राज्यसभा चुनाव: कांग्रेस ने पांच सीटों के लिए 6 उम्मीदवारों का किया ऐलान, अभिषेक मनु सिंघवी समेत कई नए चेहरों को मौका राज्यसभा चुनाव: कांग्रेस ने पांच सीटों के लिए 6 उम्मीदवारों का किया ऐलान, अभिषेक मनु सिंघवी समेत कई नए चेहरों को मौका BIHAR NEWS : बिहार NDA के सभी सांसद और विधायक को आया बुलावा, आनन-फानन में पटना पहुंच रहे नेता; नीतीश के राज्यसभा जाने की चर्चा से तेज हुई हलचल Nitish Kumar: ‘इसके गंभीर राजनीतिक परिणाम होंगे’, पप्पू यादव ने BJP को चेताया, कहा- जनादेश का अपमान काफी भारी पड़ेगा Nitish Kumar: ‘इसके गंभीर राजनीतिक परिणाम होंगे’, पप्पू यादव ने BJP को चेताया, कहा- जनादेश का अपमान काफी भारी पड़ेगा Bihar Rajya Sabha Election: बिहार में राज्यसभा की पांचवीं सीट पर दिलचस्प लड़ाई, RJD के उम्मीदवार होंगे अमरेंद्र धारी सिंह BIHAR NEWS : नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने के सवाल पर BJP अध्यक्ष नितिन नवीन की चुप्पी, बोले- बिहार का मेरे जीवन में अलग स्थान BIHAR NEWS : नीतीश के राज्यसभा जाने के सवाल पर ललन सिंह ... मेरे चाहने से कुछ नहीं होगा ...फैसला उनका, पार्टी भी उनकी ही बनाई हुई Bihar News : NH-27 पर सड़क हादसा, स्कॉर्पियो-ट्रक की टक्कर में 4 लोगों की मौत Nitish Kumar : पटना में बढ़ा सियासी तापमान: नीतीश के समर्थन में सड़क पर JDU कार्यकर्ता, पुलिस छावनी बना CM हाउस
12-May-2021 10:36 AM
By Chandan Kumar
ARA : बिहार के भोजपुर जिले से थाने में पंचायती कर युवती द्वारा मनचलों की चप्पलों से पिटाई करने का मामला सामने आया है. इस पूरी घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर खूब तेजी से वायरल होता जा रहा है. इस वीडियो में साफ़ तौर पर देखा जा सकता है कि पंचायत के कहने पर एक नाबालिग लड़की मनचलों को बारी-बारी से चप्पल से पीट रही है.
दरअसल, मामला भोजपुर जिले के धोबहां थाना क्षेत्र का है जहां पुलिस अफसर की पंचायती के दौरान नाबालिग पीड़िता द्वारा 4 मनचलों की चप्पल से पिटाई की गई. बताया जाता है कि धोबहां थाना क्षेत्र के एक गांव में 4 मनचलों ने दुकान जा रही एक नाबालिग से छेड़छाड़ का प्रयास किया था. इस बात की शिकायत पीड़िता ने अपने परिजनों से की. जब परिजन मनचलों के घर पहुंचे तो उल्टे उनके साथ गाली- गलौज की गई.
इस बात को लेकर पीड़िता के परिजन थाना चले गए. इस दौरान मनचलों को भी बुलाया गया था. फिर क्या था थाने में ही पंचायत बैठी और थानेदार और पंचायत प्रतिनिधियों की मौजूदगी में ही पीड़िता को चारों मनचलों को चप्पल से पिटाई करने को कहा गया.
मनचलों की पिटाई का एक युवक द्वारा VIDEO बना लिया गया और उसे सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया गया. मामले पर थाना इंचार्ज ने कहा कि पंचायत प्रतिनिधि द्वारा थाना परिसर में पंचायत बुला ली गई. उसके बाद चारों को पीड़िता से सजा दिलवाकर छोड़ दिया गया. वहीं, जब एसपी राकेश कुमार दुबे से इस मामले पर बात की गई तो उन्होंने बताया कि वायरल वीडियो उनके पास आया है और इसकी जांच कराई जा रही है. जांच के बाद जो भी उचित कार्रवाई होगी की जाएगी.