2 साल से लापता नाबालिग बच्ची को रेल पुलिस ने परिवार से मिलाया, परिजनों में खुशी की लहर Holi Special Train: घर जाना हुआ और आसान, रेलवे चलाने जा रहा और 9 जोड़ी होली स्पेशल ट्रेनें; देखिए.. पूरी लिस्ट Holi Special Train: घर जाना हुआ और आसान, रेलवे चलाने जा रहा और 9 जोड़ी होली स्पेशल ट्रेनें; देखिए.. पूरी लिस्ट महिलाओं को 10 हजार देने पर कांग्रेस ने नीतीश सरकार को घेरा, कहा..सरकार को पैसे देकर वोट लेने का लगा चस्का BIHAR NEWS: गर्लफ्रेंड से मिलने पहुंचा था प्रेमी, ग्रामीणों ने पकड़कर करा दी शादी, 12 दिनों के भीतर चौथा मामला गयाजी जंक्शन पर बड़ा हादसा: महाबोधि एक्सप्रेस में चढ़ने के दौरान दो यात्रियों की मौत, सीट लूटने के चक्कर में गई जान गयाजी जंक्शन पर बड़ा हादसा: महाबोधि एक्सप्रेस में चढ़ने के दौरान दो यात्रियों की मौत, सीट लूटने के चक्कर में गई जान एक दूल्हा ऐसा भी: दहेज में मिले 21 लाख रुपये लौटाए, कहा..विवाह कोई सौदा नहीं बिहार में बेखौफ हुए अपराधी: नकाबपोश बदमाशों ने घर में की जमकर लूटपाट, बमबाजी से दहला इलाका Vaibhav Suryavanshi: वैभव सूर्यवंशी इस साल नहीं देंगे मैट्रिक की परीक्षा, सामने आई यह बड़ी वजह
08-Jul-2021 03:27 PM
PATNA : बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे और सूबे के पूर्व स्वास्थ्य मंत्री तेजप्रताप यादव एक बार फिर से चर्चा में हैं. हमेशा सुर्खियोंं में छाए रहने वाले तेजप्रताप ने एक नया बिजनेस शुरू किया है. तेजप्रताप लालू-राबड़ी ब्रांड की अगरबत्ती बेच रहे हैं. पटना और दानापुर के लालू खटाल में इस अगरबत्ती को तैयार किया जा रहा है.
तेजप्रताप यादव ने इसबार जो किया है, उसकी काफी तारीफ हो रही है. दरअसल राजद विधायक तेजप्रताप यादव फूलों से अगरबत्ती बना रहे हैं. 'लालू-राबड़ी' ब्रांड की ये अगरबत्ती मंदिरों पर चढ़े फूलों से तैयार की जा रही है. मंदिरों में चढ़ाए गए फूलों को एकत्र कर उनसे अगरबत्ती बनाई जाती है. इसकी लकड़ी बांस की नहीं बल्कि नारियल के पत्ते की होती हैं। कहा जाता है कि इन अगरबत्तियों में किसी रसायन का इस्तेमाल नहीं किया जाता है.

आपको बता दें कि इस अगरबत्ती का नाम एलआर रखा गया है. इसका मतलब 'लांगेस्ट एंंड रिचर' बताया जा रहा है लेकिन लोग इसे 'लालू-राबड़ी' अगरबत्ती बता रहे हैं. खास बात यह कि शो रूम किसी बड़े बिल्डिंग में नहीं, बल्कि पटना और दानापुर के लालू खटाल में बनाया गया है. लालू खटाल में पूर्व सीएम लालू प्रसाद की गायें और भैंस रखी जाती हैं. अगरबत्ती का निर्माण इसी खटाल में ही होता है. इसके बाद उन्हें शो रूम में रखा जाता है. तेजप्रताप भी कभी-कभार यहां आते हैं. लेकिन यहां की स्थिति निगरानी वे मोबाइल से करते रहते हैं.