उतार दी तो वे भड़के. ताव में आये विधायक ने कहा कि मुंशी होकर जब आप विधायक से ऐसा व्यवहार करते हैं तो आम लोगों को तो थाने में घुसने नहीं देते होंगे. बौखलाये विधायक ने मुंशी से पूछा कि अपनी हैसियत जानते हैं. मुंशी ने जवाब दिया-हम सब जानते हैं. भड़के विधायक मुंशी को बताते रहे कि तुम जनता के नौकर हो और तुम्हें जनता के लिए काम करना है. लेकिन मुंशी के तेवर ढीले नहीं पड़े.


मुंशी नहीं डीजीपी है

इसी बीच विधायक जी ने अपने किसी सहयोगी को थानेदार को फोन लगाने को कहा. थानेदार लाइन पर आये तो विधायक जी को जय हिंद कहा. भड़के विधायक ने कहा कि आप जय हिंद कहते हैं और आपका आदमी यहां हिंद महासागर बनाकर रखा है. लगता है कि आपके थाने का मुंशी DGP है. विधायक जी को थानेदार से भी कोई आश्वासन नहीं मिला. 

विधायक राज कुमार सिंह ने कहा कि यहां किसी का सर फुटा है, किसी का हाथ टूटा है. लेकिन मुंशी को बोलने की तमीज तक नहीं है. इसे ये भी नहीं पता कि किसी विधायक या जन प्रतिनिधि से कैसे बात की जाती है. विधायक और मुंशी के बीच बहस होती रही और इस बीच फरियादी बताते रहे कि किस तरह उन्हें थाने में परेशान किया जाता है. बेबस विधायक राजकुमार सिंह मुंशी का कुछ नहीं बिगाड़ पाये. लिहाजा उपर तक शिकायत करने की धमकी देकर थाने से निकल गये.