ब्रेकिंग न्यूज़

BIHAR NEWS : अब मेयर नहीं, पार्षद तय करेंगे सशक्त स्थायी समिति! नामांकन, वोटिंग, रिजल्ट एक ही दिन; बिहार में बदली चुनाव की पूरी व्यवस्था Aadhaar Card : आधार में जन्मतिथि सुधार पर हाईकोर्ट सख्त, बोला—वैध दस्तावेज हों तो तुरंत करें बदलाव, बड़े अधिकारी को किया तलब Bihar News : बिहार सिपाही भर्ती पेपर लीक कांड: पूर्व DGP सिंघल से जुड़ा कनेक्शन, EOU ने मांगा जवाब—जांच में चौंकाने वाले खुलासे! Bihar Mahila Rojgar Yojana : महिला रोजगार योजना की दूसरी किस्त का ऐलान! 2 लाख जीविका दीदियों के खाते में इस दिन आएंगे 20-20 हजार रुपये अतिक्रमण हटाने गई जिला प्रशासन की टीम पर हमला, पथराव में नगर परिषद के इंस्पेक्टर घायल अतिक्रमण हटाने गई जिला प्रशासन की टीम पर हमला, पथराव में नगर परिषद के इंस्पेक्टर घायल मोकामा में अनंत सिंह का अंतरराष्ट्रीय महादंगल, देश-विदेश के 101 पहलवानों ने दिखाई ताकत; किसने मारी बाजी? मोकामा में अनंत सिंह का अंतरराष्ट्रीय महादंगल, देश-विदेश के 101 पहलवानों ने दिखाई ताकत; किसने मारी बाजी? मोकामा गंगा रेल पुल को लेकर आया बड़ा अपडेट, इस महीने से शुरू हो जाएगा परिचालन मोकामा गंगा रेल पुल को लेकर आया बड़ा अपडेट, इस महीने से शुरू हो जाएगा परिचालन

Home / news / तेजप्रताप यादव बोले-जगदा बाबू मेरे चेंबर में मिलने आ जाते तो कोई दिक्कत...

तेजप्रताप यादव बोले-जगदा बाबू मेरे चेंबर में मिलने आ जाते तो कोई दिक्कत था? भतीजे से मुलाकात हो जाती

28-Aug-2021 08:49 PM

PATNA: चार दिन पहले तक जगदानंद सिंह हिटलर थे औऱ उनसे तेजप्रताप यादव को जान का खतरा था। ये हम नहीं कह रहे हैं बल्कि तेजप्रताप यादव कह चुके हैं। लेकिन आज वे फिर से अंकल हो गये। तेजप्रताप यादव ने खुद जगदानंद सिंह का भतीजा करार दिया।


राजद ऑफिस में ड्रामे के बाद बोले तेजप्रताप

दरअसल आज दिन में राजद ऑफिस में ड्रामा हुआ था। तेजप्रताप यादव पार्टी ऑफिस पहुंच गये थे। उसी समय जगदानंद सिंह भी अपने चेंबर में बैठे थे। तेजप्रताप और जगदानंद सिंह के बीच का विवाद जगजाहिर है। खबर ये आयी कि तेजप्रताप यादव ने जगदानंद सिंह को मैसेज भिजवाया कि वे आकर उनसे मिलें। लेकिन गुस्से में लाल हुए जगदानंद सिंह पार्टी ऑफिस से निकल कर घर चले गये। थोड़ी देर बाद तेजप्रताप यादव भी पार्टी ऑफिस से रवाना हो गये।


उसके बाद मीडिया से बात करते हुए तेजप्रताप यादव ने कहा कि जगदा बाबू अगर दो मिनट के लिए मेरे चेंबर में आ जाते तो दिक्कत था। भतीजे से मुलाकात औऱ बात हो जाती। यानि चार दिन पहले के हिटलर जगदानंद सिंह आज तेजप्रताप के चाचा हो गये। तेजप्रताप ने जगदानंद सिंह के बारे में मीडिया के सामने और कुछ नहीं कहा।


आकाश यादव को बेईज्जत कर पार्टी से निकाला गया

हालांकि तेजप्रताप यादव ने अपने करीबी आकाश यादव को लेकर जमकर भड़ास निकाली. गौरतलब है कि तेजप्रताप यादव ने आकाश को छात्र राजद का अध्यक्ष बना रखा था लेकिन जगदानंद सिंह ने उन्हें स्वयंभू अध्यक्ष करार दिया. जगदानंद ने कहा कि उन्होंने तो आकाश यादव का मनोनयन ही नहीं किया था. इसके बाद गगन कुमार को छात्र राजद का अध्यक्ष नियुक्त कर दिया गया. आकाश यादव ने शुक्रवार को लोजपा (पारस गुट) का दामन थाम लिया है. 


तेजप्रताप यादव ने कहा कि आकाश यादव को बेईज्जत करके पार्टी छोडने पर मजबूर किया गया. तेजप्रताप ने कहा कि क्या कोई बेईज्जती सह के पार्टी में रहेगा पार्टी?  जो काम करेगा उसे बेइज्जत किया जायेगा. उसको प्रताडित किया जायेगा, सोशल मीडिया में लंद-फंद लिखा जायेगा. ऐसे में कौन रहेगा पार्टी में. तेजप्रताप ने मीडियाकर्मियों से ही पूछा कि क्या आप बेईज्जती सहकर कहीं रहियेगा. 


कार्यकर्ताओं के सम्मान की लडाई लड़ेंगे

तेजप्रताप यादव ने कहा कि वे कार्यकर्ताओं के सम्मान की लड़ाई लड रहे हैं और आगे भी लड़ते रहेंगे. उनका काम रूकने वाला नहीं है.