मामूली विवाद ने लिया हिंसक रूप: बिहार में 15 दिन के मासूम की तकिये से मुंह दबाकर हत्या, इलाके में हड़कंप Bihar News : बिहार में 4 आईपीएस अधिकारियों का तबादला, दो DSP भी बदले गए; देखें पूरी लिस्ट अब इंतजार हुआ खत्म! बिहार के किसानों को बिना झंझट सिर्फ 15 मिनट में मिलेगा लाखों रुपये, जानें आसान तरीका Bihar Politics : चाह कर भी बागी विधायक को खुद से दूर नहीं कर सकते तेजस्वी ! JDU नेता का चैलेंज, बोले - हिम्मत हैं तो करें RJD से निष्काषित Patna LPG News : पटना में गैस पर सख्ती का बड़ा असर! अब इन लोगों को नहीं मिलेगा LPG सिलेंडर; गैस एजेंसियों से कम हुई भीड़ EV बनी मौत की सौदागर: अचानक घर में लगी आग, फिर फटने लगे LPG सिलेंडर, 7 लोग जिंदा जले Airline Rules : अब फ्लाइट में पसंदीदा सीट चुनने के लिए नहीं देना होगा पैसा! सरकार का बड़ा फैसला, यात्रियों को मिली राहत BIHAR NEWS : 'तेजस्वी ने जानबूझकर भूमिहार को बलि का बकरा बना दिया ...', बोले BJP विधायक - हार तय थी तो परिवार से नहीं उतारा कैंडिडेट Road Project : पटना में ट्रैफिक से राहत! इस इलाके में बनेगी फोरलेन सड़क, 5 लाख लोगों को बड़ा फायदा BIHAR News : एलपीजी पर सख्ती: बिना e-KYC नहीं मिलेगा गैस सिलिंडर, कालाबाजारी पर सरकार का बड़ा एक्शन
13-Jan-2020 11:42 AM
By Ganesh Samrat
PATNA : 126वें संविधान संशोधन पर राजकीय संकल्प के दौरान विधानसभा में बोलते हुए नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने नीतीश कुमार पर जमकर चुटकी ली। तेजस्वी ने नीतीश की अंतरात्मा को एनआरसी और सीएए के मुद्दे पर जगाने की कोशिश भी की। तेजस्वी यादव ने इसके लिए सीएए के मुद्दे पर जेडीयू के अंदर बंटी हुई राय को आधार बनाया।
दरअसल सीएएए के मुद्दे पर जेडीयू में अंदरूनी टकराव पर तेजस्वी यादव ने यह कहते हुए चुटकी ली कि नीतीश कुमार पवन वर्मा की बात मानेंगे या ललन सिंह की। नीतीश कुमार से कहा कि सीएए के मुद्दे पर आपने जो भी किया हो लेकिन बिहार में विधानसभा की विशेष बैठक बुलाकर एक प्रस्ताव पारित करें। तेजस्वी ने बिहार में हर हाल में सीएए और एनआरसी लागू नहीं होने देने की अपील भी मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से की।
आपको बता दें कि सीएए को जेडीयू की तरफ से समर्थन दिए जाने पर जेडीयू नेता प्रशांत किशोर और पवन वर्मा ने नाराजगी जाहिर की थी लेकिन लोकसभा में सांसद ललन सिंह ने पार्टी लाइन के मुताबिक इसका समर्थन किया था। तेजस्वी ने इसी पर चुटकी ली।