बाढ़ में ‘एक शाम शहीदों के नाम’ कार्यक्रम में खाली रह गई कुर्सियां, प्रचार-प्रसार को लेकर प्रशासन पर उठ रहे सवाल UCC पर डॉ प्रेम कुमार का बड़ा बयान, बोले- ‘एक देश, एक कानून’ पूरे भारत में लागू हो मंत्री अशोक चौधरी बने असिस्टेंट प्रोफेसर, पटना के एएन कॉलेज में ली पहली क्लास मुंगेर के स्कूल में बड़ी चोरी: ताले तोड़कर लाखों की संपत्ति को पहुंचाया नुकसान, निर्माण सामग्री भी किया गायब मुजफ्फरपुर में रामनवमी को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम: चप्पे-चप्पे पर रहेगी पुलिस की नजर, ड्रोन और CCTV से होगी निगरानी पटना लूट कांड का खुलासा: 20 लाख लूट मामले में एक आरोपी गिरफ्तार, अन्य की तलाश जारी हाजीपुर में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, 50 हजार घूस लेते खनन विभाग के दो कर्मचारी रंगेहाथ गिरफ्तार पटना में रामनवमी पर हाई अलर्ट, महावीर मंदिर समेत प्रमुख स्थलों पर कड़ी सुरक्षा के प्रबंध BIHAR: गांव के दबंगों ने दलित युवक को बेरहमी से पीटा, पुलिस से लगाई न्याय की गुहार Bihar News: गंगा में नहाने गए चार दोस्त… अचानक गहराई में समाए, दो की दर्दनाक मौत से गांव में मचा कोहराम
12-Dec-2024 08:23 PM
By First Bihar
DESK: फिल्म 'द साबरमती रिपोर्ट' की स्क्रीनिंग के दौरान दिल्ली की जवाहरलाल नेहरू यूनिवर्सिटी (JNU) में जमकर बवाल हुआ। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) ने इस फिल्म की स्क्रीनिंग 12 दिसंबर गुरुवार के दिन रखी थी। तभी कुछ छात्र पत्थरबाजी करने लगे और यूनिवर्सिटी में लगाए गए इस फिल्म के पोस्टर को फाड़ डाला।
छात्र इस फिल्म का विरोध कर रहे थे। ABVP के छात्रों का आरोप है कि लेफ्ट के छात्र हमेशा अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्मों में बाधा डालते रहते हैं और आज भी लेफ्ट के छात्रों ने ही पत्थरबाजी की है।
दरअसल यह फिल्म इन दिनों काफी चर्चा में बनी हुई है। 2002 के गुजरात दंगों पर बनी यह फिल्म रिलीज होने के बाद से विवादों में बनी हुई है। दरअसल जिस समय यह घटना हुई थी उस वक्त गुजरात के मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी थे। उन पर यह आरोप लगे थे कि मोदी ने दंगों को रोकने के लिए कोई ठोस कदम नहीं उठाए। हालांकि बाद में उन्हें क्लीन चिट दे दी गई। लेकिन गोधरा कांड पर बनी फिल्म द साबरमती रिपोर्ट रिलीज हुई तब से यह विवाद में बनी रही।
कोई इस फिल्म की सराहना कर रहे हैं तो वही कुछ लोग इसे एकतरफा बता रहे हैं। इस फिल्म को ज्यादा से ज्यादा लोग देखें और घटना की सच्चाई को समझे इसे लेकर कई राज्यों में इस मुविज को टैक्स फ्री घोषित किया गया है। उत्तराखंड, यूपी, मध्यप्रदेश में इस फिल्म को टैक्स फ्री किया गया है। पिक्चर स्क्रीनिंग के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने फिल्म के निर्माता की तारीफ की। 'द साबरमती रिपोर्ट' फिल्म को एनडीए सांसदों के साथ उन्होंने देखा। पिक्चर देखने के बाद पीएम मोदी ने कहा कि मैं फिल्म के मेकर्स का उनके प्रयासों के लिए सराहना करता हूं।