ब्रेकिंग न्यूज़

लैंड फॉर जॉब केस में राऊज एवेन्यू कोर्ट पहुंचे तेजस्वी यादव, तेज प्रताप ने जिसे जयचंद बताया वो भी थे साथ बेतिया: बारात गये युवक की पोखर में मिली लाश, इलाके में सनसनी सहरसा: पतरघट पुलिस पर ग्रामीणों ने किया जानलेवा हमला, थानाध्यक्ष सहित कई पुलिसकर्मी घायल Bihar News: रिश्वतखोर BDO को निगरानी ने किया अरेस्ट, प्रखंड प्रमुख से 50 हजार रू घूस लेते हुआ गिरफ्तार..... BIHAR: शराब माफिया से नजराना मांगने वाले 2 नकली उत्पाद अधिकारी गिरफ्तार, बिना नंबर की बाइक के साथ धंधेबाज भी अरेस्ट बिहार में पैदल यात्रा पर निकलेंगे तेज प्रताप यादव, मीडिया से बोले...जयचंदों ने आरजेडी को बर्बाद कर दिया गोपालगंज: कोचिंग के लिए निकले 2 छात्र रहस्यमय ढंग से लापता, फिरौती के लिए कॉल आने से मचा हड़कंप NEET EXAM: NEET UG 2026 में बड़ा बदलाव: ये गलती हुई तो रिजेक्ट हो जाएगा फॉर्म, जानिए क्या है नया नियम? आरा में कृषि अभियंत्रण महाविद्यालय का निर्माण तेज, 16.92 एकड़ में बन रहा हाईटेक कैंपस, छात्रों को मिलेंगी ये खास सुविधाएं अजित पवार की तेरहवीं के बीच शरद पवार की तबीयत बिगड़ी, पुणे के अस्पताल में भर्ती

ठंड का कहर जारी: मुजफ्फरपुर में 14 जनवरी तक सभी स्कूल बंद, डीएम प्रणव कुमार ने जारी किया आदेश

ठंड का कहर जारी: मुजफ्फरपुर में 14 जनवरी तक सभी स्कूल बंद, डीएम प्रणव कुमार ने जारी किया आदेश

11-Jan-2023 08:06 PM

MUZAFFARPUR: कपकपाती ठंड को देखते हुए मुजफ्फरपुर में 14 जनवरी तक सभी सरकारी व प्राइवेट स्कूलों को बंद किया गया है। डीएम प्रणव कुमार ने इसे लेकर आदेश जारी किया है। मुजफ्फरपुर के सभी सरकारी एवं निजी विद्यालयों में 12 जनवरी से 14 जनवरी तक पठन-पाठन बंद रहेंगे। 


मुजफ्फरपुर डीएम ने बताया कि जिले में बढती ठंड एवं शीतलहर के कारण बच्चों के स्वास्थ्य एवं उनके जीवन पर प्रतिकूल प्रभाव की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता है। जिसे देखते हुए 14 जनवरी तक सभी स्कूलों को बंद किया गया है। यह आदेश 14 जनवरी तक के लिए प्रभावी रहेगा। 


बता दें कि बिहार में ठंड का कहर जारी है। ठंड से बचने के लिए लोग अपने-अपने घरों में दुबके हुए हैं। कड़ाके की ठंड में खासतौर से बच्चों को किसी प्रकार की परेशानी ना हो इसे देखते हुए मुजफ्फरपुर जिला प्रशासन ने 14 जनवरी तक सभी स्कूलों को बंद करने का फैसला लिया है। 


मुजफ्फरपुर जिला शिक्षा पदाधिकारी, सभी अनुमंडल पदाधिकारी,अनुमण्डल पुलिस पदाधिकारी, सभी पुलिस उपाधीक्षक, सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी, एवं सभी थानाध्यक्ष को इस आदेश का अनुपालन करने का आदेश दिया गया है।