बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तार बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तार गोपालगंज पुलिस ने पशु तस्कर गिरोह का किया भंडाफोड़, सात गिरफ्तार Bihar Board Matric Result 2026: आंगनबाड़ी सेविका और किसान का बेटा बना स्टेट टॉपर, मैट्रिक परीक्षा में 8वां रैंक किया हासिल पनोरमा स्टार 2026 : बॉलीवुड एक्टर चंकी पांडेय ने बांधा समा, कलाकारों के साथ झूमा छातापुर पनोरमा स्टार 2026 : बॉलीवुड एक्टर चंकी पांडेय ने बांधा समा, कलाकारों के साथ झूमा छातापुर अरवल की बेटियों ने रचा इतिहास, सुप्रिया आठवें और नंदनी दसवें रैंक लाकर बनीं मैट्रिक टॉपर बिहार से आई हैरान करने वाली तस्वीर: गैस के लिए रातभर सड़कों पर सोने को मजबूर लोग, फिर भी नहीं मिल रहा LPG सिलेंडर बिहार से आई हैरान करने वाली तस्वीर: गैस के लिए रातभर सड़कों पर सोने को मजबूर लोग, फिर भी नहीं मिल रहा LPG सिलेंडर बिहार में मेले के मंच पर भारी हंगामा, पूर्व मंत्री के सामने आर्केस्ट्रा डांसर्स के बीच जमकर मारपीट; वीडियो हुआ वायरल
31-Jul-2023 09:07 AM
By First Bihar
PATNA : बिहार में नीतीश कुमार और तेजस्वी यादव की सरकार भी अब यूपी के योगी मॉडल के तर्ज पर बुलडोजर चलाएगी। नीतीश - तेजस्वी की सरकार राज्य में सरकारी अस्पतालों में हुए अतिक्रमण पर बुलडोजर चलाएगा। इसको लेकर जिला प्रशासन से समन्वय कायम कर स्वास्थ्य विभाग अस्पतालों के अतिक्रमण को खाली कराएगा। इस अभियान की शुरुआत जल्द ही शुरू कर दी जाएगी।
दरअसल, राज्य के अनुमंडल अस्पताल, रेफरल अस्पताल व प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों में अतिक्रमणकारियों का लगातार कब्जा देखने को मिल रहा है। कई स्थानों पर अस्पताल की जमीन पर ही मकान दुकान बने हुए हैं। इतना ही नहीं आ स्थाई बाजार भी अस्पताल परिसर में सजे रहते हैं इससे मरीजों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है और इलाज के दौरान डॉक्टर को भी शांतिपूर्ण वातावरण नहीं मिल पाता है। ऐसे में अब सरकार ने यह तय किया है।
स्वास्थ्य विभाग ने तय किया है कि राज्य भर के सरकारी अस्पतालों में अतिक्रमण हटाने के लिए बुलडोजर चलाया जाए। इसके लिए विभाग ने सभी सिविल सर्जन, मेडिकल कॉलेज अधीक्षक, प्राचार्य व अस्पतालों के प्रभारी को इस बाबत आवश्यक निर्देश दे दिया है। पिछले दिनों हुई समीक्षा बैठक के बाद जिलों को इसकी सूचना दे दी गई है। उन्हें कहा गया है कि वे अतिक्रमण हटाने के लिए जिला प्रशासन का सहयोग लें।
इधर, इस मामले में स्वास्थ्य विभाग अपर मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत ने बताया कि अस्पतालों को अतिक्रमणमुक्त करने का अभियान शुरू होगा। सरकार की कोशिश है कि अस्पतालों में इलाज कराने वालों को शांतिपूर्ण व सुरक्षित माहौल में उपचार कराने की सुविधा मिले। अस्पताल परिसर में असामाजकि तत्वों का जमावड़ा न हो और वहां केवल स्वास्थ्य व्यवस्था का ही कार्य हो।