ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar politics : बिहार की सियासत में नया अध्याय : निशांत ने संभाली JDU की कमान ! संजय झा के घर विधायकों के साथ हाईलेवल मीटिंग, बनी यह ख़ास रणनीति HRMS Portal Railway: महिला कर्मचारियों की सुरक्षा के लिए रेलवे का बड़ा कदम, अब इस तरह से कर सकेंगी शिकायत Bihar News : एक ही परिवार से उठी दो अर्थी, मामा-भांजे की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत IAS SUCCESS STORY : छोटे से गांव का बड़ा कमाल : कोचिंग नहीं की… फिर भी UPSC में टॉप! पटना के इशित्व ने कर दिखाया कमाल; सक्सेस स्टोरी हो रही वायरल Bihar Ration Card eKYC : बिहार में राशन कार्डधारियों को इस डेट तक हर हाल में करना होगा यह काम, डेढ़ करोड़ लाभुकों का कट सकता है नाम BJP सांसदों को जारी हुआ व्हिप: 9 और 10 मार्च को सदन में हर हाल में उपस्थित रहना होगा, जानें वजह LPG Price Hike : घरेलू रसोई गैस सिलेंडर महंगा, 14.2 किलो LPG के दाम में 60 रुपये की बढ़ोतरी, आज से लागू नया रेट बिहार का अगला सीएम कौन होगा, इस पर बेकार की माथापच्ची हो रही है: नीतीश खुद तय कर चुके हैं उत्तराधिकारी का नाम, इस नेता की होगी ताजपोशी Bihar Teacher News: बिहार के 31 शिक्षकों के खिलाफ केस दर्ज, निगरानी अन्वेषण ब्यूरो का बड़ा एक्शन Bihar Teacher News: बिहार के 31 शिक्षकों के खिलाफ केस दर्ज, निगरानी अन्वेषण ब्यूरो का बड़ा एक्शन

JDU ने बताई लालू परिवार की अंतहीन कहानी, नए पोस्टर में तेजस्वी पर निशाना

09-Feb-2020 07:14 AM

PATNA : बिहार में आरजेडी जेडीयू के बीच चल रहा पोस्टर वार एक कदम और आगे बढ़ गया है। जेडीयू ने अब नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव को निशाने पर लेते हुए लालू परिवार के अंदर भ्रष्टाचार की अंतहीन कहानी वाली पोस्टर जारी की है। जेडीयू की तरफ से राजधानी पटना में यह पोस्टर लगाए गए हैं। जिसमें तेजस्वी यादव को सिंहासन पर बैठा दिखाया गया है। तेजस्वी के पीछे लालू यादव को खड़ा दिखाया गया है।




जेडीयू ने अपने इस नए पोस्टर में लालू परिवार के लिए घपला, घोटाला और इरादा शब्दों का इस्तेमाल करते हुए हमला बोला है। जेडीयू की तरफ से स्लोगन दिया गया है "भ्रष्टाचार के जन्मदाता, घोटालों की निशानी, संपत्ति बटोरने की अंतिम कहानी". नए पोस्टर से जेडीयू ने लालू परिवार से पूछा है कि बिल्लियां कब से दूध की पहरेदारी करने लगी हैं? 

तेजस्वी यादव को लेकर जेडीयू ने नए पोस्टर में जो सवाल उठाए हैं उनमें खोखा कंपनियों के जरिए अकूत बेनामी संपत्ति,  दान के मुखोटे से जमीन और मकान हथियाने की गोरखधंधे, 141 भूखंड 30 फ्लैट और 5 मकान अर्जित करने की बात कही गई है। जेडीयू ने आरोप लगाया है कि तेजस्वी यादव ने तीन पीढ़ियों के लिए संपत्ति का इंतजाम कर रखा है। संपत्ति बटोरने की लीला निराली है क्योंकि लालू परिवार तो मुझे जमीन दो मैं तुम्हारा काम करूंगा की नीति पर चलता है। जेडीयू ने लालू परिवार के रंग चोखा करने वाले इस नायाब नुस्खे को लेकर जोरदार हमला बोला है।