ब्रेकिंग न्यूज़

घर में कितने गैस सिलेंडर रखना सही? जरूरत से ज्यादा जमा करने पर हो सकती है सख्त कार्रवाई, जानिए पटना के सभी गैस एजेंसियों पर मजिस्ट्रेट की तैनाती, गड़बड़ी करने वालों की खैर नहीं; DM की अपील- LPG सिलेंडर की कोई कमी नहीं, अफवाहों से बचें पटना के सभी गैस एजेंसियों पर मजिस्ट्रेट की तैनाती, गड़बड़ी करने वालों की खैर नहीं; DM की अपील- LPG सिलेंडर की कोई कमी नहीं, अफवाहों से बचें BIHAR RAID : पशुपालन विभाग का फील्ड ऑफिसर 30 हजार रिश्वत लेते गिरफ्तार, निगरानी विभाग की बड़ी कार्रवाई बिहार में फर्जी प्रमाणपत्र वाले टीचर्स के खिलाफ कार्रवाई तेज, तीन शिक्षकों पर केस दर्ज बिहार में फर्जी प्रमाणपत्र वाले टीचर्स के खिलाफ कार्रवाई तेज, तीन शिक्षकों पर केस दर्ज बिहार में कलियुगी बेटा बना हैवान, संपत्ति के लालच में मां के मुंह में पिस्टल डालकर मारी गोली BIHAR NEWS : स्कूल से लौट रहे शिक्षक के साथ जंगल में क्या हुआ? हथियारबंद बदमाशों ने रोकी बाइक, साथ बैठी महिला को ... बिहार में हत्या की सनसनीखेज वारदात: पार्टी के बहाने बुलाकर युवक को मौत के घाट उतारा, सिर काट कर साथ ले गए बदमाश बिहार में हत्या की सनसनीखेज वारदात: पार्टी के बहाने बुलाकर युवक को मौत के घाट उतारा, सिर काट कर साथ ले गए बदमाश

थानाध्यक्ष की फटकार से बिगड़ी महिला की हालत, इलाज के दौरान हुई मौत

14-Aug-2022 09:52 PM

By SANT SAROJ

SUPAUL: बिहार की पीपुल फ्रेंडली पुलिस पर गंभीर आरोप लगा है। थानाध्यक्ष की फटकार से 50 वर्षीय महिला की हालत बिगड़ गयी। आनन फानन में उसे अस्पताल में एडमिट कराया गया जहां इलाज के दौरान महिला की मौत हो गयी। परिजनों ने भपटियाही थानाध्यक्ष पर हत्या का आरोप लगाया है। परिजन अब न्याय की मांग कर रहे हैं। फिलहाल वरीय पुलिस पदाधिकारी इस मामले की जांच कर रहे हैं।


बताया जाता है कि शनिवार की दोपहर जब 50 वर्षीय महिला राधा देवी पिपराखुर्द के सीएसपी में खाता खुलवाने के लिए अपने बेटे के साथ बाइक पर सवार होकर पहुंची थी। उसी दरमियान उसका बेटा किसी काम को लेकर पर सिमराही चला गया। महिला CSP बैक के समीप बाइक के पास बेटे का राह देख रही थी।


इसी दौरान भपटियाही थानाध्यक्ष राघव शरण मौके पर पहुंचे और महिला से बेटे के बारे में पूछताछ शुरू कर दी और इस दौरान जोर से उसे डांटने लगे। थानाध्यक्ष की फटकार के बाद महिला की तबीयत बिगड़ गई। आनन फानन में स्थानीय लोगों ने उसे भटियाही स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। जहां गंभीर हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने सुपौल सदर अस्पताल रेफर कर दिया। 


जहां इलाज के बाद डॉक्टरों ने DMCH रेफर कर दिया। लेकिन परिजन उसे शहर के एक निजी क्लिनिक में ले गये। जहां महिला की रविवार की सुबह इलाज के दौरान मौत हो गयी। अब परिजनों का आरोप है कि थानाध्यक्ष ने गाली गलौज की और डांट फटकार लगायी जिससे महिला की मौत हो गयी। 


परिजन ऐसे थानाध्यक्ष के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। आरोपी थानाध्यक्ष के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की मांग पर अड़े रहे। मौके पर पहुंचे सुपौल एसडीएम, सदर एसडीपीओ, इंस्पेक्टर निजी क्लीनिक पहुंचे जहां मृतक के परिजनों को जांच कर उचित कार्रवाई का भरोसा जताया। 


महिला की मौत क्यों कैसे हुई यह तो पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच रिपोर्ट के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा। फिलहाल मृतक के पुत्र थानाध्यक्ष पर गंभीर आरोप लगा रहे हैं। अब देखना यह होगा कि इस मामले में पुलिस क्या कार्रवाई कर पाती है।