ब्रेकिंग न्यूज़

पटना की निशिका श्री बनीं बिहार बोर्ड कॉमर्स की तीसरी टॉपर, सुकृष्णा कॉमर्स अकेडमी ने किया सम्मानित अरवल को नीतीश ने दिया बड़ा तोहफा: 150 करोड़ रुपये से अधिक की योजनाओं का किया उद्घाटन-शिलान्यास जेल से छूटने के बाद बोले अनंत सिंह, 4 किलोमीटर दूर खड़े थे फिर भी मुझे फंसाया गया अब फेक खबरों का खेल खत्म! गूगल का यह जबरदस्त टूल बताएगा सच और झूठ की पूरी कहानी, जानिए नया अपडेट बंद कमरे में चल रहा था गंदा काम: नशे की हालत में चौकीदार और मालिक समेत तीन युवतियां गिरफ्तार Bihar News: पेपर लीक कांड के मास्टरमाइंड संजीव मुखिया का दाहिना हाथ 'मुखिया' गिरफ्तार, दर्जनों खेल में था शामिल, EOU ने पटना से किया अरेस्ट... पिता की सिलाई मशीन से बुना सपना, बेटी शाजिया ने किया साकार: आर्ट्स में बिहार की तीसरी टॉपर बनकर रचा इतिहास पति-पत्नी और वो का मामला: मास्टर के प्यार में पागल बीवी ने पति का घोंट डाला गला, इलाके में मचा हड़कंप बगहा की नासरीन प्रवीण बनीं बिहार आर्ट्स की थर्ड टॉपर, उत्तर बिहार में रहीं अव्वल Bihar Topper Success Story: नाना के निधन से टूटा मन, फिर भी नहीं हारी हिम्मत, गया की निशु बनी बिहार टॉपर

Home / news / तेजप्रताप ने नीतीश कुमार को दिया ऑफर, कहा.. रोजगार की बात करें तो...

तेजप्रताप ने नीतीश कुमार को दिया ऑफर, कहा.. रोजगार की बात करें तो हाथ मिला सकते हैं

29-Jan-2022 04:36 PM

PATNA : बिहार में खेला होने की बात करने वाले राजद नेता तेजप्रताप यादव ने एक बार फिर सत्ता बदलने के संकेत दिए हैं. पटना में छात्र जनशक्ति परिषद् के कार्यकर्ता  सम्मलेन में पहुंचे तेजप्रताप यादव ने नीतीश कुमार को महागठबंधन में शामिल होने का ऑफर दे दिया है. इससे पहले लगातार नीतीश कुमार पर गर्म तेवर दिखाने वाले तेजप्रताप नीतीश कुमार के प्रति सॉफ्ट दिखे. उन्होंने कहा कि अगर नीतीश कुमार युवाओं के रोजगार की बात करें तो हम उनसे हाथ मिलाने को तैयार हैं.


तेजप्रताप यादव ने कहा कि हमारे दरवाजे सबके लिए खुले हैं. नीतीश कुमार अगर साथ आना चाहें तो आ सकते हैं. मुख्यमंत्री कौन होगा ? इस सवाल पर राजद नेता ने कहा कि सीएम चुनने की बात तो बाद में होगी. पहले ऐसा माहौल तो बने. तेजप्रताप ने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि बिहार में डबल इंजन की सरकार है लेकिन जदयू पर बीजेपी हावी है. बीजेपी के लोग नीतीश कुमार को झकझोर कर रख दिए हैं.


कहीं न कहीं नीतीश कुमार दबे हुए महसूस करते हैं. हम खुलकर उनसे नहीं कह सकते कि हमारे साथ आ जाइये. यह फैसला हमारे अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव करेंगे. लेकिन मेरी राय है कि उन्हें हमारे साथ आ जाना चाहिए. बीजेपी के साथ वह दबा हुआ महसूस करते हैं.


इसके बाद राजद नेता ने वीआईपी प्रमुख मुकेश सहनी को भी महागठबंधन में आने का ऑफर दिया. उन्होंने कहा कि हमारे दरवाजे हमेशा के लिए खुले हैं. एनडीए में सिर्फ मुकेश सहनी और जीतनराम मांझी की ही नहीं बल्कि नीतीश कुमार भी अनदेखी हो रही है. अब उन्हें इस मसले पर गंभीरता से विचार करना चाहिए. 


बीते दिनों छात्रों पर किए गए लाठीचार्ज को लेकर तेजप्रताप यादव ने सरकार को घेरा. उन्होंने कहा कि यहां रोजगार मांगने पर युवाओं पर लाठियां बरसाई जाती हैं. छात्रहित के लिए उनका संगठन छात्र जनशक्ति परिषद हमेशा आगे रहा है और रहेगा. तेजप्रताप यादव ने कहा कि भाजपा पहले युवाओं को 20 लाख रोजगार देने की बात करती है, उसके बाद उन्हें पिटवाती है. यूपी से लेकर बिहार तक भाजपा छात्रों और बेरोजगारों को पीट रही है.