IPS Transfer : लखीसराय में विधानसभा चुनाव के बाद दो SP बदल दिए गए, जानिए अब किन्हें मिली पोस्टिंग बिहार बोर्ड रिजल्ट जानने का आसान तरीका: मोबाइल से मिनटों में देखें बिना इंटरनेट के परिणाम Bihar News: खनन विभाग के दो इंस्पेक्टरों की संपत्ति होगी जांच..कमाई पर निगरानी की नजर ! शिकायत के बाद विजिलेंस ने मांगी जानकारी मामूली विवाद ने लिया हिंसक रूप: बिहार में 15 दिन के मासूम की तकिये से मुंह दबाकर हत्या, इलाके में हड़कंप Bihar News : बिहार में 4 आईपीएस अधिकारियों का तबादला, दो DSP भी बदले गए; देखें पूरी लिस्ट अब इंतजार हुआ खत्म! बिहार के किसानों को बिना झंझट सिर्फ 15 मिनट में मिलेगा लाखों रुपये, जानें आसान तरीका Bihar Politics : चाह कर भी बागी विधायक को खुद से दूर नहीं कर सकते तेजस्वी ! JDU नेता का चैलेंज, बोले - हिम्मत हैं तो करें RJD से निष्काषित Patna LPG News : पटना में गैस पर सख्ती का बड़ा असर! अब इन लोगों को नहीं मिलेगा LPG सिलेंडर; गैस एजेंसियों से कम हुई भीड़ EV बनी मौत की सौदागर: अचानक घर में लगी आग, फिर फटने लगे LPG सिलेंडर, 7 लोग जिंदा जले Airline Rules : अब फ्लाइट में पसंदीदा सीट चुनने के लिए नहीं देना होगा पैसा! सरकार का बड़ा फैसला, यात्रियों को मिली राहत
16-Jan-2020 07:20 AM
By Ganesh Samrat
KISHANGANJ : सीएए और एनआरसी के खिलाफ नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव आज से हुंकार भरेंगे। तेजस्वी आज किशनगंज में प्रतिरोध सभा को संबोधित करेंगे। इसके लिए तैयारियां पूरी की जा चुकी हैं। तेजस्वी यादव ने सीमांचल से अपने अभियान की शुरुआत की है। आज पहले दिन किशनगंज में जनसभा को संबोधित करने के बाद तेजस्वी 17 जनवरी को अररिया और 18 को कटिहार जाएंगे।
सीमांचल में अपने अभियान की शुरुआत के पहले तेजस्वी यादव ने सहयोगी दल कांग्रेस को ही झटका दे दिया है। किशनगंज से कांग्रेस के पूर्व सांसद रहे मौलाना असरारुल हक कासमी के पुत्र सऊद आलम नदवी को तेजस्वी ने अपनी पार्टी की सदस्यता दे दी है। नदवी ऑल इंडिया तालिमी व मिल्ली फाउंडेशन के अध्यक्ष भी हैं। उनका आरजेडी में जाना कांग्रेस के लिए सीमांचल में बड़ा झटका माना जा रहा है। कासमी के निधन के बाद उनकी जगह कांग्रेस ने उपचुनाव में डॉ जावेद को उम्मीदवार बनाया था जो फिलहाल किशनगंज के सांसद हैं। कासमी के पुत्र नदवी कांग्रेस के इस फैसले से नाराज थे लिहाजा अब उन्होंने आरजेडी का दामन थाम लिया है।
तेजस्वी यादव के सामने असल चुनौती सीमांचल के इलाके में अपने वोट बैंक को जोड़े रखने की है। पिछले चुनाव में किशनगंज विधानसभा सीट पर ओवैसी के उम्मीदवार की जीत के बाद तेजस्वी के कान खड़े हैं। अगर तेजस्वी को विधानसभा चुनावों में जीत हासिल करनी है तो उन्हें मालूम है कि पुराने एमवाई समीकरण को बनाए रखना होगा।