ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar Politics : JDU ज्वाइन करते ही निशांत ने क्लियर किया आगे का विजन,कहा - जनता के ह्रदय में घर बनाने का कर्रूँगा काम, पापा ने 20 साल तक बहुत कुछ किया Bihar Crime News: मछली मारने से मना करने पर मुखिया को कीचड़ में पटक कर पीटा, मारपीट का वीडियो वायरल Bihar Crime News: मछली मारने से मना करने पर मुखिया को कीचड़ में पटक कर पीटा, मारपीट का वीडियो वायरल Bihar News: गूंगी महिला से छेड़खानी के आरोप में युवक का सिर मुंडवाया, कालिख पोतकर पूरे गांव में घुमाया बिहार होमगार्ड की महिला जवानों की दबंगई: बस का किराया मांगने पर दिखाया वर्दी का रौब, बीच सड़क पर हाई वोल्टेज ड्रामा Bihar Road Accident : पटना में तेज रफ़्तार का कहर ! बालू लदे ट्रैक्टर से टकराई बाइक, इलाके में मची अफरातफरी Bihar politics news : नीतीश कुमार के बेटे निशांत ने थामा JDU का दामन, शुभ मुहूर्त का होता रहा इंतजार; सभी नेता घड़ी से लेकर मोबाइल देखते रहे बिहार के इस रूट पर तीन दिन तक प्रभावित रहेगा रेल परिचालन, लेट चलेंगी कई ट्रेनें; कुछ रहेंगी रद्द बिहार के इस रूट पर तीन दिन तक प्रभावित रहेगा रेल परिचालन, लेट चलेंगी कई ट्रेनें; कुछ रहेंगी रद्द फाइनल से पहले सोशल मीडिया पर छाया शूर्या का टीम: इंडियन टीम को मिल रही ढेरों शुभकामनाएँ, क्या ट्रॉफी होगी डिफेंड?

तेजस्वी की यात्रा से पहले RJD सुप्रीमों लालू यादव ने बुलाई बड़ी बैठक, सभी MP-MLA और MLC रहेंगे मौजूद

04-Sep-2024 10:16 AM

By First Bihar

PATNA : राजद अध्यक्ष लालू यादव ने आज पार्टी नेताओं की बैठक बुलाई है। यह बैठक पटना स्थित प्रदेश कार्यालय में यह बैठक होगी। तेजस्वी यादव की आभार यात्रा से पहले होने वाली आज की इस मीटिंग में तमाम सांसद-विधायक और विधान पार्षद में मौजूद रहेंगे। इसको लेकर सभी नेताओं को निमंत्रण भेज दिया गया है। इसके बाद अब सभी लोग बैठक में मौजूद रहेंगे। 


मिली जानकारी के अनुसार, आज 11 बजे से पटना स्थित राष्ट्रीय जनता दल के प्रदेश कार्यालय में सभी विधायक, सांसद और विधान पार्षदों की बैठक होगी। इस बैठक में राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव, नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव, प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह और राष्ट्रीय महासचिव अब्दुल बारी सिद्दीकी सहित सभी सांसद, विधायक और विधान पार्षद शामिल होंगे। इसके अलावे पार्टी के संगठन के सभी बड़े पदाधिकारी को आज की बैठक में बुलाया गया है। 


वहीं, तेजस्वी यादव की आभार यात्रा से ठीक पहले सभी सांसदों, विधायकों और विधान पार्षदों के साथ ही पार्टी के वरिष्ठ नेताओं की आज की बैठक बहुत ही महत्वपूर्ण है। ऐसे में आज आयोजित होने वाली बैठक में अगले वर्ष होने वाले विधानसभा चुनाव के एजेंडे के साथ ही रोजगार, जातीय जनगणना, समेत अन्य तमाम मसलों पर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव अपने सांसदों विधायकों और पार्षदों के साथ विस्तृत बातचीत करेंगे। 


उधर, चर्चा यह भी है कि जाति आधारित गणना पूरे देश में करवाने को लेकर आज पार्टी की बैठक में चर्चा होगी, क्योंकि लगातार लालू यादव और तेजस्वी यादव इस मामले को लेकर केंद्र सरकार पर दबाव बना रहे हैं। दो दिन पहले पूरे बिहार में आरजेडी कार्यकर्ता इसको लेकर धरना पर बैठे थे। पटना में तेजस्वी यादव भी धरने पर बैठे थे।