ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar News : बिहार वालों के लिए बड़ी खुशखबरी! जून से दौड़ेगी 340 नई AC बसें; अब लाइन में लगने की टेंशन खत्म Bihar News : अब नहीं लेट होगी ट्रेन, मोकामा में बन गया नया गंगा रेल पुल; इस महीने से शुरू होगा नया गंगा रेल पुल BIHAR NEWS : शादी से पहले मुसीबत बना Love Tattoo! हटाने उमड़ रही भीड़, इस जगह हो रहा मुफ्त इलाज BIHAR NEWS : अब मेयर नहीं, पार्षद तय करेंगे सशक्त स्थायी समिति! नामांकन, वोटिंग, रिजल्ट एक ही दिन; बिहार में बदली चुनाव की पूरी व्यवस्था Aadhaar Card : आधार में जन्मतिथि सुधार पर हाईकोर्ट सख्त, बोला—वैध दस्तावेज हों तो तुरंत करें बदलाव, बड़े अधिकारी को किया तलब Bihar News : बिहार सिपाही भर्ती पेपर लीक कांड: पूर्व DGP सिंघल से जुड़ा कनेक्शन, EOU ने मांगा जवाब—जांच में चौंकाने वाले खुलासे! Bihar Mahila Rojgar Yojana : महिला रोजगार योजना की दूसरी किस्त का ऐलान! 2 लाख जीविका दीदियों के खाते में इस दिन आएंगे 20-20 हजार रुपये अतिक्रमण हटाने गई जिला प्रशासन की टीम पर हमला, पथराव में नगर परिषद के इंस्पेक्टर घायल अतिक्रमण हटाने गई जिला प्रशासन की टीम पर हमला, पथराव में नगर परिषद के इंस्पेक्टर घायल मोकामा में अनंत सिंह का अंतरराष्ट्रीय महादंगल, देश-विदेश के 101 पहलवानों ने दिखाई ताकत; किसने मारी बाजी?

Home / news / तेज आंधी और बारिश से सिमरिया घाट में बन रहे सिक्स लेन का...

तेज आंधी और बारिश से सिमरिया घाट में बन रहे सिक्स लेन का सिगमेंट गिरा, बड़ा हादसा टला

16-Jun-2022 01:48 PM

BEGUSARAI: बेगूसराय और पटना के हाथीदय के बीच सिमरिया गंगा नदी पर बन रहे सिक्स लेन पुल का सेगमेंट बुधवार को टूट गया। बताया जा रहा है कि बुधवार को आई तेज़ आंधी और बारिश के कारण सेगमेंट टूट गया, जिसके कारण काफी नुकसान हो गया। हालांकि इस दौरान जानमाल की क्षति नहीं हुई। लेकिन पुल निर्माण एजेंसी को 2 करोड़ से भी ज्यादा का नुकसान झेलना पड़ा है। अब इस पूल को 10 दिनों के बाद बनाया जाएगा। 



मिली जानकारी के मुताबिक़ पुल के सिमरिया छोर पर निर्माण एजेंसी वेलस्पन के कार्यकारी एसपी सिंगला का बेस कैंप है। वैसे बेस कैंप के समीप गैंट्री मशीन से सेगमेंट का निर्माण हो रहा है। बुधवार को आई तेज आंधी और बारिश के कारण 30 टन क्षमता वाला गैंट्री टूटकर सेगमेंट टूट गया। इसके अलावा तीन अन्य सेगमेंट में भी थोड़ी दरार पड़ गई। फिलहाल कर्मी इसकी जांच में जुटे हुए हैं। 



पुल निर्माण एजेंसी के अधिकारियों का कहना है कि घटनास्थल पर लगभग दो सौ मजदूर काम करते हैं। बुधवार की दोपहर अचानक तेज़ आंधी और भारी बारिश शुरू हो गई, जिससे गैंट्री मशीन टूटकर सेगमेंट पर गिर गया। इससे एक सेगमेंट पूरी तरह से टूट गया है। गनीमत रही कि इस दौरान मजदूरों का लंच टाइम था और वे लंच करने चले गए थे। इसीलिए यहां बड़ा हादसा होने से बच गया।