ब्रेकिंग न्यूज़

पटना में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ फिर गरजेगा जिला प्रशासन का बुलडोजर, इस दिन से शुरू होगा विशेष अभियान पटना में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ फिर गरजेगा जिला प्रशासन का बुलडोजर, इस दिन से शुरू होगा विशेष अभियान ‘गुंडों के दम पर चल रही TMC’, गिरिराज सिंह का ममता बनर्जी पर बड़ा हमला हर्ष फायरिंग केस में बुरे फंसे जीतनराम मांझी के करीबी, HAM प्रवक्ता दानिश रिजवान के खिलाफ केस दर्ज हर्ष फायरिंग केस में बुरे फंसे जीतनराम मांझी के करीबी, HAM प्रवक्ता दानिश रिजवान के खिलाफ केस दर्ज अब पहले से भी अधिक महंगी और लग्जरी गाड़ियों से घूमेंगे बिहार के मंत्री और अधिकारी, सरकार ने जारी किया आदेश अब पहले से भी अधिक महंगी और लग्जरी गाड़ियों से घूमेंगे बिहार के मंत्री और अधिकारी, सरकार ने जारी किया आदेश ‘देश में दो ही खलनायक- पहला मुसलमान और दूसरा सवर्ण’, बृजभूषण शरण सिंह के बयान से गरमाई सियासत ‘देश में दो ही खलनायक- पहला मुसलमान और दूसरा सवर्ण’, बृजभूषण शरण सिंह के बयान से गरमाई सियासत चोरनिया कांड में बड़ा एक्शन: SHO समेत पूरी टीम सस्पेंड, लापरवाही बरतने पर SSP ने की कार्रवाई

Home / news / तेजस्वी को मिला VIP का साथ, बोले JDU सांसद ... मुकेश सहनी के...

तेजस्वी को मिला VIP का साथ, बोले JDU सांसद ... मुकेश सहनी के आने जाने से नहीं पड़ता कोई फर्क, नहीं होगा कोई नुकसान

06-Apr-2024 10:57 AM

By First Bihar

PATNA : लोकसभा चुनाव में पहले चरण की वोटिंग से पूर्व बिहार में बड़ा राजनीतिक फेरबदल देखने को मिल रहा है। यहां  मुकेश सहनी और राजद के बीच गठबंधन हो गया है। जबकि, 2020 में विधानसभा के दौरान तेजस्वी यादव के साथ हुई प्रेस कॉन्फ्रेंस में मुकेश सहनी ने पीठ में छुरा घोंपने का आरोप लगाते हुए अलग हो गए थे और एनडीए के साथ आ गए थे। ऐसे में अब उनके वापस से महागठबंधन में शामिल होने के सवाल पर जदयू के तरफ से पहली प्रतिक्रिया दी गई है। उन्होंने कहा है कि - उनके आने - जाने से कोई फर्क नहीं पड़ता है, हमें कोई नुकसान नहीं होने वाला है। 


दरअसल, जदयू के राज्यसभा सांसद संजय झा से जब यह सवाल किया गया कि मुकेश सहनी वापस से तेजस्वी के साथ हो गए हैं तो एनडीए के वोट में फर्क आएगा ? जिसके बाद इस सवाल का जवाब देते हुए उन्होंने कहा कि - सहनी जी के आने और जाने से कोई फर्क नहीं पड़ता है। हमने सभी सीटों पर अपने कैंडिडेट के नाम का एलान कर दिया है। देश के अंदर जो माहौल है उससे साफ़ है कि देश की जनता यह जानती है किसको पीएम बनाना है और किसे अपना वोट देना है। 


इसके अलावा उन्होंने कहा कि - देश के अंदर कहीं कोई कोई चुनावी लड़ाई है की नहीं, हर जगह मोदी जी का लहर है। बिहार में भी लोग नीतीश के काम और मोदी जी के भरोसे को वोट देंगे। दोनों नेता ने एक साथ कई चुनावी रैलियां करेंगे, एक जमुई में कर चुके हैं। इसके साथ ही नीतीश कुमार भी रोड शौ करेंगे। उसके बाद खुद मालूम चल जाएगा की बिहार की जनता क्या चाहती है। 


उधर, लालू के दोनों बेटी के चुनाव लड़ने के सवाल पर संजय झा ने कहा कि - नीतीश ने अपने परिवार के किसी लोगों को कभी भी राजनीति में आने की सलाह नहीं दी है और उनके परिवार से कोई आए भी नहीं है। उन्होंने अपना पूरा फोकस बिहार के विकास पर रखा है चाहे वो केंद्र में मंत्री रहे हों या बिहार में मुख्यमंत्री।