Patna LPG News : पटना में गैस पर सख्ती का बड़ा असर! अब इन लोगों को नहीं मिलेगा LPG सिलेंडर; गैस एजेंसियों से कम हुई भीड़ EV बनी मौत की सौदागर: अचानक घर में लगी आग, फिर फटने लगे LPG सिलेंडर, 7 लोग जिंदा जले Airline Rules : अब फ्लाइट में पसंदीदा सीट चुनने के लिए नहीं देना होगा पैसा! सरकार का बड़ा फैसला, यात्रियों को मिली राहत BIHAR NEWS : 'तेजस्वी ने जानबूझकर भूमिहार को बलि का बकरा बना दिया ...', बोले BJP विधायक - हार तय थी तो परिवार से नहीं उतारा कैंडिडेट Road Project : पटना में ट्रैफिक से राहत! इस इलाके में बनेगी फोरलेन सड़क, 5 लाख लोगों को बड़ा फायदा BIHAR News : एलपीजी पर सख्ती: बिना e-KYC नहीं मिलेगा गैस सिलिंडर, कालाबाजारी पर सरकार का बड़ा एक्शन Bihar News : नीतीश कुमार फिर बनेंगे जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष! 19 मार्च को भरेंगे नामांकन, पार्टी में एकजुटता का बड़ा संदेश Bihar Teacher News : बिहार में शिक्षकों के लिए खुशखबरी; मॉडल स्कूलों के लिए ट्रांसफर शुरू; शिक्षा व्यवस्था में बड़ा बदलाव Bihar News : बिजली बिल पर बड़ा फैसला आज! इस दिन से बदलेंगी दरें, 125 यूनिट फ्री रहेगा या बढ़ेगा झटका? Bihar crime news : पटना में बालू माफियाओं का आतंक: पुलिस पर हमला, जवाब में चली गोली;4 ट्रैक्टर जब्त
21-Jan-2020 07:37 PM
PATNA : इस साल बिहार विधानसभा का चुनाव होने वाला है. सभी पार्टियां चुनाव की तैयारियों में लगी हुई हैं. राजद नेता और लालू प्रसाद के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव ने यह माना कि राजद सुप्रीमो के सपने को उनके छोटे भाई तेजस्वी यादव ही पूरा कर सकते हैं. सीएम नीतीश को चुनौती देने के लिए तेजप्रताप इसबार के विधानसभा चुनाव में तेजस्वी के चेहरे पर उतरना चाहते हैं.
तेजप्रताप यादव ने ट्वीट कर लोगों से अपने छोटे भाई तेजस्वी को सीएम बनाने की अपील की है. पूर्व स्वास्थ्य मंत्री ने अपने ट्वीट में राजद पार्टी को अपना ताकत बताया है. उन्होंने लिखा कि आरजेडी उनकी पहचान है. इतना ही नहीं अपने पिता को तेजप्रताप ने भगवान बताया. तेजप्रताप ने अपने ट्वीट में लिखा कि जन -जन के नायक मेरे पिता, मेरे भगवान हैं.
राजद मेरी ताकत है, राजद से ही मेरी पहचान।
— Tej Pratap Yadav (@TejYadav14) January 21, 2020
जन - जन के नायक, मेरे पिता हैं मेरे भगवान।
लालूजी के सपनों का बिहार बनाने के लिए आइये एकजुट होकर तेजस्वी को मुख्यमंत्री बनाएँ। pic.twitter.com/UOWHQ1WtGX
विधानसभा चुनाव में तेजस्वी के नेतृत्व में महागठबंधन चुनाव लड़ेगी. तेज प्रताप ने इसका एलान कर दिया है. उन्होंने कहा कि लालू यादव के सपनों का बिहार तेजस्वी ही बना सकते हैं. उन्होंने लोगों से एकजुट होकर तेजस्वी को मुख्यमंत्री बनाने की अपील की. इससे पहले मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के मानव श्रृंखला को लेकर भी तेजप्रताप ने लगातार ट्वीट किये थे. उन्होंने ट्वीट कर सीएम के ऊपर हमला बोलते हुए कहा कि मुख्यमंत्री ने बिहार को गर्त में गिराया है.
पाखंड की परिभाषा भी हार मान ले बिहार के मुख्यमंत्री जी से। ना तो कोई नीति ना ही सिद्धांत, सच्चाई तो दूर-दूर तक नहीं दिखती।
— Tej Pratap Yadav (@TejYadav14) January 19, 2020
अंतरात्मा की खिड़की-दरवाजे खोल कर अपनी उपलब्धियों को सुनिए पलटू चाचा, किस गर्त में गिराया है आपने बिहार को, कैसे खुन चूसा है आपने गरीबों को..! pic.twitter.com/dyrYq7S2h9